logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलिया पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया एक व्यक्ति को *थाना पलिया पुलिस द्वारा, 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।

11 hrs ago
user_Reporter nirvendarkumr
Reporter nirvendarkumr
लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

पलिया पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया एक व्यक्ति को *थाना पलिया पुलिस द्वारा, 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में आज दिनांक 13.03.2026 को थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 10.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर-स्मैक) बरामद करके 01 नफर अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मो0 किसान द्वितीय कस्बा व थाना पलिया जिला खीरी *बरामदगी विवरणः-* कुल 10.10 ग्रामब्राउन शुगर (स्मैक) – कीमत लगभग 35,000/- रुपये अभियुक्त के पास से बरामद । *अभियुक्त का आपराधिक विवरण-* मु0अ0सं0 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएऩएस थाना भीरा जनपद खीरी मु0अ0सं0 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली सदर खीरी मु0अ0सं0 615/2022 धारा 147/148/149/308/504 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि थाना पलिया खीरी मु0अ0सं0 197/2024 धारा 380/411 भादवि थाना मझगई जनपद खीरी मु0अ0सं0 387/2025 धारा 2(B)(i)/3यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना मझगईजनपद खीरी मु0अ0सं0 75/2026 अन्तर्गत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना पलिया जिला खीरी । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* व0उ0नि0 रामजीत यादव, थाना पलिया जनपद खीरी । म0उ0नि0 निशा शुक्ला, थाना पलिया जनपद खीरी । हे0का0घनश्याम शर्मा, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अतुल त्रिपाठी, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 धर्मेन्द्र कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी । कां0 सुनील रावत, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अमन राय, थाना पलिया जनपद खीरी । का0 अनुज कुमार, थाना पलिया जनपद खीरी ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी।भारतीय किसान यूनियन सम्राट (अराजनैतिक) द्वारा जो कार्यक्रम 21 मार्च का रखा गया था मैगलगंज कोतवाली गेट पर कालीचरण यादव गुमशुदा केस में जिसमें CO मितौली द्वारा दो टीम गठित कर दी गई हैं और एक सप्ताह का समय मांगा है जिस पर संगठन व परिजनों ने सहमति जताई है यदि एक सप्ताह में कालीचरण यादव का कोई पता नहीं चलता है तो भारतीय किसान यूनियन सम्राट का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों से वार्ता करके आगे की रणनीति तय करते हुए विशाल जन आंदोलन करेगा जिसकी सुरक्षा जिम्मेदारी शासन प्रशासन की मानी जाएगी।
    1
    लखीमपुर खीरी।भारतीय किसान यूनियन सम्राट (अराजनैतिक) द्वारा जो कार्यक्रम 21 मार्च का रखा गया था मैगलगंज कोतवाली गेट पर कालीचरण यादव गुमशुदा केस में जिसमें CO मितौली द्वारा दो टीम गठित कर दी गई हैं और एक सप्ताह का समय मांगा है जिस पर संगठन व परिजनों ने सहमति जताई है यदि एक सप्ताह में कालीचरण यादव का कोई पता नहीं चलता है तो भारतीय किसान यूनियन सम्राट का एक प्रतिनिधिमंडल उच्च अधिकारियों से वार्ता करके आगे की रणनीति तय करते हुए विशाल जन आंदोलन करेगा जिसकी सुरक्षा जिम्मेदारी शासन प्रशासन की मानी जाएगी।
    user_Shaban Siddiqui
    Shaban Siddiqui
    Court reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद द्वारा संकटा देवी मंदिर के पीछे से बैंड मार्केट तक निर्मित सीसी रोड का आज नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं वार्ड सभासद कुमदेश शंकर शुक्ला द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे पाए गए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जेई (सिविल) को निर्देशित किया कि सड़क का पुनः उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराया जाए। अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
    1
    लखीमपुर खीरी। नगर पालिका परिषद द्वारा संकटा देवी मंदिर के पीछे से बैंड मार्केट तक निर्मित सीसी रोड का आज नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं वार्ड सभासद कुमदेश शंकर शुक्ला द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे पाए गए तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित जेई (सिविल) को निर्देशित किया कि सड़क का पुनः उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराया जाए।
अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शर्मनाक- जब अधिकारी खुद को जनसेवक नही बल्कि भगवान समझने लगते हैं फरियादी रोते हुए SDM साहब के पैरों में गिर पड़ा SDM महोदय झल्ला गए और गरीब की सुने बिना ही उल्टे पांव लौट गए....... सीधी (मध्यप्रदेश), शर्मनाक जब अधिकारी खुद को जनसेवक नही बल्कि भगवान समझने लगते हैं फरियादी रोते हुए SDM साहब के पैरों में गिर पड़ा SDM महोदय झल्ला गए और गरीब की सुने बिना ही उल्टे पांव लौट गए....... सीधी (मध्यप्रदेश)
    1
    शर्मनाक- जब अधिकारी खुद को जनसेवक नही बल्कि भगवान समझने लगते हैं फरियादी रोते हुए SDM साहब के पैरों में गिर पड़ा SDM महोदय झल्ला गए और गरीब की सुने बिना ही उल्टे पांव लौट गए....... सीधी (मध्यप्रदेश), शर्मनाक जब अधिकारी खुद को जनसेवक नही बल्कि भगवान समझने लगते हैं फरियादी रोते हुए SDM साहब के पैरों में गिर पड़ा SDM महोदय झल्ला गए और गरीब की सुने बिना ही उल्टे पांव लौट गए....... सीधी (मध्यप्रदेश)
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    1
    Post by प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    user_प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    प्रेस रिपोर्टर मतलुम सिद्दीक़ी
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखीमपुर-खीरी- 29 रमजान पूरे होने पर मस्जिद से नमाज़ पढ़ कर बाहर निकले युवा नमाजी बोले की रमजान में जिस तरह से पांच वक्त की नमाज मस्जिदों में पढ़ी जाती है मस्जिद भरी रहती हैं इसी तरह से रमजान के बाद भी मस्जिदों को आबाद रखें। आज वक्त की नमाज को अल्लाह ने फर्ज कर रखा है जिसे हर हाल में पढ़ना चाहिए जिस तरह से रमजान में मस्जिद है आबाद रहते हैं इस तरह से कोशिश करें कि रमजान के बाद भी मस्जिदों को आबाद रखें 6 14
    1
    लखीमपुर-खीरी- 29 रमजान पूरे होने पर मस्जिद से नमाज़ पढ़ कर बाहर निकले युवा नमाजी बोले की रमजान में जिस तरह से पांच वक्त की नमाज मस्जिदों में पढ़ी जाती है मस्जिद भरी रहती हैं इसी तरह से रमजान के बाद भी मस्जिदों को आबाद रखें। आज वक्त की नमाज को अल्लाह ने फर्ज कर रखा है जिसे हर हाल में पढ़ना चाहिए जिस तरह से रमजान में मस्जिद है आबाद रहते हैं इस तरह से कोशिश करें कि रमजान के बाद भी मस्जिदों को आबाद रखें 6 14
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी थाना खमरिया क्षेत्र के मूसेपुर का बाल श्रम मजदूरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मेहताब और निहाल द्वारा एक प्लाईवुड मशीन पर छोटे-छोटे बच्चों से काम कराया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओ पी राय ने अपनी पुलिस टीम के साथ फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस को मौके पर बच्चे काम करते मिले, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है मामले की गंभीरता को दर्शाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल मजदूरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित विभाग को अलग से जांच भेजी जाएगी
    1
    लखीमपुर खीरी
थाना खमरिया क्षेत्र के मूसेपुर का बाल श्रम मजदूरी का एक गंभीर मामला सामने आया है। 
जानकारी के अनुसार, मेहताब और निहाल द्वारा एक प्लाईवुड मशीन पर छोटे-छोटे बच्चों से काम कराया जा रहा था।
मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ओ पी राय ने अपनी पुलिस टीम के साथ फैक्ट्री पर दबिश दी। पुलिस को मौके पर बच्चे काम करते मिले, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है। 
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है मामले की गंभीरता को दर्शाता है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल मजदूरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। संबंधित विभाग को अलग से जांच भेजी जाएगी
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगो में 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगो में 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का विवरण-* 1.कनियावाले उर्फ रामचन्द्र पुत्र सोहनलाल निवासी थाना ईसानगर जनपद खीरी 2.लक्ष्मण पुत्र नत्थू निवासी त्रिकोलिया थाना ईसानगर जनपद खीरी 3.प्रभू पुत्र सुन्दर निवासी बालूपुरवा थाना ईसानगर जनपद खीरी 4.तीरथ सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गनेशपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी 5.मोले सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी गनेशपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी 6.राधे पुत्र मिस्त्री निवासी प्रेमनगर मजरा मिर्जापुर थाना ईसानगर जनपद खीरी *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1.उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह चन्देल थाना ईसानगर जनपद खीरी 2.उ0नि0 अनिल वर्मा थाना ईसानगर जनपद खीरी 3.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार थाना ईसानगर जनपद खीरी 4.हे0का0 मो0 शोएब थाना ईसानगर जनपद खीरी 5.का0 कर्मवीर सिंह थाना ईसानगर जनपद खीरी 6.का0 भूपेन्द्र सिंह थाना ईसानगर जनपद खीरी
    1
    *थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगो में 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन एवं थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में आज दिनांक 12.03.2026 को थाना ईसानगर पुलिस द्वारा, विभिन्न अभियोगो में 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। 
*गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तों का विवरण-*
1.कनियावाले उर्फ रामचन्द्र पुत्र सोहनलाल निवासी थाना ईसानगर जनपद खीरी
2.लक्ष्मण पुत्र नत्थू निवासी त्रिकोलिया थाना ईसानगर जनपद खीरी
3.प्रभू पुत्र सुन्दर निवासी बालूपुरवा थाना ईसानगर जनपद खीरी
