logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

होली पर सुरक्षा का सख्त पहरा — एसपी सुकीर्ति माधव का फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पुलिस निगरानी, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी तत्काल कार्रवाई पीलीभीत: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीलीभीत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। होली की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी सहित थाना सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और लगातार गश्त सुनिश्चित की जाए। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से आग्रह किया कि होली का त्योहार भाईचारे, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नगर में पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार की खुशियों में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

2 hrs ago
user_यूपी समाचार
यूपी समाचार
Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

होली पर सुरक्षा का सख्त पहरा — एसपी सुकीर्ति माधव का फ्लैग मार्च, अफवाह फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पुलिस निगरानी, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी तत्काल कार्रवाई पीलीभीत: होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीलीभीत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। होली की पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी सहित थाना सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस बल भारी संख्या में मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और लगातार गश्त सुनिश्चित की जाए। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। एसपी ने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक खबर फैलाने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में तुरंत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सहयोग की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से आग्रह किया कि होली का त्योहार भाईचारे, सौहार्द और उल्लास के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। नगर में पुलिस की सक्रियता से लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि त्योहार की खुशियों में खलल डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूरनपुर,पीलीभीत।127 विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए प्रहरी के अंतर्गत विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav तथा प्रदेश अध्यक्ष Shyamlal Pal के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतेन्द्र मौर्य एवं विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्बी के नेतृत्व में मोहल्ला वासिल के बूथ संख्या 317, 318, 319, 320, 321 और 322 पर लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर विलोपन की समीक्षा की गई तथा मतदाता प्रारूप सूची और नोटिसों की जांच कर उनका निस्तारण कराया गया।अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र संख्या 6 भरवाए जा रहे हैं। सतेन्द्र मौर्य ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना आवश्यक है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का फर्जी मतदान न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं और लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक कर रहे हैं।इस अवसर पर पार्टी के बूथ स्तरीय अभिकर्ता हाजी जुल्फि, लियाकत अहमद सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक बूथ पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
    1
    पूरनपुर,पीलीभीत।127 विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पीडीए प्रहरी के अंतर्गत विशेष मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav तथा प्रदेश अध्यक्ष Shyamlal Pal के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है।
प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतेन्द्र मौर्य एवं विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्बी के नेतृत्व में मोहल्ला वासिल के बूथ संख्या 317, 318, 319, 320, 321 और 322 पर लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर विलोपन की समीक्षा की गई तथा मतदाता प्रारूप सूची और नोटिसों की जांच कर उनका निस्तारण कराया गया।अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र संख्या 6 भरवाए जा रहे हैं। सतेन्द्र मौर्य ने बताया कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता बनना आवश्यक है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का फर्जी मतदान न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं और लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक कर रहे हैं।इस अवसर पर पार्टी के बूथ स्तरीय अभिकर्ता हाजी जुल्फि, लियाकत अहमद सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और प्रत्येक बूथ पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
    user_Meenu barkaati
    Meenu barkaati
    Local News Reporter पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • होली का त्योहार सनातनी परंपराओं संस्कारों और सम्मान के साथ मनाई इसमें किसी प्रकार की गंदगी जैसी की फेसबुक और यूट्यूब की रियल में दिखाई जा रही है वह न शामिल होने दें क्योंकि सभी महिलाओं का सम्मान सम्मान होता है चाहे वह अपनी हो या दूसरों की।
    1
    होली का त्योहार सनातनी परंपराओं संस्कारों और सम्मान के साथ मनाई इसमें किसी प्रकार की गंदगी जैसी की फेसबुक और यूट्यूब की रियल में दिखाई जा रही है वह न शामिल होने दें क्योंकि सभी महिलाओं का सम्मान सम्मान होता है चाहे वह अपनी हो या दूसरों की।
    user_Pilibhit Darpan/ND India News
    Pilibhit Darpan/ND India News
