Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने जताया गहरा शोक रांची: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
REHAN
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने जताया गहरा शोक रांची: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
More news from झारखंड and nearby areas
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड में 6 और 7 सितंबर को दो दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और 7 सितंबर को सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 🇮🇳🕊️ #SudivyaKumarSonu #Jharkhand #RajkiyaShok #HemantSoren #JharkhandNews #SpeakUpJharkhand #BreakingNews1
- झारखंड में वायरल हुआ ये विशाल ट्रक, देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़! #Jharkhand #JharkhandNews #ViralTruck #ViralVideo #TruckViral #JharkhandViral #BreakingNews #TrendingNews1
- चकमें गंसा गढ़ा में 25 केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली राहत बुढ़मू। प्रखंड के चकमें गंसा गढ़ा में शनिवार को 25 केवीए क्षमता वाले नए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र के सुरेश बैठा ने फीता काटकर किया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी है और विद्युत आपूर्ति को लेकर राहत मिली है। इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि उनके विधायक बनने के बाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने की स्थिति में महज दो दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एक ट्रांसफार्मर बदलने में महीनों लग जाते थे, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होती थी। अब त्वरित कार्रवाई होने से लोगों को राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदन कुमार साहू, युवा नेता राजेश कुमार सनी, सांसद प्रतिनिधि तप्पू मिश्रा, चकमें पंचायत के मुखिया रामबृत मुंडा, उपमुखिया ननकू महतो, प्रखंड प्रतिनिधि बबलू उरांव, विनीता देवी, कुदुस अंसारी, छोटे खान, अकील खान, हाफिज राजा, अमीरुल हक समेत कई लोग उपस्थित रहे।1
- गूंज परिवार सिल्ली की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया सिल्ली:-गूंज परिवार की ओर से किसान भवन सिल्ली में शनिवार के दिन शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गूंज परिवार के सुनील सिंह के द्वारा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए द्वीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर किया गया।मुख्य अतिथि ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के द्वारा ही शिक्षा देकर समाज को गढ़ने का काम किया जाता है एवं आपके अच्छे मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी अपने जीवन में नई-नई कीर्तिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ते हैं।उन्होंने शिक्षकों से यह अपील भी किया कि हमलोग सामूहिक रूप से अच्छे शिक्षा के तहत शिक्षा को बढ़ावा देंगे ताकि राज्य के साथ-साथ हमारा देश भी विकसित हो सके।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित भी किया।इस मौके पर पूर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो,ब्रजेश्वर प्रसाद, पूर्व शिक्षक विजय चंद्र महतो, समीर सिंह,विकास महतो, नीतीश महतो एवं नीरज समेत आसपास के सैकड़ो शिक्षक गण मौजूद रहे।3
- एमएमडीआर संशोधन विधेयक को कांग्रेस ने बताया काला कानून, झारखंड के राजस्व अधिकारों पर प्रहार का आरोप हजारीबाग के कृष्ण बल्लभ आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 और राम मंदिर चंदे में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की। प्रदेश महासचिव सह प्रदेश मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने केंद्र सरकार के संशोधन विधेयक को काला कानून करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विधेयक संघीय ढांचे पर प्रहार करने के साथ झारखंड के आर्थिक अधिकारों को प्रभावित करेगा। कांग्रेस का दावा है कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व पर असर पड़ने से शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। शाहदेव ने राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे का पारदर्शी और सार्वजनिक लेखा-जोखा जारी करने की भी मांग की। कांग्रेस ने बताया कि सात सितंबर को रांची में राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन और नौ से 16 सितंबर तक सभी प्रखंडों में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।2
- झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर है। झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर है।1
- विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में शिक्षक दिवस की धूम, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व केक कटिंग से बढ़ी समारोह की रौनक रांची: विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नेवरी विकास रांची में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक और शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके मार्गदर्शन और योगदान को याद किया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं केक कटिंग के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के निदेशक राधा चरण सिंह ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने, सही निर्णय लेने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारे जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने गुरुजनों का सदैव सम्मान करना चाहिए और उनके मार्गदर्शन को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने भाषण, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को उपहार एवं शुभकामना कार्ड भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के प्रिंसिपल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान प्रदान नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्य को एक सही आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उत्साह और उमंग का माहौल रहा और समारोह अनुशासन, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता, अनिल कुमार, वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह, विकास हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शिव प्रसाद सिंह, सुमन कुमारी, डॉ. ए.पी. सिंह, नर्सिंग प्रिंसिपल अनूपा खलखो, अनुपमा सुरिन, प्रतिमा कुमारी, बेबी कुमारी, ऐलिस अट्टा, हनी कुमारी, एस.के. तिवारी, असलम जावेद, पूजा कुमारी, इरशाद अंसारी, नाज़िश अंसारी, दिव्या कुमारी सहित संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से JMM में शोक की लहर। उनके सम्मान में JMM कैंप कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच शोक का माहौल है। #SudivyaKumarSonu #JMM #Jharkhand #JharkhandNews #JMMNews #HemantSoren #BreakingNews #JharkhandPolitics1
- बुढ़मू पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, नगड़ी की जमीन को लेकर किया बड़ा ऐलान1