Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुंगेर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे जेल भेज दिया गया।
Gaurav Kumar Mishra
मुंगेर पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश गौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे जेल भेज दिया गया।
More news from बिहार and nearby areas
- खगड़िया जिले के गोगरी में भुट्टा लदा एक ट्रैक्टर अचानक पलटने से चार मजदूर घायल हो गए। फतेहपुर के पास हुए इस हादसे में एक महिला सहित तीन पुरुषों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।1
- सूर्यगढ़ा NH -80 पर रफ्तार का तांडव, तिहरी टक्कर में चौकीदार घायल लखीसराय। जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीनगर गांव के समीप बुधवार देर रात 'रफ्तार के जुनून' ने भारी तबाही मचाई। NH-80 पर स्थित एक लाइन होटल के पास तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत में ड्यूटी पर तैनात पुलिस चौकीदार सुधीर पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे खड़े एक बालू लदे ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस क्रेन के जरिए मलबा हटाकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास कर रही थी, तभी एक अनियंत्रित कचरा लदे ट्रक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में दोबारा टक्कर मार दी। इस दूसरी भिड़ंत की चपेट में आने से चौकीदार सुधीर पासवान का हाथ कई जगहों से फ्रैक्चर हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया है। पुलिस ने तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि लोग समय रहते पीछे न हटते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।1
- मुंगेर के खड़गपुर प्रखंड स्थित किशनपुर गांव में जल नल योजना पिछले तीन महीने से ठप पड़ी है। इससे स्थानीय लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। ग्रामीणों ने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- भागलपुर के राहुल नगर निवासी फंटुश भगत का एक 'काशी वीडियो' इन दिनों सामने आया है। यह वीडियो मुंगेर जिले में भी लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है। वीडियो के बारे में अधिक जानने के लिए दिए गए संपर्क नंबर पर बात की जा सकती है।1
- बेगूसराय. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ दरभंगा एवं बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल । एस बी एस एस कालेज बेगूसराय कर्मचारी इकाई संघ अपनी 15 सूत्री लम्बित मांगों जिसे ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विगत समझौता में माना जा चुका है।ज्ञात हो शिक्षकेत्तर कर्मियो द्वारा काला बिल्ला लगा कर उक्त माँग को धरातल पर लागू करने के लिए दिनांक 10.04.26 से 15.04.26 तक प्रतिदिन अपराह्न 01:30 से 2:00 तक प्रधानाचार्य कार्यालय का घेराव भी किया था। आज का कार्यक्रम इकाई संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजमल एवं सचिव डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारी कलमबंद हड़ताल कर प्राचार्य कक्ष का घेराव किया। इकाई अध्यक्ष ने जानकारी दी 14.10.2024 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी माँग को लिखित समझौता पत्र से माना पर उसका अनुपालन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज तक नहीं हुआ। शिक्षकेत्तर कर्मियो के समर्थन में इकाई शिक्षक संघ के सचिव एवं एल एन मुटा के महासचिव डॉ नीलेश कुमार एल एन मूटा के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार डॉ मोहम्मद परवेज डॉ गोबिंद पासवान डॉ विवेक कुमार सिंहा डॉ विद्या सागर आदि ने कलमबंद हड़ताल का समर्थन किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों धीरज कुमार,राजीव कुमार,कुमार गौरव,स्वाती कुमारी,अरुण मालाकार,रामसेवक कुमार, कुंदन कुमार,अनिल पोद्दार,सलित कुमार झा,कारी सिंह,भानू चौधरी,समीर कुमार,मोहम्मद अजमल और अमित कुमार की भागीदारी रही।3
- रामधनी यादव इंकॉन्टर किया गया पुलिस के द्वारा घर वाले का कहना ये फरजी इंकॉन्टर नहीं हत्त्या हैं लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज। रिपोर्टर:-साहिल राज। (9031618646) “सनी की पत्नी का बड़ा आरोप – छत पर हथियार रखने आई थी पुलिस!” “भागलपुर के sultanganj से एक सनसनीखेज आरोप सामने आया है…” रामधनी यादव के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि रात करीब 2 बजे जब पुलिस जांच के लिए पहुंची, तो एक डब्बे की तलाशी ली गई, जिसमें सिर्फ चावल मिला। लेकिन आरोप है कि इसके बाद पुलिस छत पर गई और कागज में लिपटा हुआ hatiyar लेकर आई, जिसे छत पर रखने की कोशिश की गई। यह पूरा आरोप रामधनी यादव के बेटे सनी की पत्नी ने लगाया है। उनका कहना है कि जब परिवार ने इसका विरोध किया और सवाल उठाया, तो पुलिस ने वह सामान वहां नहीं रखा और मौके से चली गई। परिवार का आरोप है कि उन्हें झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है और पूरे घर में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, पढ़ाई कर रहे बेटे अमित की गिरफ्तारी को लेकर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं। अब बड़ा सवाल— क्या यह सच में साजिश है या फिर पुलिस की कार्रवाई का हिस्सा1
- मुंगेर में घरेलू गैस की किल्लत से नाराज़ उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने इंडियन गैस एजेंसी पर एक महीने से गैस ना देने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन को जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- महारुद्र यज्ञ स्थल माहपुर तारापुर मुंगेर बिहार का मूर्ति विसर्जन 2026 Madhuri.\nYa mahapur ka Murti visarjan.H* Raha hai in ka ki hum light, the speed up ko iss video, Mein dikhane, ka koshish kar hai.How is your k mardar sakte diwakar singh dhol1
- पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.. बेगूसराय कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार सर्जन सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि दुर्भाग्य है हमारे बिहार... के गुजरात के हाथों बिहार को दे दिए..1