Shuru
Apke Nagar Ki App…
चैनपुर के बारवे हाई स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, मैट्रिक में 100% छात्र प्रथम श्रेणी में पास चैनपुर : चैनपुर मुख्यालय स्थित बारवे हाई स्कूल ने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जहाँ सभी 143 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्राचार्य राजेंद्र तिर्की ने इस उपलब्धि को सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और इसका श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन व छात्रों की मेहनत को दिया।
Sunderam Keshri
चैनपुर के बारवे हाई स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, मैट्रिक में 100% छात्र प्रथम श्रेणी में पास चैनपुर : चैनपुर मुख्यालय स्थित बारवे हाई स्कूल ने वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जहाँ सभी 143 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्राचार्य राजेंद्र तिर्की ने इस उपलब्धि को सुदूरवर्ती क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और इसका श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन व छात्रों की मेहनत को दिया।
More news from झारखंड and nearby areas
- *अगस्त माह से झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुरू किया जाएगा आर-पार की लड़ाई: राजू महतो* *आंदोलनकारियों के हित में कम से कम गुरूजी मॉडल को ही लागू करे सरकार: मो. कय्यूम खान* *आंदोलनकारियों के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक वार्ता करें मुख्यमंत्री: अनिल कुमार भगत* *अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता: प्रो. विनोद भगत* *आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें हेमंत सोरेन: अमर किन्डो* संवाददाता लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, सीता उरांव, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, आदि मौजूद थे। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से अपने मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठायी है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह क्रांति का माह है। आने वाले अगस्त में हमलोग झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अंतिम लड़ाई लड़ेंगे और अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। केन्द्रीय प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों समान रूप से सम्मान, नियोजन पेंशन समेत व्यवस्थाओं का लाभ देने की दिशा में ठोस कार्य करें। उन्होंने कहा कि कम से कम कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोडल लागू करें। जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा आंदोलनकारियों को बरगला कर आर्थिक दोहन करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर पुरोधाओं के सपने को साकार करने, और अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को सरकार को जल्द से जल्द वार्ता कर निष्पादित करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड आंदोलन की ही उपज है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेकर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करें। कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें। केन्द्रीय संयोजित विनिता खलखो ने कहा कि बिना किसी दबाव के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन आदि के मामले को अविलंब निष्पादित करें। संबोधित करने वालों में सीता उरांव, जिला सचिव विशेषण भगत, बालोमुनी बखला, सुखदेव उरांव, उषा रानी लकड़ा, विजय विद्यार्थी, संचालन कृष्णा कुमार ठाकुर, शाहिद अहमद आदि शामिल थे। बैठक में चैतू मुंडा, गंगा उरांव, तारामनी मिंज, सुशीला लकड़ा, नगर रवि उरांव, ललिता भगत, विफई पाहन, सूरज मोहन लकड़ा, जगदीश उरांव आदि सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। सर्व सहमति से अगली बैठक 20 मई बुधवार को3
- सिमडेगा:- जिले के बरसलोया गांव की बानो SS+2 की छात्रा शिवांगी कुमारी ने जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे झारखंड में टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। शिवांगी एस एस हाई स्कूल बानो की छात्रा है। उसकी इस शानदार सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बानो SS+2 के प्राचार्य आनंद कुमार ने इसे शिवांगी के मेहनत और लगन का परिणाम बताया, वहीं ग्रामीणों ने भी छात्रा को बधाई दी जा रही है।_1
- Title: Viral Video of Jet Skiers Facing 'Terrifying Storm' Likely Fabricated A video currently circulating on social media features friends on a jet ski apparently caught in a "terrifying storm" while traveling across the sea. The dramatic footage, accompanied by text overlays designed to evoke urgency and suspense, has garnered significant attention from viewers.1
