बिलासपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में दो पर रिपोर्ट दर्ज बिलासपुर में एक नाबालिग किशोरी को पड़ोस के गांव का युवक अगवा कर ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।कोतवाली क्षेत्र के गांव खैमरी निवासी विनोद पुत्र इन्दल ने पुलिस को तहरीर सौंपी।इसमें बताया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री लक्ष्मी शनिवार की तड़के घर से लापता हो गई। आरोप है कि हामिदाबाद निवासी सागर उसे अगवा कर अपने साथ ले गया है। इस कार्य में सागर के पड़ोसी जौन पुत्र राजकुमार ने भी मदद की है। पीड़ित पिता के अनुसार घर में खोजबीन करने पर पता चला कि आरोपित अपने साथ मां के करीब 2 लाख रुपये के जेवर और कीमती कपड़े भी ले गई है। बताया कि आरोपी सागर पहले से ही विवाहित है और दो बच्चों का पिता है।आरोपी झगड़ालू और दबंग किस्म का व्यक्ति है, जिससे उनको जान को खतरा बना हुआ है।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

- रुद्रपुर के रम्पुरा में ₹2 के मामूली विवाद पर चार गोलियां चलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। चौकी इंचार्ज की सक्रियता से पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है और लगातार दबिश दे रही है।1
- रामपुर के मुंशी मस्जिद मोहल्ले में एक टूटा हुआ बिजली का खंभा लोगों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों की बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। यह खंभा एक मकान के सहारे टिका है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- रामपुर के बिलासपुर गेट स्थित नैनीताल हाईवे चौराहा पर एक नई सॉफ्टवेयर वर्कशॉप खुल गई है। यह स्थानीय लोगों और व्यवसायों के लिए सॉफ्टवेयर से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करेगी। अधिक जानकारी के लिए 9997828266 पर संपर्क करें।1
- बरेली में भुता पुलिस ने एक बांस की बगिया में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में 5 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा गया, जहाँ हजारों की बाज़ी लगी थी। पुलिस ने मौके से नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए।1
- Dilari:गल्ला आढ़त पर SDM ठाकुरद्वारा ने की छापेमारी कार्यवाई से आढ़तियों में मचा हडकंप गल्ला आढ़त पर SDM ठाकुरद्वारा की छापेमारी स्टॉक और अभिलेखों की जांच मचा हडकंप मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में शनिवार को एसडीएम ठाकुरद्वारा ने गल्ला आढ़त पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की। निरीक्षण के दौरान आढ़त में रखे अनाज के भंडारण, खरीद-बिक्री रजिस्टर और संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। एसडीएम ने व्यापारियों को सरकारी नियमों के अनुसार कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभाग के कर्मचारी नायाब तहसीलदार लोकेश कुमार डिप्टी आरएमओ बिनीता मिश्रा और लेखपाल के साथ SDM ठाकुरद्वारा भी मौजूद रही। प्रशासन की इस कार्रवाई से आढ़त व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।1
- मुरादाबाद के मोहल्ला कच्चा बाग में लोगों का जीना मुश्किल होता जा रहा है। इलाके में लगे ट्रांसफॉर्मर और कूड़ा घर के कारण चूहों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि चूहे जमीन के नीचे से मिट्टी खोद रहे हैं, जिससे सड़कें धंस रही हैं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों और वाहनों के लिए हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है।1
- Post by Vishal Singh1
- बरेली में अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करना एक युवक को महंगा पड़ा। दबथरी चैनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।1