4.तीरथ सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी गनेशपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी 
5.मोले सिंह पुत्र तीरथ सिंह निवासी गनेशपुर थाना ईसानगर जनपद खीरी
6.राधे पुत्र मिस्त्री निवासी प्रेमनगर मजरा मिर्जापुर थाना ईसानगर जनपद खीरी  
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-*
1.उ0नि0 धर्मेन्द्र सिंह चन्देल थाना ईसानगर जनपद खीरी
2.उ0नि0 अनिल वर्मा थाना ईसानगर जनपद खीरी
3.उ0नि0 हरेन्द्र कुमार थाना ईसानगर जनपद खीरी
4.हे0का0 मो0 शोएब थाना ईसानगर जनपद खीरी
5.का0 कर्मवीर सिंह थाना ईसानगर जनपद खीरी
6.का0 भूपेन्द्र सिंह थाना ईसानगर जनपद खीरी
    user_Reporter nirvendarkumr
    Reporter nirvendarkumr
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शारदा नदी में मछली पकड़ने गए बिहार के अधेड़ की डूबकर मौत,,, शारदा पुल की ठोकर के पास हुआ हादसा, मुजफ्फरपुर निवासी युवक का शव बरामद पलिया कलां (खीरी)। तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के थाना मोतीपुर निवासी महेंद्र साहनी के लगभग 44 वर्षीय पुत्र फुलगेंद साहनी गुरुवार को पलिया स्थित शारदा पुल की ठोकर के पास मछली पकड़ने गया था। दोपहर लगभग 1 बजे मछली मारते समय अचानक पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण वह नदी में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पलिया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकलवायापुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) के मोतीपुर निवासी के रूप में हुई है, जो यहाँ रहकर मछली का शिकार करता था । पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    1
    शारदा नदी में मछली पकड़ने गए बिहार के अधेड़ की डूबकर मौत,,, शारदा पुल की ठोकर के पास हुआ हादसा, मुजफ्फरपुर निवासी युवक का शव बरामद पलिया कलां (खीरी)। तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के थाना मोतीपुर निवासी महेंद्र साहनी के लगभग 44 वर्षीय पुत्र फुलगेंद साहनी गुरुवार को पलिया स्थित शारदा पुल की ठोकर के पास मछली पकड़ने गया था। दोपहर लगभग 1 बजे मछली मारते समय अचानक पैर फिसलने या गहरे पानी का अंदाजा न होने के कारण वह नदी में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पलिया पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकलवायापुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) के मोतीपुर निवासी के रूप में हुई है, जो यहाँ रहकर मछली का शिकार करता था । पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।
    user_Rahul Gupta
    Rahul Gupta
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी- कस्बा खीरी में इन दिनों भीषण जाम की समस्या ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुख्य मार्ग पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज, व्यापारी और आम राहगीर सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। बताया जाता है कि इस मार्ग को चौड़ीकरण के लिए मंजूरी भी मिल चुकी है और इसे NH-727 के रूप में विकसित किया जाना है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक इस पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। नतीजन, सड़क संकरी होने के कारण आए दिन भीषण जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो यह प्रोजेक्ट बाराबंकी से खीरी होते हुए राजापुर तक करीब 135 किलोमीटर का प्रस्तावित मार्ग है। लोगों का यह भी कहना है कि इस परियोजना के लिए दो अलग-अलग कंपनियों के नाम से टेंडर भी जारी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद चौड़ीकरण का कार्य शुरू न होना अपने आप में बड़ा सवाल और चिंता का विषय बना हुआ है। यह कस्बा सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ा हुआ है, इसके बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? और कब मिलेगा कस्बा खीरी को जाम से निजात?
    1
    लखीमपुर खीरी-  कस्बा खीरी में इन दिनों भीषण जाम की समस्या ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मुख्य मार्ग पर रोजाना लगने वाले लंबे जाम से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीज, व्यापारी और आम राहगीर सभी इस परेशानी से जूझ रहे हैं।
बताया जाता है कि इस मार्ग को चौड़ीकरण के लिए मंजूरी भी मिल चुकी है और इसे NH-727 के रूप में विकसित किया जाना है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अभी तक इस पर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। नतीजन, सड़क संकरी होने के कारण आए दिन भीषण जाम लग रहा है।
स्थानीय लोगों की मानें तो यह प्रोजेक्ट बाराबंकी से खीरी होते हुए राजापुर तक करीब 135 किलोमीटर का प्रस्तावित मार्ग है। लोगों का यह भी कहना है कि इस परियोजना के लिए दो अलग-अलग कंपनियों के नाम से टेंडर भी जारी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद चौड़ीकरण का कार्य शुरू न होना अपने आप में बड़ा सवाल और चिंता का विषय बना हुआ है।
यह कस्बा सीधे जिला मुख्यालय से जुड़ा हुआ है, इसके बावजूद संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार? और कब मिलेगा कस्बा खीरी को जाम से निजात?
    user_Nawaz ahmad Rizvi
    Nawaz ahmad Rizvi
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.