logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे द्वारा विकास भवन सभागार भीमताल मे घोषणा,बीस सूत्री कार्यक्रम जिला,राज्य, केन्द्र एवं बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नैनीताल जिले की एक विशेष पहचान है,इसे बनाए रखने में सभी विभागों की अहम भूमिका है,विकास कार्यों में यह जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे,इसका पूर्ण दाईत्व सभी अधिकारियों का है। इस हेतु विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करते हुए जनता को योजनाओं का लाभ प्रदान करें। बैठक में जिले में मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जो भी कार्य होने हैं समय पर पूर्ण हों। उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री घोषणा को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि समय पर घोषणा पूर्ण न होने पर संबधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में एक भी घोषणा लंबित नहीं होनी चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से विकास कार्य नहीं रुकने चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरे हों इस हेतु संबधित अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को पारदर्शिता,समय से गुणवत्ता से पूर्ण करें। कार्यवाही न होने पर जिम्मेदारी तय होगी। कृषि,उद्यान,ग्राम्य विकास,सहकारिता, सिंचाई, मत्स्य,बाल विकास,पशुपालन,रीप ये विभाग ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं आजीविका से जुड़े हैं इस हेतु ये अधिकारी आपसी समन्वय बनाते हुए ग्रामीण क्षेत्र में जाकर कैंप लगाकर जनता की समस्याओं को सुनें तथा विभागीय योजनाओं का लाभ उन्हें प्रदान कर, उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ें। लोक निर्माण विभाग सबसे अधिक 13 घोषणाएं अभी पूर्ण होनी हैं।सभी खण्डों के अधिकारियों त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में अवगत कराया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत 237 घोषणाओं में से 127 पूर्ण हो गई हैं 94 का निस्तारण होना है। *बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार नैनीताल जिले में प्रथम चरण में 80 गांवों में तार बाढ़ कर फेंसिंग की जा रही है, जिससे किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को रोका जाएगा, वहीं मानव वन्य जीव संघर्ष भी रुकेगा।* उन्होंने कृषि एवं वन विभाग को आपसी समन्वय बनाते हुए कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नैनीताल जिले की एक अलग पहचान है इसे कायम रखे रहना है। इस हेतु जो भी लक्ष्य शासन से दिए गए हैं विभाग की जिम्मेदारी है कि समय पर वह पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 30 विभाग ए श्रेणी में जो हैं वह मार्च तक ए में बने रहें। इसके अतिरिक्त 6 विभाग बी में तथा 2 विभाग सी श्रेणी में हैं वह तुरंत ही लक्ष्य की पूर्ति कर ए श्रेणी लाएं। बैठक में जिला,राज्य एवं केन्द्र योजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया कि नैनीताल जिला प्रदेश का पहला जिला है,जिसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष में सबसे पहले जिला योजना में शत प्रतिशत धनराशि विभागों को आवंटित की गई, वर्तमान तक विभागों द्वारा लगभग 28 फीसदी धनराशि व्यय कर ली गई है। इसी प्रकार राज्य योजना में लगभग 45 प्रतिशत वो केंद्रीय योजना में लगभग 60 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष धनराशि समय पर पूर्ण सदुपयोग के साथ व्यय हो यह सुनिश्चित किया जाय। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन भी योजनाओं में अभी तक टेंडरिंग की कार्यवाही नहीं हो पाई है,वह शीघ्र ही करते हुए कार्य प्रारंभ कर समय पर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकारी धनराशि का शत प्रतिशत सदुपयोग होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को अक्टूबर माह तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही जिन सड़कों में हॉटमिक्स का कार्य किया जाना है वह भी मौसम अनुकूल होने पर कर लिया जाय। मानसून काल में पौधारोपण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान वन, उद्यान, भैषज व ग्राम्य विकास विभाग को आगामी 15 सितंबर तक अधिकाधिक पौधों का रोपण करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी पौधे इस मानसून काल में लगाए गए हैं उनकी सुरक्षा भी हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत,सीएमओ डॉ रश्मि पंत,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

23 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • नैनीताल में फिर बरसा पानी। मौसम विभाग का जारी है यलो अलर्ट नैनीताल में फिर बरसा पानी। मौसम विभाग का जारी है यलो अलर्ट
    1
    नैनीताल में फिर बरसा पानी। मौसम विभाग का जारी है यलो अलर्ट 
नैनीताल में फिर बरसा पानी। मौसम विभाग का जारी है यलो अलर्ट
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • हल्द्वानी शहर में देर रात बंदूक लेकर 10 से ज्यादा बदमाशों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, लाखों रुपए नगद और सोने की चेन सहित मोबाइल लूट कर फरार
    1
    हल्द्वानी शहर में देर रात बंदूक लेकर 10 से ज्यादा बदमाशों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, लाखों रुपए नगद और सोने की चेन सहित मोबाइल लूट कर फरार
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को लेकर नगर निगम प्रशासन और पशुपालन विभाग की संयुक्त पहल अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को लेकर नगर निगम प्रशासन और पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त पहल शुरू की गई है। पशुपालन विभाग और नगर निगम प्रशासन के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम में घूम रहे निराश्रित गौवंश का चिन्हीकरण कर उनके स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क पर घूम रहे निराश्रित गौवंशीय पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु उनको रेडियम बेल्ट लगाई जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल ने बताया कि भैंसवाड़ा और पेटशाल में गौसदनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसके पूर्ण होने से नगर में निराश्रित गौवंश की संख्या में कमी आएगी।
    1
    अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को लेकर नगर निगम प्रशासन और पशुपालन विभाग की संयुक्त पहल
