logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली जिले के देवरी में राहुल साकेत, पिता महेंद्र साकेत ने फांसी लगाकर अपने सिंगरौली जिले के देवरी में राहुल साकेत, पिता महेंद्र साकेत ने फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर लिया। स्थानीय विधायक और पुलिस पहुंचे घटनास्थल पर।

1 day ago
user_Sunil Pandey (Sunil Pandey)
Sunil Pandey (Sunil Pandey)
Local News Reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
1 day ago
058a0ae3-e1c1-42bd-b77f-c1461d01a48c

सिंगरौली जिले के देवरी में राहुल साकेत, पिता महेंद्र साकेत ने फांसी लगाकर अपने सिंगरौली जिले के देवरी में राहुल साकेत, पिता महेंद्र साकेत ने फांसी लगाकर अपने जीवन का अंत कर लिया। स्थानीय विधायक और पुलिस पहुंचे घटनास्थल पर।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • 01 /04 /2026 से ग्राम तमई में रामलीला शुरू है आप सादर आमंत्रित हैं जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय
    4
    01 /04 /2026 से ग्राम तमई में रामलीला शुरू है आप सादर आमंत्रित हैं जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय
    user_Pramod kumar Tiwari
    Pramod kumar Tiwari
    Social worker Singrauli, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सोनभद्र। जनपद की अनपरा व शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामान व लूट का माल बरामद किया है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही लूट की घटना से संबंधित ₹28,500 नकद भी पुलिस ने बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से 01 बायोमेट्रिक मशीन, 01 टैबलेट, 03 मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जो घटना से जुड़े अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली हैं। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में अनपरा व शक्तिनगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उपनिरीक्षक कमल नयन दुबे (थानाध्यक्ष शक्तिनगर), उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रामू राजभर, अनिष कुमार, संजय कुमार तथा कांस्टेबल रमेश गोड़, शशि भूषण व अजीत कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
    2
    सोनभद्र। जनपद की अनपरा व शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध सामान व लूट का माल बरामद किया है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 02 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही लूट की घटना से संबंधित ₹28,500 नकद भी पुलिस ने बरामद किया है।
इसके अलावा आरोपियों के पास से 01 बायोमेट्रिक मशीन, 01 टैबलेट, 03 मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं, जो घटना से जुड़े अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली हैं।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में अनपरा व शक्तिनगर थाने की संयुक्त पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, उपनिरीक्षक कमल नयन दुबे (थानाध्यक्ष शक्तिनगर), उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रामू राजभर, अनिष कुमार, संजय कुमार तथा कांस्टेबल रमेश गोड़, शशि भूषण व अजीत कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से गहन पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    56 min ago
  • आबकारी नीति लागू होते ही शराब के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी गई है। आज से पूरे प्रदेश में देशी और विदेशी शराब नई दरों पर ही बेची जा रही है। 31 मार्च के बाद बचा पुराना स्टॉक भी अब संशोधित कीमतों पर ही मिलेगा। सरकार ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लाइसेंस फीस, एक्साइज ड्यूटी, आयात-निर्यात और परिवहन शुल्क में बदलाव किया है। इसके चलते कई लोकप्रिय ब्रांड्स की कीमतों में साफ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नई दरों के मुताबिक—ब्लेंडर प्राइड, 8PM, आफ्टर डार्क, VAT 69 जैसे ब्रांड्स अब पहले से महंगे हो गए हैं। देसी शराब की कीमत भी बढ़ाकर 80 रुपये कर दी गई है। सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि सप्लाई और पैकेजिंग सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। अब रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय कांच की बोतलों के साथ-साथ कैन में भी उपलब्ध होंगे, जिससे बाजार में नए विकल्प बढ़ेंगे। कीमतों में इस बढ़ोतरी से जहां आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं सरकार को इससे राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। अब देखना होगा कि महंगी हुई शराब का असर बिक्री और लोगों की खपत पर कितना पड़ता है।
    1
    आबकारी नीति लागू होते ही शराब के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी कर दी गई है।
आज से पूरे प्रदेश में देशी और विदेशी शराब नई दरों पर ही बेची जा रही है। 31 मार्च के बाद बचा पुराना स्टॉक भी अब संशोधित कीमतों पर ही मिलेगा।
