आगामी 14और 15 मार्च को होने वाली पुलिस परीक्षा को लेकर जिले के आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज आदि में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनकी कार्यशीलता का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष एवं परिसर की गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं प्रभावी रहनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए तथा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें, इसके लिए यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारु रखी जाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा दिनांक 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें।
आगामी 14और 15 मार्च को होने वाली पुलिस परीक्षा को लेकर जिले के आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा को पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव इंटर
कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज आदि में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति एवं उनकी कार्यशीलता का अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्ष एवं परिसर की गतिविधियों की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं प्रभावी रहनी चाहिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों
के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिले। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए तथा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगने दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार
की असुविधा न हो और वे आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें, इसके लिए यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुचारु रखी जाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित यह परीक्षा दिनांक 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में सम्पन्न कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य करें।
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन से बाबई जाने वाले रास्ते पर ले चलते हैं जहां सड़क पर गड्ढे हैं या फिर गढ्ढों में सड़क है कहना बडा मुश्किल है क्योंकि जो तस्वीरें सामने आई है उसके मुताबिक तो सरकार के गढ्ढा मुक्त सड़क के दावों पर सवाल खड़े कर रहीं हैं3
- रिपोर्टर सत्येंद्र कुमार जालौन। जालौन से बाबई को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार मरम्मत कराए जाने के बावजूद सड़क की हालत में कोई स्थायी सुधार नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश या ज्यादा ट्रैफिक के चलते सड़क की परत उखड़ जाती है और कुछ ही दिनों में सड़क फिर से गड्ढों में तब्दील हो जाती है। खासकर रात के समय इन गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की सिर्फ अस्थायी मरम्मत के बजाय इसकी मजबूत तरीके से दोबारा निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।2
- जिला जालौन नगर जालौन वार्ड नंबर 17 मोहल्ला नया भवानीराम लोना रोड मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे है नगर पालिका की बड़ी लापरवाही व कर्मचारियों की सामने आई है टूटी पड़ी नालियां व पुलिया नहीं है कोई पानी की निकासी नालियों में भारी पड़ी है मिट्टी इंटरलॉक पर खड़ी है घास ना कोई कर्मचारी साफ करता है ना ही कोई अधिकारी देखने आता है मोहल्ले वासियों का घर से निकलने वाला पानी उनके ही पिलरों में जा रहा है इंटरलॉक पर जमे हुए घास व खाली पड़े प्लाटों में पानी भरा हुआ है जिससे बीमारियों को बढ़ावा देना है घास में मच्छरों को छुपना व मोहल्ले में साफ सफाई न होना। मोहल्ला वासियों का नालियों का पानी निकलने से निकासी पानी के न होने से आपस में झगड़ा होता रहता है। मोहल्ला वासी बहुत ही गुस्से में है उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिसमें नालियों का पानी नाले में मिलना है वह नाला कचरे का खाना बना हुआ है ना कोई नाले की सफाई हुई है ना ही पानी की कोई निकासी है। मोहल्ले वासियों की मांग है कि साफ सफाई व नालियों को बनवाकर पानी की निकासी टूटी पुलिया व नाले को साफ करना जिससे पनप रही बीमारियां मलेरिया और भी बीमारियों से लड़ा जा सके। स्वच्छ भारत सुंदर नगर नाम का ही रह गया है नगर पालिका अध्यक्ष पुनीत मित्तल जी व वार्ड नंबर 17 के मेंबर सरला दोहरे पति लक्ष्मी दोहरे से मोहल्ला वासियों का अनुरोध है कि जल्द से जल्द मोहल्ला वासियों की मांगों को पूरा किया जाए।।3
- महानगर झांसी नगर निगम में कचड़े का लगा अम्बर काफी दिनों से सफाई व्यवस्था चरम पर है कागजों में सफाई हो रही है हजारी महादेव पानी की धर्म शाला रोड नियर पंचकुइयां मंदिर के लिए जा रहे दर्शन करने वाले को बहुत परेशानी होती है कचड़े बदबू आ रही निकलते समय बहुत परेशानी होती नगर आयुक्त नगर निगम झांसी1
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- कोतवाली कालपी पुलिस द्वारा एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।1
- जालौन कोंच नगर के बाहर नारायणपुरी के मंदिर गैस गोदाम के सामने से कैलिया बाईपास से नदीगांव को जोड़ने वाले लिंक रोड पर एक प्लांट के कूड़े के ढेर मे सैकड़ो पैकेट सरकारी एल्वेन्डाजोल के पडे हुए अब यह पैकेट कहां से आए किसने डाले यह जांच का विषय है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही सामने आई की सैकड़ो पैकेट दवाई कहां से आई और किसने डाली क्या यह दवाई घर-घर बड़ो को बच्चों को बांटने के लिए किसी स्वास्थ्य कर्मचारी को दी गई या फिर कहीं और से लाकर यह दवाई इस तरह कूड़े की ढेर पर पड़ी जो किस बात की ओर इशारा करती है ऐसे लापरवाह कर्मचारी के विरुद्ध जांच कर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए।4