Shuru
Apke Nagar Ki App…
एच पी वी HPV वैक्सीन पे मध्यप्रदेश में मंडला नंबर वन
प्रशांत पटैल खबरी लाल
एच पी वी HPV वैक्सीन पे मध्यप्रदेश में मंडला नंबर वन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नेहरू स्मारक चौक मे शनिवार दोपहर 2 बजे के लगभग गैस लीकेज होने के कारण चाय के ठेले में लगी आग...सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। तेज गर्मी के चलते इन दिनों आगजनी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं।1
- मंडला के ग्राम कौरगांव में 6.69 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए 4.74 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी।1
- मंडला जिले के औद्योगिक क्षेत्र मनेरी में स्थित एक टायर फैक्ट्री में शुक्रवार को रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री गैस प्लांट के पास स्थित होने के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है,वहीं प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। VIDEO SOURCE - THIRD PARTY1
- नरेंद्र मोदी के कायरता किस्से इतिहास में जरूर लिखे जाएंगे1
- अंडर ब्रिज की कम ऊंचाई बनी परेशानी, ट्रक फंसने से लगा जाम सिवनी जिले के घंसौर मुख्यालय स्थित लखनादौन–मंडला मार्ग पर रेलवे द्वारा बनाए गए अंडर ब्रिज में कंक्रीट किए जाने के बाद इसकी ऊंचाई लगभग 1 फीट कम हो गई है। इसके कारण भारी वाहनों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है और आए दिन ट्रक व ट्राले ब्रिज में फंस रहे हैं। शनिवार, 14 मार्च 2026 को भी एक ट्रक अंडर ब्रिज में फंस गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह मार्ग एमपी आरडीसी का प्रमुख मार्ग है, जो मध्य प्रदेश को छत्तीसगढ़ से जोड़ता है। इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ऐसी घटनाएं लगातार होती रहेंगी। लोगों ने संबंधित विभाग से अंडर ब्रिज की ऊंचाई की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।1
- मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता की मौत से पहले का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वीडियो में युवती तड़पती हुई दिखाई दे रही है और पानी मांगती नजर आ रही है। - परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष ने युवती को जहर देकर मार डाला। बताया जा रहा है कि शादी के समय 4 लाख रुपये नकद दिए गए थे, जबकि ससुराल पक्ष की ओर से 10 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। - मायके पक्ष का कहना है कि बाकी 6 लाख रुपये अप्रैल में देने की बात कही गई थी, लेकिन इससे पहले ही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। - परिवार के मुताबिक कैमोरी निवासी पूजा साहू की शादी 6 फरवरी 2026 को जबलपुर के लार्डगंज निवासी निखिल साहू से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष उसे उज्जैन लेकर गया, जहां 21 फरवरी को उसकी मौत हो गई। - घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने कटंगी-पाटन मार्ग पर चक्काजाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश करती रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - 📍 स्थान: जबलपुर / मध्यप्रदेश 🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - 👉 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए Sach Tak Patrika News | Deepak Vishwakarma को Follow / Subscribe करें।1
- मंडला में महिलाओं की सुरक्षा और पर्यटन स्थलों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के नेतृत्व में मंडला पुलिस और CARD NGO ने संयुक्त रूप से “महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना” पर चर्चा की। कार्यक्रम में कान्हा नेशनल पार्क, नर्मदा घाट, माहिष्मति घाट और सहस्त्रधारा जैसे पर्यटन स्थलों पर महिला सुरक्षा बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया गया। पुलिस ने बताया कि इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और पुलिस की नियमित निगरानी को और मजबूत किया जा रहा है। इस दौरान “शक्ति कैफे” पहल के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने की योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।1
- जिले के पंजीकृत उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। LPG और इंडेन गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सिलेंडर रिफिलिंग का कार्य सतत रूप से चल रहा है- जिला आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी1
- **** मंडला - ग्राम पंचायत सागर के पोषक ग्राम बम्होरी में शुक्रवार को तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची आकृति यादव की मौत हो गई। वह सड़क किनारे खड़ी थी, तभी हाईवा क्रमांक एमपी 51 जेडसी 6799 ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल के पास आंगनबाड़ी केंद्र होने के कारण बच्चों की आवाजाही रहती है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने भाग रहे हाईवा को तिदनी टोल प्लाजा के पास पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1