छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव-दमुआ मुख्य मार्ग स्थित सग्गम गोलाई पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शारदा खदान से कोयला लेकर सारणी की ओर जा रहा एक ट्रक (क्रमांक MP04 HE 4898) सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक बलवंत उर्फ बल्लू, कंडक्टर और मोटरसाइकिल पर सवार जंबाड़ा निवासी तीन लोग—ओमकार यादव, सुभाष यादव और जगन्नाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में भर्ती कराया गया। घायलों और स्थानीय लोगों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और उसकी इसी भारी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि अगर उस समय कोई स्कूल बस या अन्य यात्री वाहन सामने आ जाता तो बहुत बड़ी जनहानि हो सकती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी लंबी दूरी तय करने वाले कोयला लदे भारी वाहनों के चालकों की नियमित जांच और नशे की जांच क्यों नहीं की जाती। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। इस मामले में दोपहिया वाहन सवार ओमकार यादव की शिकायत पर जुन्नारदेव पुलिस ने बीएस 2023 की धारा 281 और धारा 125 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी उप निरीक्षक मनोज चौधरी को सौंपी गई है। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने सग्गम गोलाई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करते हुए वहां तत्काल स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक लगाने और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है।
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव-दमुआ मुख्य मार्ग स्थित सग्गम गोलाई पर शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शारदा खदान से कोयला लेकर सारणी की ओर जा रहा एक ट्रक (क्रमांक MP04 HE 4898) सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक बलवंत उर्फ बल्लू, कंडक्टर और मोटरसाइकिल पर सवार जंबाड़ा निवासी तीन लोग—ओमकार यादव, सुभाष यादव और जगन्नाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों
को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में भर्ती कराया गया। घायलों और स्थानीय लोगों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और उसकी इसी भारी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। लोगों का कहना है कि अगर उस समय कोई स्कूल बस या अन्य यात्री वाहन सामने आ जाता तो बहुत बड़ी जनहानि हो सकती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी लंबी दूरी तय करने वाले कोयला लदे भारी वाहनों के चालकों की नियमित जांच और नशे की जांच क्यों नहीं की जाती। घटना की
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने का काम शुरू किया। इस मामले में दोपहिया वाहन सवार ओमकार यादव की शिकायत पर जुन्नारदेव पुलिस ने बीएस 2023 की धारा 281 और धारा 125 (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी उप निरीक्षक मनोज चौधरी को सौंपी गई है। हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों ने सग्गम गोलाई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करते हुए वहां तत्काल स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक लगाने और नियमित पुलिस निगरानी की मांग की है।
- छिंदवाड़ा जिले में बड़कुही के समीप चांदामेटा नगर की मुख्य पेयजल सप्लाई लाइन टूट गई है। पेयजल लाइन टूटने के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है और जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल होगी।1
- बैतूल के मुलताई में मासोद रोड स्थित प्रसिद्ध श्याम की हवेली मंदिर को शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर में रखे दानपात्रों को तोड़ दिया और उनमें रखी नकद राशि लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह जब मंदिर खुला, तो पुजारियों और श्रद्धालुओं को इस चोरी की घटना की जानकारी मिली। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए, जहां चोरी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विकास पटेल सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए डॉग स्क्वॉड एवं फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और विश्वास जताया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- बैतूल के आमला नगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रदेश सरकार के दावों की पोल खुल रही है। विद्यालय में पिछले कई महीनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके कारण अपनी प्यास बुझाने के लिए सैकड़ों छात्राओं को स्कूल परिसर से बाहर जाकर सार्वजनिक नलों और हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर होना पड़ रहा है। विद्यालय में पहले नगर पालिका द्वारा 24 घंटे जलापूर्ति वाला नल कनेक्शन दिया गया था, लेकिन नगर पालिका ने उसे काट दिया। स्कूल की प्राचार्य प्रमिला सावले के अनुसार, जल कनेक्शन बहाल करने के लिए 28 जनवरी 2026 को नगर पालिका को लिखित आवेदन दिया गया था, लेकिन करीब छह महीने बीतने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही और शुक्रवार को भी कई छात्राएं स्कूल के सामने लगे सार्वजनिक नल से बोतलों व बाल्टियों में पानी भरकर ले जाती देखी गईं। समस्या के समाधान के लिए अंततः जनसुनवाई में भी आवेदन देकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की गई है। दूसरी ओर, नगर पालिका के जल प्रभारी अरुण पवार का तर्क है कि विद्यालय को जलावर्धन योजना से कनेक्शन दिया गया है, जिसमें तीन-चार दिन में केवल एक बार पानी की आपूर्ति होती है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को इसी व्यवस्था से काम चलाने या फिर अपना वैकल्पिक इंतजाम स्वयं करने की बात कही है। इस पूरे मामले पर पक्ष जानने के लिए जब नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नितिन बिंजवे से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। इस पेयजल संकट को लेकर अब प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) धीरेंद्र साहू ने बताया कि वे नगर पालिका से बात कर रहे हैं और सोमवार तक विद्यालय में पानी की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने नगर पालिका के सीएमओ को कड़े निर्देश दिए हैं कि विद्यालय में पुनः 24 घंटे वाला जल कनेक्शन लगाया जाए, ताकि छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन हमदर्द' के तहत जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। आमला जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए 8 साल से लापता एक बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिजनों से मिलवाया है। रेलवे स्टेशन पर लावारिस हालत में मिले यह 50 वर्षीय व्यक्ति बिहार के निवासी हैं। जीआरपी की तत्परता के कारण ही सालों से बिछड़े इस व्यक्ति का अपने परिवार से दोबारा मिलन संभव हो पाया है।1
- *सिवनी के पास बस हादसा, 50 से 60 यात्री घायल; सभी का पांढुर्णा अस्पताल में उपचार जारी* *सिवनी के पास बस हादसा, 50 से 60 यात्री घायल; सभी का पांढुर्णा अस्पताल में उपचार जारी* पांढुर्णा/सिवनी। सिवनी के पास शनिवार को नागपुर से बैतूल की और जाने वाली एक डिस्ट्रिक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 20 से 25 गंभीर यात्री घायल हो गए। हादसे में शामिल बस का पंजीयन क्रमांक MP28 P 3399 बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल (सिविल अस्पताल) पांढुर्णा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी भी सामने आई है कि बस चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चिकित्सीय परीक्षण सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1