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अपूर्व सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की तरफ से समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    अपूर्व सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि की तरफ से समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने मंगलवार दोपहर एक बजे वीडियो बयान जारी कर प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित सभी मार्गों को रात्रि के समय बंद करने के आदेश से किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीण लेट होने पर घर नहीं पहुंचे गए क्योंकि अक्सर किसान व ग्रामीणों को अपने जरूर कार्य से वहार जाना पड़ता और लेट होने पर वह घर नहीं पहुंचे गे जिससे चोरी की घटनाएं सहित अन्य घटनाओं में बढ़ोतरी होगी, इसी आदेश को लेकर विरोध किया जाएगा।
    1
    पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी गुट) के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने मंगलवार दोपहर एक बजे वीडियो बयान जारी कर प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व क्षेत्र में स्थित सभी मार्गों को रात्रि के समय बंद करने के आदेश से किसानों, मजदूरों और स्थानीय ग्रामीण लेट होने पर घर नहीं पहुंचे गए क्योंकि अक्सर किसान व ग्रामीणों को अपने जरूर कार्य से वहार जाना पड़ता और लेट होने पर वह घर नहीं पहुंचे गे जिससे चोरी की घटनाएं सहित अन्य घटनाओं में बढ़ोतरी होगी, इसी आदेश को लेकर विरोध किया जाएगा।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पीलीभीत दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में युवक का पीट-पीट कर हत्या और पांच लोग गंभीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस #पीलीभीत #news #UttarPradesh #MYogiAdityanath #vairalvideoシ #UPPolice #Dmpilibhit
    1
    पीलीभीत दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में युवक का पीट-पीट कर हत्या और पांच लोग गंभीर रूप से घायल मौके पर पहुंची पुलिस #पीलीभीत #news #UttarPradesh #MYogiAdityanath #vairalvideoシ #UPPolice #Dmpilibhit
    user_BHARAT PUBLIC SAMACHAR
    BHARAT PUBLIC SAMACHAR
    Insurance Agent पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • चुरा सकतपुर कस्बे में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित चुरा चौकी पर होली पर्व से पहले एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। लगभग तीन घंटे चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान बाइक और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान पांच बाइक सवारों के चालान किए गए। चौकी इंचार्ज अंकित यादव ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और धीमी गति से वाहन चलाने का आग्रह किया। राहगीरों को भी सावधानी बरतने और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने के लिए धीमी गति अपनाने को कहा गया। यह अभियान चुरा चौकी इंचार्ज अंकित यादव के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान उनके साथ चित्रपाल, माखनलाल, सतपाल सिंह, सूर्या और बृजेश दुबे सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
    1
    चुरा सकतपुर कस्बे में बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित चुरा चौकी पर होली पर्व से पहले एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। लगभग तीन घंटे चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
अभियान के दौरान बाइक और चार पहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिस ने विशेष रूप से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर ध्यान केंद्रित किया। इस दौरान पांच बाइक सवारों के चालान किए गए।
चौकी इंचार्ज अंकित यादव ने वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और धीमी गति से वाहन चलाने का आग्रह किया। राहगीरों को भी सावधानी बरतने और सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने के लिए धीमी गति अपनाने को कहा गया।
यह अभियान चुरा चौकी इंचार्ज अंकित यादव के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान उनके साथ चित्रपाल, माखनलाल, सतपाल सिंह, सूर्या और बृजेश दुबे सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
    user_संदीप निडर
    संदीप निडर
    पत्रकार पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हितेश सचदेवा समाजसेवी की तरफ से समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं
    1
    हितेश सचदेवा समाजसेवी की तरफ से समस्त देशवासियों को होली की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं
    user_Firasat khan
    Firasat khan
    Pilibhit, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • सेहरामऊ थाना क्षेत्र के भोपतपुर बारी बुझिया गांव निवासी मेवाराम पुत्र मदनलाल ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के दरवाजे पर लकड़ी का कुछ सामान रखा था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बिना पूछे उक्त लकड़ी को होलिका दहन में डाल दिया। जब मेवाराम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। घायल ग्रामीण ने सेहरामऊ थाना पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
    1
    सेहरामऊ थाना क्षेत्र के भोपतपुर बारी बुझिया गांव निवासी मेवाराम पुत्र मदनलाल ने मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के दरवाजे पर लकड़ी का कुछ सामान रखा था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बिना पूछे उक्त लकड़ी को होलिका दहन में डाल दिया। जब मेवाराम ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। घायल ग्रामीण ने सेहरामऊ थाना पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
    user_Nazim Khan
    Nazim Khan
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.