logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तारापुर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर तारापुर थाना परिसर में रविवार की संध्या पुलिस-पब्लिक शांति समिति की बैठक आयोजित कर होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन अपर थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी ने किया, जबकि अध्यक्षता इंस्पेक्टर विवेक राज ने की। इस अवसर पर सीओ संतोष कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने नशापान, डीजे बजाने और पक्की सड़कों पर होलिका दहन पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी तथा सघन पुलिस गश्ती चलाने का निर्देश दिया। तेज रफ्तार व लहरिया कट चलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि किसी को जबरन रंग न लगाया जाए और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नमाज व रमजान के दौरान रंग न फेंका जाए। फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा अफवाहों से दूर रहने को कहा गया। सोमवार संध्या आठ बजे होलिका दहन होगा। बैठक के बाद अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

2 hrs ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
2 hrs ago

तारापुर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर तारापुर थाना परिसर में रविवार की संध्या पुलिस-पब्लिक शांति समिति की बैठक आयोजित कर होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर चर्चा की गई। बैठक का आयोजन अपर थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी ने किया, जबकि अध्यक्षता इंस्पेक्टर विवेक राज ने की। इस अवसर पर सीओ संतोष कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने नशापान, डीजे बजाने और पक्की सड़कों पर होलिका दहन पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी तथा सघन पुलिस गश्ती चलाने का निर्देश दिया। तेज रफ्तार व लहरिया कट चलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि किसी को जबरन रंग न लगाया जाए और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में नमाज व रमजान के दौरान रंग न फेंका जाए। फसलों को नुकसान नहीं पहुंचाने तथा अफवाहों से दूर रहने को कहा गया। सोमवार संध्या आठ बजे होलिका दहन होगा। बैठक के बाद अधिकारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

More news from बिहार and nearby areas
  • एक -दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं
    1
    एक -दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं
    user_SANTOSH Singh
    SANTOSH Singh
    सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सुल्तानगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ एक प्रभावी अभियान चलाया गया। विभागीय निर्देशानुसार नगर परिषद सुल्तानगंज की टीम ने दिलगौरी चौक से थाना रोड, स्टेशन रोड, सदर रोड होते हुए घाट रोड तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया। इस दौरान कुल 85 दुकानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर लगभग 1.25 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी था। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा इसके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों के इस्तेमाल को अपनाने की अपील की। इस अभियान में नगर परिषद के सहायक वास्तुविद, टाउन प्लानर, स्वच्छता पदाधिकारी, तहसीलदार एवं स्वच्छता साथी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
    1
    सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सुल्तानगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ एक प्रभावी अभियान चलाया गया। विभागीय निर्देशानुसार नगर परिषद सुल्तानगंज की टीम ने दिलगौरी चौक से थाना रोड, स्टेशन रोड, सदर रोड होते हुए घाट रोड तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया।
इस दौरान कुल 85 दुकानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर लगभग 1.25 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी था। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा इसके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों के इस्तेमाल को अपनाने की अपील की।
इस अभियान में नगर परिषद के सहायक वास्तुविद, टाउन प्लानर, स्वच्छता पदाधिकारी, तहसीलदार एवं स्वच्छता साथी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by SURAJ KUMAR
    1
    Post by SURAJ KUMAR
    user_SURAJ KUMAR
    SURAJ KUMAR
    Architect अमरपुर, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा है कॉपी ▶️▶️▶️
    1
    22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा है कॉपी ▶️▶️▶️
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Goradih, Bhagalpur•
    2 hrs ago
  • शाश्वत संस्कार की स्थापना दिवस पर लावारिस शवों का वार्षिक श्राद्धकर्म, लावारिस लाशों के मसीहा को नमन
    1
    शाश्वत संस्कार की स्थापना दिवस पर लावारिस शवों का वार्षिक श्राद्धकर्म, लावारिस लाशों के मसीहा को नमन
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धांधी बेलारी पंचायत के मध्य विद्यालय कष्टीकरी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु देवी के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मान देने का क्षण था जिन्होंने वर्षों तक विद्यालय को अपने परिवार की तरह संभाला। समारोह में आसपास के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। गांव के सैकड़ों अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। सभी की आंखें नम थीं, क्योंकि रेणु देवी सिर्फ एक प्रधानाध्यापिका नहीं, बल्कि विद्यालय और समाज के लिए मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत थीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके रहते विद्यालय घर जैसा लगता था। इस अवसर पर रेणु देवी ने भावुक स्वर में कहा कि यह दिन उनके जीवन का गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। वर्ष 2011 में उन्होंने इस विद्यालय में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी और पिछले दो वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला। उनका हमेशा एक ही लक्ष्य रहा बच्चों को बेहतर शिक्षा, मजबूत संस्कार और उज्ज्वल भविष्य देना। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्ता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया गया। अंत में उन्होंने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनकी अमूल्य पहचान है और हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।विशिष्ट शिक्षक चंदन कुमार ने कहा कि रेणु देवी ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में शिक्षा का स्तर ऊँचा हुआ और विद्यालय में पारिवारिक वातावरण बना रहा। उनका स्नेह, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहेगा।
    1
    सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धांधी बेलारी पंचायत के मध्य विद्यालय कष्टीकरी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु देवी के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मान देने का क्षण था जिन्होंने वर्षों तक विद्यालय को अपने परिवार की तरह संभाला। समारोह में आसपास के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। गांव के सैकड़ों अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। सभी की आंखें नम थीं, क्योंकि रेणु देवी सिर्फ एक प्रधानाध्यापिका नहीं, बल्कि विद्यालय और समाज के लिए मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत थीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके रहते विद्यालय घर जैसा लगता था। इस अवसर पर रेणु देवी ने भावुक स्वर में कहा कि यह दिन उनके जीवन का गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। वर्ष 2011 में उन्होंने इस विद्यालय में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी और पिछले दो वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला। उनका हमेशा एक ही लक्ष्य रहा  बच्चों को बेहतर शिक्षा, मजबूत संस्कार और उज्ज्वल भविष्य देना। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्ता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया गया। अंत में उन्होंने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनकी अमूल्य पहचान है और हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।विशिष्ट शिक्षक चंदन कुमार ने कहा कि रेणु देवी ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में शिक्षा का स्तर ऊँचा हुआ और विद्यालय में पारिवारिक वातावरण बना रहा। उनका स्नेह, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहेगा।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • bhadriya panchyat me salaishbabathan me jhill padh raha hai
    1
    bhadriya panchyat me salaishbabathan me jhill padh raha hai
    user_SURAJ KUMAR
    SURAJ KUMAR
    Architect अमरपुर, बांका, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by Kumar Mithun
    1
    Post by Kumar Mithun
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.