अल्मोड़ा नगर निगम क्षेत्र में निराश्रित गौवंश को लेकर नगर निगम प्रशासन और पशुपालन विभाग द्वारा संयुक्त पहल शुरू की गई है। पशुपालन विभाग और नगर निगम प्रशासन के बीच हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम में घूम रहे निराश्रित गौवंश का चिन्हीकरण कर उनके स्वामियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त सड़क पर घूम रहे निराश्रित गौवंशीय पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु उनको रेडियम बेल्ट लगाई जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल ने बताया कि भैंसवाड़ा और पेटशाल में गौसदनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसके पूर्ण होने से नगर में निराश्रित गौवंश की संख्या में कमी आएगी।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    17 hrs ago
  • माधोटांडा में आबादी के निकट तालाब में मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत माधोटांडा क्षेत्र में आबादी के नजदीक स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    1
    माधोटांडा में आबादी के निकट तालाब में मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
माधोटांडा क्षेत्र में आबादी के नजदीक स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    user_Haldwani News 20
    Haldwani News 20
    Voice of people Haldwani, Nainital•
    21 hrs ago
  • तीन मूर्ति मंदिर के पास दुकान का ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी चोरी बाजपुर। रामराज रोड स्थित तीन मूर्ति मंदिर के पास व्यापारी रूढमल गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। व्यापारी मंगलवार रात दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला और ताला टूटा मिला।सूचना पर एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी और एसएसआई प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
    1
    तीन मूर्ति मंदिर के पास दुकान का ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी चोरी
बाजपुर। रामराज रोड स्थित तीन मूर्ति मंदिर के पास व्यापारी रूढमल गुप्ता की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 25 से 30 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। व्यापारी मंगलवार रात दुकान बंद कर घर गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला और ताला टूटा मिला।सूचना पर एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी और एसएसआई प्रहलाद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर देकर जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
    user_LOVE SHRIVASTAV
    LOVE SHRIVASTAV
    Local News Reporter बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • किच्छा में सड़क हादसे में गोवंश की मौत, गौ रक्षा दल ने किया अंतिम संस्कार किच्छा में सड़क हादसे में गोवंश की मौत, गौ रक्षा दल ने किया अंतिम संस्कार किच्छा। आज प्रातः हल्द्वानी रोड स्थित बेनी नदी के पास सड़क हादसे में एक गोवंश के मृत होने की सूचना सामने आई। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची। गौ रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौड़ के अनुसार, टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृत गोवंश का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गोवंश को सम्मानपूर्वक मिट्टी प्रदान कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान गौ रक्षा दल की टीम के सदस्य नंद किशोर राठौड़, अमन कुमार, अजय रावत और जॉनी भाई सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने बताया कि सूचना मिलने पर उनका प्रयास रहता है कि सड़क हादसे में मृत गोवंश को सम्मानपूर्वक हटाकर उचित तरीके से अंतिम संस्कार किया जाए, ताकि सड़क पर किसी तरह की परेशानी या दुर्घटना की स्थिति न बने। गौ रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और यदि कहीं कोई गोवंश घायल या मृत अवस्था में दिखाई दे तो संबंधित टीम या प्रशासन को तुरंत सूचना दें। यह पूरी जानकारी गौ रक्षा दल की ओर से प्राप्त सूचना के आधार पर है। सड़क हादसे के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। Local News Kichha के लिए—आप तक पहुंचाएंगे क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर।
    1
    किच्छा में सड़क हादसे में गोवंश की मौत, गौ रक्षा दल ने किया अंतिम संस्कार
किच्छा में सड़क हादसे में गोवंश की मौत, गौ रक्षा दल ने किया अंतिम संस्कार
किच्छा। आज प्रातः हल्द्वानी रोड स्थित बेनी नदी के पास सड़क हादसे में एक गोवंश के मृत होने की सूचना सामने आई। सूचना मिलने के बाद गौ रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची।
गौ रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौड़ के अनुसार, टीम को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मृत गोवंश का रेस्क्यू किया गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गोवंश को सम्मानपूर्वक मिट्टी प्रदान कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
इस दौरान गौ रक्षा दल की टीम के सदस्य नंद किशोर राठौड़, अमन कुमार, अजय रावत और जॉनी भाई सहित अन्य लोग मौके पर मौजूद रहे।
टीम के सदस्यों ने बताया कि सूचना मिलने पर उनका प्रयास रहता है कि सड़क हादसे में मृत गोवंश को सम्मानपूर्वक हटाकर उचित तरीके से अंतिम संस्कार किया जाए, ताकि सड़क पर किसी तरह की परेशानी या दुर्घटना की स्थिति न बने।
गौ रक्षा दल के जिला उपाध्यक्ष मुकेश राठौड़ ने लोगों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और यदि कहीं कोई गोवंश घायल या मृत अवस्था में दिखाई दे तो संबंधित टीम या प्रशासन को तुरंत सूचना दें।
यह पूरी जानकारी गौ रक्षा दल की ओर से प्राप्त सूचना के आधार पर है। सड़क हादसे के कारणों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Local News Kichha के लिए—आप तक पहुंचाएंगे क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर।
    user_LOCAL news kichha
    LOCAL news kichha
    Newsagent किच्छा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Dr.Sharwan
    1
    Post by Dr.Sharwan
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bageshwar, Uttarakhand•
    7 hrs ago
  • एक ओटी चालक की इस बात में कितनी सच्चाई है, वीडियो देखें और कमेंट में बताएं एक ओटी चालक की बात में कितनी सच्चाई है, वीडियो देखें और कमेंट में बताएं।
    1
    एक ओटी चालक की इस बात में कितनी सच्चाई है, वीडियो देखें और कमेंट में बताएं 

एक ओटी चालक की बात में कितनी सच्चाई है, वीडियो देखें और कमेंट में बताएं।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.