अयोध्या के निषाद राज वार्ड में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे अयोध्या के निषाद राज वार्ड में गणेश उत्सव की भव्य शुरुआत देखने को मिली। पण्डारे बाबा के प्राचीन मंदिर परिसर में युवा वर्ग के बच्चों द्वारा भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। गणपति उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गणपति बप्पा की भव्य आरती आयोजित की गई। आरती में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। तस्वीरें अयोध्या के निषाद राज वार्ड की हैं, जहां गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पण्डारे बाबा के प्राचीन मंदिर परिसर में युवा वर्ग के बच्चों ने भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव की शुरुआत की। प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। गणपति बप्पा की प्रतिमा के दर्शन के लिए स्थानीय लोग मंदिर परिसर में पहुंचे और पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। गणपति बप्पा की आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिमय माहौल बन गया। जैसे ही आरती शुरू हुई, मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। युवा वर्ग के बच्चों ने उत्साह के साथ आयोजन की जिम्मेदारी संभाली, वहीं स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की निषाद राज वार्ड में आयोजित इस गणेश उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। प्राचीन मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन होने से आसपास का माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों की आवाज और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। फिलहाल, निषाद राज वार्ड में गणपति उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। युवा वर्ग द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया। अयोध्या के निषाद राज वार्ड से तस्वीरें साफ बता रही हैं कि गणपति बप्पा की भक्ति में पूरा क्षेत्र सराबोर है। गणपति बप्पा मोरया... मंगल मूर्ति मोरया।
अयोध्या के निषाद राज वार्ड में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे अयोध्या के निषाद राज वार्ड में गणेश उत्सव की भव्य शुरुआत देखने को मिली। पण्डारे बाबा के प्राचीन मंदिर परिसर में युवा वर्ग के बच्चों द्वारा भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना के बाद पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। गणपति उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच गणपति बप्पा की भव्य आरती आयोजित की गई। आरती
में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान गणेश से सुख-समृद्धि तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। तस्वीरें अयोध्या के निषाद राज वार्ड की हैं, जहां गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पण्डारे बाबा के प्राचीन मंदिर परिसर में युवा वर्ग के बच्चों ने भगवान गणपति की प्रतिमा स्थापित कर गणेश उत्सव की शुरुआत की। प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। गणपति बप्पा की प्रतिमा के दर्शन के लिए स्थानीय लोग मंदिर परिसर में पहुंचे और पूजा-अर्चना में हिस्सा
लिया। गणपति बप्पा की आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिमय माहौल बन गया। जैसे ही आरती शुरू हुई, मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। युवा वर्ग के बच्चों ने उत्साह के साथ आयोजन की जिम्मेदारी संभाली, वहीं स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आरती उतारी और सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की निषाद राज वार्ड में आयोजित इस गणेश उत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह नजर आया। प्राचीन मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन होने से आसपास का माहौल पूरी
तरह भक्तिमय दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों की आवाज और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और उत्सव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। फिलहाल, निषाद राज वार्ड में गणपति उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है। युवा वर्ग द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया। अयोध्या के निषाद राज वार्ड से तस्वीरें साफ बता रही हैं कि गणपति बप्पा की भक्ति में पूरा क्षेत्र सराबोर है। गणपति बप्पा मोरया... मंगल मूर्ति मोरया।
- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी के निधन पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि अयोध्या।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री के निधन की खबर से जिले में शोक की लहर है। इसी क्रम में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिवंगत बीना खत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।इस दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि डॉ. निर्मल खत्री से उनका पुराना संबंध रहा है और इस दुखद समाचार को सुनकर वह स्वयं को रोक नहीं पाए।उनका निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।1
- वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का इंतजाम, 20 सितंबर को होगा औपचारिक शुभारंभ। विश्वकर्मा पूजा पर हुआ सफल ट्रायल, पानी की निकासी शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी। रूदौली-अयोध्या।तराई क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल पूरी हो गई है। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में तैयार कराया गया वाटर पंपिंग स्टेशन अब पूरी तरह बनकर तैयार है। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर स्टेशन का सफल ट्रायल किया गया, तराई क्षेत्र को जलजमाव से राहत की बड़ी सौगात। तैयार हुआ वाटर पंपिंग स्टेशन विधायक रामचंद्र यादव की पहल से पूरा हुआ वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का इंतजाम, 20 सितंबर को होगा औपचारिक शुभारंभ। विश्वकर्मा पूजा पर हुआ सफल ट्रायल, पानी की निकासी शुरू होने से किसानों और ग्रामीणों में खुशी। रूदौली-अयोध्या।तराई क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल पूरी हो गई है। स्थानीय विधायक रामचंद्र यादव की पहल से क्षेत्र में तैयार कराया गया वाटर पंपिंग स्टेशन अब पूरी तरह बनकर तैयार है। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर स्टेशन का सफल ट्रायल किया गया, जिसके बाद पानी की निकासी शुरू हो गई। लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों और किसानों में इससे खुशी का माहौल है।तराई क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में बारिश के मौसम में जलभराव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना रहता था। खेतों में पानी भरने से किसानों को फसलों को लेकर चिंता रहती थी, वहीं आवागमन और दैनिक जीवन भी प्रभावित होता था। ग्रामीणों की इस समस्या को देखते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने शासन स्तर पर पहल करते हुए वाटर पंपिंग स्टेशन की स्वीकृति और निर्माण की दिशा में प्रयास किए। अब यह परियोजना पूरी होकर संचालन के लिए तैयार है।विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हुए ट्रायल के दौरान पंपिंग स्टेशन ने सफलतापूर्वक कार्य किया और जल निकासी शुरू हुई। पानी निकलता देख ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यदि जलभराव से समय रहते निजात मिलती है तो खेतों में फसल बचाने के साथ खेती-किसानी को भी काफी लाभ मिलेगा।विधायक रामचंद्र यादव आगामी 20 सितंबर को वाटर पंपिंग स्टेशन का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसके बाद स्टेशन के नियमित संचालन से तराई क्षेत्र के कई गांवों को जलभराव से राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों के लिए यह परियोजना लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- प्रमोद कुमार पाल, डीआईजी होमगार्ड पूर्वांचल परिक्षेत्र पहुंचे अयोध्या अयोध्या में होमगार्ड विभाग की व्यवस्थाओं और कार्यों की समीक्षा के लिए पूर्वांचल परिक्षेत्र के डीआईजी होमगार्ड प्रमोद कुमार पाल आज अयोध्या पहुंचे। डीआईजी दो दिन के अयोध्या दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने होमगार्ड कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।डीआईजी प्रमोद कुमार पाल ने बताया कि अयोध्या में उनके दौरे का उद्देश्य विभागीय कार्यों की समीक्षा करना है। दूसरे दिन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में चल रहे कार्यों, व्यवस्थाओं और ड्यूटी से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी। होमगार्ड की नई भर्ती को लेकर डीआईजी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पुलिस भर्ती बोर्ड यानी यूपीपीआरपीबी के माध्यम से कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद होमगार्ड बल की संख्या पूरी होगी। इससे प्रदेश में ड्यूटी की व्यवस्था को और बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।राम मंदिर की सुरक्षा में होमगार्ड की भूमिका पर उन्होंने कहा कि मंदिर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में होमगार्ड की तैनाती आवश्यकता के अनुसार की जाती है। इसकी व्यवस्था स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्तर से तय होती है।1
- निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती । बिपिन पांडेय संवाददाता अयोध्या राम नगरी मे निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपने कार्यशाला पर भगवान विश्वकर्मा महाराज की जयंती धूमधाम से पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए निषाद समाज के अध्यक्ष संतोष निषाद ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आपके चैनल के माध्यम से सभी को बधाई। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की भी पूरे निषाद समाज की तरफ से बधाई।उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती समाज के सभी लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाई। इस दौरान पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का आयोजन किया गया। धार्मिक विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की गई। समाज को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि समाज एकजुट रहे और एकता का परिचय दे। एक रहेंगे तो समाज की हर समस्या, चाहे वह छात्रावास की समस्या हो या अन्य सामाजिक मामले हों, उनका समाधान निश्चित तौर पर होगा। इस मौके पर निषाद छात्रावास के उपाध्यक्ष मुन्ना भैया सहित समाज के कई वरिष्ठ लोग और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। Byte -संतोष निषाद, निषाद समाज अध्यक्ष.2
- मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश, घर में घुसकर गाली-गलौज व धमकी का आरोप मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश, घर में घुसकर गाली-गलौज व धमकी का आरोप प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का पीड़िता ने लगाया आरोप, प्रमोद वन स्थित मकान में 5-6 लोगों के पहुंचने से मचा हड़कंप सीसीटीवी फुटेज वायरल होने का दावा अयोध्या कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के प्रमोद वन में एक मकान पर जबरन कब्जे की कोशिश का आरोप लगाते हुए एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता साक्षी त्रिपाठी का आरोप है कि 17 सितंबर को दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच शम्भु देवाचार्य, अनुरुद्ध समेत 5-6 अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे। आरोप है कि मकान खाली करने का दबाव बनाते हुए आरोपितों ने गाली-गलौज और अभद्रता की तथा विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपित वहां से चले गए। घटना के बाद मामले से संबंधित वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात सामने आई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कराकर जांच में शामिल किए जाने की मांग की है। पड़ोसियों का कहना है कि संबंधित लोगों की ओर से पूर्व में भी जमीन अथवा मकान पर कब्जे की कोशिश किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं। कुछ पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों के खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं घटना के बाद मोहल्ले में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की है। कुछ लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी की जा रही है। पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने के साथ ही अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। अब पुलिस की जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।2
- अयोध्या में घर में घुसकर मारपीट और धमकी का आरोप, FIR की मांग अयोध्या धाम के प्रमोद वन निवासी डॉ साक्षी त्रिपाठी ने सीओ अयोध्या को शिकायत कर FIR दर्ज करने की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच पड़ोसी शम्भूदेवाचार्य और अनुरुद्ध 5-6 अज्ञात साथियों के साथ उनके घर आए और गाली-गलौज, मारपीट की।आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और "मकान खाली कर दो, अन्यथा किसी को जिंदा नहीं छोड़ूंगा" कहकर जान से मारने की धमकी दी। हल्ला-गुहार पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी घर के अंदर छिप गए।पीड़िता ने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और CCTV फुटेज सुरक्षित कर जांच व निवारक कार्रवाई की मांग की है।4
- अयोध्या: प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी। अयोध्या: प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के अपहरण की खबर निकली झूठी। युवती ने वीडियो जारी कर खोली पोल'प्रशासन और मायके वाले न करें परेशान, अपनी मर्जी से की है शादी' — युवती सावित्री ने लगाई गुहार। रुदौलीयेअयोध्या। थाना बाबाबाजार क्षेत्र के अंतर्गत लोहटी सरैया नए पुरवा गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ दिनों पूर्व फैली प्रधान प्रतिनिधि की भतीजी के कथित अपहरण की अफवाह पूरी तरह झूठी निकली है। असल में, प्रधान प्रतिनिधि सदन लाल निषाद की बालिग भतीजी सावित्री ने अपनी स्वेच्छा से गांव के ही एक युवक कुलदीप के साथ प्रेम विवाह कर लिया है।अपहरण की झूठी कहानी के बीच अब खुद युवती सावित्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर पूरे मामले का खंडन किया है। वीडियो में उसने अपने परिजनों और स्थानीय पुलिस प्रशासन से भावुक अपील करते हुए किसी को भी प्रताड़ित न करने की विनती की है।युवक पक्ष का आरोप: पुलिस कर रही है प्रताड़ितदूसरी ओर, इस मामले को लेकर लड़के (कुलदीप) के परिवारवालों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक पक्ष का कहना है कि दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने के बावजूद, स्थानीय पुलिस उन्हें बेवजह और काफी ज्यादा परेशान कर रही है।वीडियो जारी कर युवती ने साफ की स्थितिमामले को बढ़ता देख युवती सावित्री ने खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट की। जारी किए गए वीडियो संदेश में उसने साफ कहा है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने अपनी मर्जी और पूरी चेतना के साथ कुलदीप को अपना जीवनसाथी चुना है। युवती ने स्थानीय प्रशासन और अपने मायके पक्ष के लोगों से अनुरोध किया है कि इस विवाह के बाद युवक के परिवार या अन्य किसी भी व्यक्ति को कानूनी या मानसिक रूप से परेशान न किया जाए।1
- पत्रकार चौराहे पर धूमधाम से मनाया गया पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन अयोध्या। सिविल लाइंस स्थित पत्रकार चौराहे पर शुक्रवार को पत्रकार पंकज पाठक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।इस दौरान पत्रकार साथियों ने पंकज पाठक को रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इसके बाद केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, आकाश सोनी, अशोक तिवारी, प्रशांत शुक्ला नेटवर्क 10 , राकेश यादव, संजीव आजाद, राजेंद्र दुबे राजू, मुकेश पांडेय, अनिल निषाद, सुमित यादव, सुबोध श्रीवास्तव, रूपेश श्रीवास्तव अपूर्व पाठक, मनोज शर्मा, संजय यादव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।1
- पाकिस्तान के कोहाट में पुलिस लाइन के पास जोरदार धमाका, 7 की मौत, 30 से ज्यादा घायल कोहाट/पाकिस्तान। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट में शुक्रवार को ओल्ड पुलिस लाइंस के पास हुए जोरदार धमाके में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी रेस्क्यू 1122 के अधिकारियों के हवाले से सामने आई है। रेस्क्यू 1122 की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। घायलों और मृतकों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोटक से लदे एक वाहन के पुलिस लाइंस परिसर की ओर टकराने की आशंका जताई गई है। धमाके के बाद पुलिस और हथियारबंद हमलावरों के बीच गोलीबारी की भी सूचना है। हालांकि, विस्फोट की सटीक वजह और हमले की पूरी परिस्थितियों की जांच अभी जारी है। रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल पर 14 एंबुलेंस और 45 से अधिक बचावकर्मी राहत एवं बचाव अभियान में लगाए गए हैं। घटना के बाद इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। यह एक विकासशील खबर है और मृतकों व घायलों की संख्या आगे बदल सकती है। #Pakistan #KohatBlast #PakistanBlast #KhyberPakhtunkhwa #Kohat #PoliceLines #Blast #Explosion #BreakingNews #PakistanNews #TerrorAttack #Gunfire #Rescue1122 #Breaking #LatestNews #WorldNews #InternationalNews #KohatExplosion #NewsAlert #IndiaNews #HindiNews #ताजा_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज1