महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई हेतु 13 मार्च को महिला जनसुनवाई / समीक्षा बैठक आयोजित कुशीनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा तथा महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 13 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जनपद कुशीनगर के सर्किट हाउस / राजकीय अतिथि गृह में महिला जनसुनवाई / समीक्षा बैठक आयोग की मा0 सदस्य जनक नंदिनी जी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। उक्त कार्यक्रम महिला आयोग के माननीय पदाधिकारियों की अध्यक्षता में संपन्न होगा, जिसमें जनपद में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी तथा पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी। महिला आयोग के इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित समाधान, महिला उत्पीड़न की रोकथाम तथा पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना है, जिससे उन्हें अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध हो सके। जनपद की समस्त महिलाओं से अपील की जाती है कि यदि उन्हें महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, कार्यस्थल पर उत्पीड़न अथवा अन्य किसी प्रकार की समस्या है तो वे दिनांक 13 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे सर्किट हाउस / राजकीय अतिथि गृह में आयोजित महिला जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। यह कार्यक्रम महिलाओं को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

- कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसडीएम खड्डा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया, जबकि पुलिस ने अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार खड्डा थाना क्षेत्र के मठिया बुजुर्ग निवासी दीनदयाल यादव के घर सोमवार को उनकी बहन की बारात आई थी। इसी दौरान उनकी पत्नी नीतू (23 वर्ष) को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। परिजनों के पूछने पर अस्पताल संचालक ने मरीज को बेहोश बताते हुए इलाज का बहाना बनाकर घंटों तक रोके रखा। परिजनों के दबाव बनाने पर अस्पताल संचालक ने झटका लगने की बात कहकर अपने निजी वाहन से प्रसूता को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रसूता को मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया। मंगलवार सुबह जब परिजन कोटवा बाजार स्थित खुशी हॉस्पिटल पहुंचे और नवजात के शव की मांग करने लगे तो हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल का ताला खुलवाकर जांच की तो नवजात का शव जनरेटर के पीछे कागज के गत्ते में रखा हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर करीब एक बजे मौके पर पहुंचे एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह के साथ एडिशनल सीएमओ और एमआईसी रजनीश श्रीवास्तव ने अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया और पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष चन्द्रभूषण प्रजापति ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अस्पताल संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।3
- Breaking कुशीनगर - कसया और तुर्कपट्टी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई - अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश - 3 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार - अभियुक्त सुलेमान राईनी,शशिरंजन तिवारी,शिवम उर्फ शुभम उर्फ शिवकुमार गिरफ्तार - आरोपियों के कब्जे से 1 पिकअप वाहन,1 जनरेटर,1,बुलेट मोटरसाइकिल,1 अपाची मोटरसाइकिल बरामद - वाहन चोरी कर बिहार में बेचता था गिरोह - पहले रेकी कर फिर मौका देख चोरी की वारदात को देते थे अंजाम - गिरफ्तार अभियुको पर दर्ज है कई मुकदमें।1
- आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया का अक्सर विवादों में रहने वाला खुशी अस्पताल आखिरकार प्रशासन की कार्रवाई की जद में आ गया और अस्पताल को सील कर दिया गया।बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है, मेरी जानकारी के अनुसार इससे पहले भी इस अस्पताल पर तीसरी या चौथी बार ऐसी कार्रवाई हो चुकी है।हालांकि अगर मेरे आकलन में कोई गलती हो, गिनती कम या ज्यादा हो, तो आप सभी कमेंट करके सही जानकारी जरूर साझा करें।1
- कुशीनगर। पुलिस चौकी खिरकिया क्षेत्र के जटहा–पडरौना मार्ग पर बड़ी बगीचे त्रिलोकपुर मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो पडरौना की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान सामने से बोर्ड परीक्षा देने जा रहा एक छात्र सड़क पार करने लगा। छात्र को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई। बोलेरो में कई यात्री सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और लोगों ने वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अगर चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगाता तो छात्र की जान को खतरा हो सकता था। वहीं इस घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। #Kushinagar #Padrauna #RoadAccident #BoleroAccident #BreakingNews #UPNews1
- Breaking कुशीनगर - प्राइवेट हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत- घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक फरार- परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप- नवजात के शव को डिब्बे में बंद कर लिफाफे में रख जनरेटर पर रखने का आरोप- अमानवीय व्यवहार को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश- स्थानीय लोगों ने कहा पहले भी अस्पताल पर लग चुके हैं लापरवाही के आरोप- स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर खड़े हो रहे बड़े सवाल- ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा कला स्थित खुशी हॉस्पिटल का मामला।1
- इसी तरह लोग जागरूक हो जाएंगे तो ये लोग अपना काम सही से करना सीख जाएंगे।1
- इस आदमी ने लड़के के सर पर लोहा से मौत के घाट उतार दिया और उसके सर के भेज को खाने लगा उसका खून पीने लगा यह पूरा मामला है एमपी का #newskushinagar #newsupdate #newsupdate #viralreels #न्यूज241
- कुशीनगर जिंदा छपरा में लगी भीषण आग लगने से घर का सामान जलकर हुआ खाक मिली जानकारी के अनुसार आग लगने से गांव में आपका तस्वीर का माहौल गांव में जब तक लोग इकट्ठा हुए तब तक घर का सारा सामान चलता है लोगों ने1