- बरवाडीह(लातेहार): मैट्रिक परीक्षा 2026 में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरवाडीह की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 72 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिनमें सभी 72 छात्राएं सफल रहीं। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सफल छात्राओं में 68 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से तथा 04 छात्राओं ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की। छात्राओं की इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय की टॉपर छात्राओं में मांशी कुमारी ने 455 अंक (91.00%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खुशबू कुमारी ने 447 अंक (89.40%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर मुनिया कुमारी रहीं, जिन्होंने 439 अंक (87.80%) हासिल किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने कहा कि छात्राओं की मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का यह परिणाम है। इस उपलब्धि ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है।1
- आज रांची के बाजारों में विभिन्न सब्जियों के रेट कुछ इस प्रकार है आलू 20–30 रु प्रति केजी प्याज 25–30 रु प्रति केजी टमाटर 20–30 रु प्रति केजी करेला 49 – 60 रु प्रति केजी फूल गोभी 50– 60 रु प्रति केजी लौकी 20–30 रु प्रति केजी बीन्स 30– 40 रु प्रति केजी भिंडी 20–30 प्रति केजी खीरा 20 – 40 रु प्रति केजी गाजर 30 – 40 रु प्रति केजी हरि मिर्च 60 – 70 प्रति केजी सिमल मिर्च 60 –80 रु प्रति केजी नींबू 80 से 100 रु प्रात केजी आकर के अनुसार, बोडा 60 से 80 रु प्रति केजी नेनुआ 40– 50 प्रति केजी हरि साग 30 – 40 रु प्रति केजी केला कच्चा 40 – 60 प्रति केजी पपीता 30– 40 प्रति केजी नोट:यह रेट अलग-अलग बाजार में कुछ अलग-अलग हो सकता है1
- 23 अप्रैल को विश्वभर में *विश्व पुस्तक दिवस* मनाया जाता है। यह दिन पुस्तकों की महिमा और उनके महत्व को रेखांकित करने का अवसर है। इस लेख की शुरुआत Malala Yousafzai के उस प्रसिद्ध कथन से करना उपयुक्त होगा, जो उन्होंने अपने संबोधन में कहा था— **“One child, one teacher, one book and one pen can change the world.”** यह कथन एक पुस्तक की शक्ति और उसके प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। विश्व पुस्तक दिवस की तिथि को लेकर एक रोचक तथ्य यह है कि कुछ देशों, विशेषकर ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड में इसे मार्च महीने के पहले गुरुवार को मनाया जाता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 23 अप्रैल को इसे मनाने की परंपरा है। इसकी शुरुआत UNESCO ने वर्ष 1995 में की थी। इस तिथि का चयन इसलिए भी किया गया क्योंकि यह महान साहित्यकार William Shakespeare और Miguel de Cervantes की पुण्यतिथि से जुड़ी है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना है। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रहें, बल्कि साहित्य, विज्ञान, इतिहास और समसामयिक विषयों की पुस्तकों से भी जुड़ें। पुस्तकें न केवल ज्ञान देती हैं, बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व और सोच को भी विकसित करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी पुस्तकालयों की भूमिका को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। *सर्व शिक्षा अभियान* और *समग्र शिक्षा अभियान* के अंतर्गत विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने तथा विद्यार्थियों को अधिकाधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। नई शिक्षा नीति में भी इस दिशा में सार्थक प्रयास किए गए हैं। अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए कहना चाहूँगा कि 4 सितम्बर 2024 को झारखंड विधानसभा के प्रथम स्पीकर Inder Singh Namdhari से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने सप्रेम अपनी आत्मकथा *“एक सिख नेता की दास्तान”* मुझे भेंट की। उस समय मैं मानसिक रूप से थोड़ा विचलित था, लेकिन उस पुस्तक ने मुझे नई ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास प्रदान किया। यह अनुभव बताता है कि एक अच्छी पुस्तक जीवन बदल सकती है। इतिहास भी इस बात का साक्षी है कि पुस्तकों ने समाज में क्रांति लाने का काम किया है। फ्रांस की क्रांति के पीछे Jean-Jacques Rousseau, Voltaire, Montesquieu और Denis Diderot जैसे विचारकों की पुस्तकों का महत्वपूर्ण योगदान था। इसी प्रकार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी अनेक साहित्यकारों और विचारकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जनजागरण किया। Mahatma Gandhi, Rabindranath Tagore, Bankim Chandra Chatterjee, Makhanlal Chaturvedi, Maithili Sharan Gupt और Ramdhari Singh Dinkar जैसे महान साहित्यकारों की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। अंत में, विशेषकर छात्रों से अपील है कि वे अधिक से अधिक पुस्तकें पढ़ें। केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है। अन्य विषयों की पुस्तकें पढ़ने से आपका ज्ञान-विस्तार होगा, आपकी सोच विकसित होगी और आप भीड़ से अलग पहचान बना सकेंगे। आज के प्रतिस्पर्धी युग में पुस्तकें ही आपको सफलता की राह दिखाने में सच्ची साथी बन सकती हैं।2