सरकार ने राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लाइसेंस फीस, एक्साइज ड्यूटी, आयात-निर्यात और परिवहन शुल्क में बदलाव किया है। इसके चलते कई लोकप्रिय ब्रांड्स की कीमतों में साफ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
नई दरों के मुताबिक—ब्लेंडर प्राइड, 8PM, आफ्टर डार्क, VAT 69 जैसे ब्रांड्स अब पहले से महंगे हो गए हैं। देसी शराब की कीमत भी बढ़ाकर 80 रुपये कर दी गई है।
सिर्फ कीमत ही नहीं, बल्कि सप्लाई और पैकेजिंग सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। अब रेडी-टू-ड्रिंक (RTD) पेय कांच की बोतलों के साथ-साथ कैन में भी उपलब्ध होंगे, जिससे बाजार में नए विकल्प बढ़ेंगे।
कीमतों में इस बढ़ोतरी से जहां आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं सरकार को इससे राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
अब देखना होगा कि महंगी हुई शराब का असर बिक्री और लोगों की खपत पर कितना पड़ता है।
    user_Mustaf Ahamad
    Mustaf Ahamad
    Credit reporting agency ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रिश्तों की पवित्रता और विश्वास के साथ खिलवाड़ का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 'लक्ष्मी' घर की 'लुटेरी' बन गई। जिस पति ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी की पीठ में पत्नी ने खंजर घोंप दिया। पूरा मामला सीधी जिले के ग्राम कमर्जी का है। पीड़ित पति अखिलेश द्विवेदी रोजी-रोटी की तलाश में नागपुर में पसीना बहा रहा था, ताकि उसका परिवार खुश रह सके। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी इंस्टाग्राम की रंगीन दुनिया में किसी और के ख्वाब बुन रही है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील्स देखते-देखते पत्नी की दोस्ती अमन शर्मा नाम के युवक से हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शुरू हुआ बर्बादी का खेल। अखिलेश का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने इसी प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, बर्तन और मेहनत से जोड़े गए ₹71,000 नगद पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। अब पीड़ित पति और उसके मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जिस आशियाने को अखिलेश ने तिनका-तिनका जोड़कर बनाया था, वह आज उजड़ चुका है। पीड़ित अखिलेश द्विवेदी अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उसने मांग की है कि: दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। चोरी किया गया कीमती सामान और नकदी बरामद की जाए। उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए। सोशल मीडिया की आभासी दुनिया ने आज एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। सवाल यह है कि क्या पुलिस इस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी? क्या रसूख और धमकियों के आगे एक मजदूर की आवाज दब जाएगी? देखिए पूरी रिपोर्ट
    1
    रिश्तों की पवित्रता और विश्वास के साथ खिलवाड़ का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक 'लक्ष्मी' घर की 'लुटेरी' बन गई। जिस पति ने सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया था, उसी की पीठ में पत्नी ने खंजर घोंप दिया।
पूरा मामला सीधी जिले के ग्राम कमर्जी का है। 
पीड़ित पति अखिलेश द्विवेदी रोजी-रोटी की तलाश में नागपुर में पसीना बहा रहा था, ताकि उसका परिवार खुश रह सके। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी गैर-मौजूदगी में उसकी पत्नी इंस्टाग्राम की रंगीन दुनिया में किसी और के ख्वाब बुन रही है।
बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील्स देखते-देखते पत्नी की दोस्ती अमन शर्मा नाम के युवक से हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शुरू हुआ बर्बादी का खेल। अखिलेश का आरोप है कि उसकी पत्नी ने अपने इसी प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात, बर्तन और मेहनत से जोड़े गए ₹71,000 नगद पर हाथ साफ कर दिया।
हैरानी की बात तो यह है कि लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। अब पीड़ित पति और उसके मासूम बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। जिस आशियाने को अखिलेश ने तिनका-तिनका जोड़कर बनाया था, वह आज उजड़ चुका है।
पीड़ित अखिलेश द्विवेदी अब न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को दिए आवेदन में उसने मांग की है कि:
दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
चोरी किया गया कीमती सामान और नकदी बरामद की जाए।
उसे और उसके बच्चों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
सोशल मीडिया की आभासी दुनिया ने आज एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। सवाल यह है कि क्या पुलिस इस पीड़ित को न्याय दिला पाएगी? क्या रसूख और धमकियों के आगे एक मजदूर की आवाज दब जाएगी?