- *अगस्त माह से झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले शुरू किया जाएगा आर-पार की लड़ाई: राजू महतो* *आंदोलनकारियों के हित में कम से कम गुरूजी मॉडल को ही लागू करे सरकार: मो. कय्यूम खान* *आंदोलनकारियों के मांगों पर सहानुभूति पूर्वक वार्ता करें मुख्यमंत्री: अनिल कुमार भगत* *अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता: प्रो. विनोद भगत* *आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें हेमंत सोरेन: अमर किन्डो* संवाददाता लोहरदगा: झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान, संयोजिका विनीता खलखो, सीता उरांव, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, आदि मौजूद थे। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों से अपने मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर सरकार अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठायी है। उन्होंने कहा कि अगस्त माह क्रांति का माह है। आने वाले अगस्त में हमलोग झारखंड आंदोलनकारी समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के साथ मिल कर अंतिम लड़ाई लड़ेंगे और अपने उद्देश्यों में सफल होंगे। केन्द्रीय प्रधान महासचिव मो. कय्यूम खान ने कहा कि सरकार सभी आंदोलनकारियों समान रूप से सम्मान, नियोजन पेंशन समेत व्यवस्थाओं का लाभ देने की दिशा में ठोस कार्य करें। उन्होंने कहा कि कम से कम कि आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन मोडल लागू करें। जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों द्वारा आंदोलनकारियों को बरगला कर आर्थिक दोहन करने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अमर पुरोधाओं के सपने को साकार करने, और अलग राज्य के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संघर्ष तेज करने की आवश्यकता है। जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के मामले को सरकार को जल्द से जल्द वार्ता कर निष्पादित करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि आंदोलनकारियों से वार्ता करें और आंदोलनकारियों के लिए बनी नियमावली में संशोधन कर जेल जाने की बाध्यता समाप्त करें। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार झारखंड आंदोलन की ही उपज है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द आंदोलनकारियों के हित में ठोस निर्णय लेकर वार्ता कर समस्याओं का समाधान करें। कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आंदोलनकारी के पुत्र होने का हक अदा करें। केन्द्रीय संयोजित विनिता खलखो ने कहा कि बिना किसी दबाव के जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी झारखंड आंदोलनकारियों को समान रूप से मान-सम्मान, पहचान, नियोजन, पेंशन आदि के मामले को अविलंब निष्पादित करें। संबोधित करने वालों में सीता उरांव, जिला सचिव विशेषण भगत, बालोमुनी बखला, सुखदेव उरांव, उषा रानी लकड़ा, विजय विद्यार्थी, संचालन कृष्णा कुमार ठाकुर, शाहिद अहमद आदि शामिल थे। बैठक में चैतू मुंडा, गंगा उरांव, तारामनी मिंज, सुशीला लकड़ा, नगर रवि उरांव, ललिता भगत, विफई पाहन, सूरज मोहन लकड़ा, जगदीश उरांव आदि सहित बड़ी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे। सर्व सहमति से अगली बैठक 20 मई बुधवार को रखी गई3
- सिमडेगा:- प्रखण्ड सभागार, सिमडेगा में प्रखण्ड प्रमुख की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, उप प्रमुख, सभी पंचायत समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के मुखिया उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के अद्यतन प्रतिवेदन पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर मनरेगा, कृषि, शिक्षा, पशुपालन, आपूर्ति, बाल विकास, चिकित्सा, सहकारिता सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन की स्थिति एवं आवश्यक सुधारात्मक उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया।साथ ही, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता तथा वन विभाग के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लेकर अपने विभाग से संबंधित जानकारी साझा की।प्रखण्ड प्रमुख ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें तथा आम जनता को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराएं।1
- *लातेहार शहर में एक अज्ञात बालिका मिली है, जो अपना नाम प्रीति कुमारी, माता का नाम लक्ष्मी देवी एवं पिता का नाम आसान भुइयां बता रही है। बालिका फिलहाल थाना में सुरक्षित है। परिजन थाना से संपर्क करें।*1