देखिए पूरी रिपोर्ट
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत ग्राम भीसूर में मंगलवार शाम एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में खेलते-खेलते 7 वर्षीय मासूम परम सिंह ने अनजाने में थिनर पी लिया और मासूमियत में अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी पिला दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, भीसूर निवासी अशोक सिंह के घर पर इन दिनों दरवाजे की पेंटिंग का काम चल रहा था। मंगलवार करीब शाम 6 बजे पिता घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर कर रहे थे, उसी दौरान दरवाजे के पास एक झोले में रखा थिनर बच्चों की नजर में आ गया। खेल-खेल में परम ने झोले से बोतल निकाली और उसे पी लिया। इसके बाद उसने पास खड़े अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी थिनर पिला दिया। बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने जैसे ही थिनर मुंह में लिया, उसने तुरंत उसे उगल दिया, जिससे उसकी हालत ज्यादा खराब नहीं हुई। लेकिन परम के शरीर पर इसका गहरा असर पड़ने लगा और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर छोटे भाई ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने बिना देर किए निजी वाहन से परम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, थिनर जैसे रसायन शरीर के लिए अत्यंत खतरनाक होते हैं और इसका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल बच्चे को उल्टी कराकर शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगले कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस हादसे को लेकर चिंता और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में पेंटिंग या निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है, वरना इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं।
    2
    दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत ग्राम भीसूर में मंगलवार शाम एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर में खेलते-खेलते 7 वर्षीय मासूम परम सिंह ने अनजाने में थिनर पी लिया और मासूमियत में अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी पिला दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, भीसूर निवासी अशोक सिंह के घर पर इन दिनों दरवाजे की पेंटिंग का काम चल रहा था। मंगलवार करीब शाम 6 बजे पिता घर के बाहर खड़ी बाइक को अंदर कर रहे थे, उसी दौरान दरवाजे के पास एक झोले में रखा थिनर बच्चों की नजर में आ गया। खेल-खेल में परम ने झोले से बोतल निकाली और उसे पी लिया। इसके बाद उसने पास खड़े अपने छोटे भाई प्रियांशु को भी थिनर पिला दिया।
बताया जा रहा है कि प्रियांशु ने जैसे ही थिनर मुंह में लिया, उसने तुरंत उसे उगल दिया, जिससे उसकी हालत ज्यादा खराब नहीं हुई। लेकिन परम के शरीर पर इसका गहरा असर पड़ने लगा और उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। बच्चे की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ करने पर छोटे भाई ने पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने बिना देर किए निजी वाहन से परम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।
सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह के देखरेख में बच्चे का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, थिनर जैसे रसायन शरीर के लिए अत्यंत खतरनाक होते हैं और इसका सेवन जानलेवा साबित हो सकता है। फिलहाल बच्चे को उल्टी कराकर शरीर से जहरीले तत्व बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। अगले कुछ घंटे काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी इस हादसे को लेकर चिंता और भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरों में पेंटिंग या निर्माण कार्य के दौरान इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायनों को बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है, वरना इस तरह की घटनाएं कभी भी बड़ा रूप ले सकती हैं।
    user_Kiran Sahani
    Kiran Sahani
    Media company Obra, Sonbhadra•
    20 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 318 दिन में पहुंचा इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं गुंजन आदिवासी , सूचना मंत्री सीताराम मौर्य , संतलाल ,राम बृक्ष, कन्हैया, काशी मौर्य ,पारस मौर्य धर्मदेव यादव, बिहारी, छोटेलाल आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    1
    भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति का धरना प्रदर्शन 318 दिन में पहुंचा इस धरने का नेतृत्व कर रहे हैं गुंजन आदिवासी , सूचना मंत्री सीताराम मौर्य , संतलाल ,राम बृक्ष, कन्हैया, काशी मौर्य ,पारस मौर्य  धर्मदेव यादव, बिहारी, छोटेलाल आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सोनभद्र। जनपद के डाला सेक्टर बी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाला सेक्टर बी में दया चौधरी के घर के पास दो तेज रफ्तार बाइक अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक छोटी बच्ची भी बुरी तरह घायल हो गई, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार दिया जा रहा है हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या अन्य किसी कारण से हुआ। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
    1
    सोनभद्र। जनपद के डाला सेक्टर बी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, डाला सेक्टर बी में दया चौधरी के घर के पास दो तेज रफ्तार बाइक अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक छोटी बच्ची भी बुरी तरह घायल हो गई, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है घटना की सूचना मिलते ही डाला पुलिस और डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार दिया जा रहा है हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या अन्य किसी कारण से हुआ। पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.