#अनूपशहर में #गंगा में #सुरक्षित होगा #सफर: #विधायक ने #नाविकों को #बांटीं 100 #लाइफ #जैकेट *अनूपशहर में गंगा में सुरक्षित होगा सफर: विधायक ने नाविकों को बांटीं 100 लाइफ जैकेट* *अनूपशहर।* गंगा घाट पर नाव से सफर अब पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा। स्थानीय विधायक ने गुरुवार को अनूपशहर के गंगा घाट पर नाविकों को 100 लाइफ जैकेट का वितरण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में नाविक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि अनूपशहर धार्मिक नगरी है। यहां गंगा स्नान और नौका विहार के लिए रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। सावन, कार्तिक पूर्णिमा और गंगा दशहरा पर तो लाखों की भीड़ होती है। कई बार नाव में क्षमता से ज्यादा लोग बैठ जाते हैं या अचानक तेज लहर आने से हादसे का खतरा रहता है। *"एक भी जान कीमती है"* विधायक ने कहा कि पिछले सालों में गंगा में कई हादसे हुए हैं। लाइफ जैकेट न होने से लोगों की जान गई है। सरकार का निर्देश है कि एक भी यात्री बिना लाइफ जैकेट नाव में न बैठे। इसी को देखते हुए आज 100 आईएसओ मानक वाली लाइफ जैकेट नाविकों को दी गई हैं। *नाविकों को दी हिदायत* विधायक ने सभी नाविकों से अपील की कि वे खुद भी जैकेट पहनें और हर यात्री को पहनाकर ही नाव चलाएं। नियम तोड़ने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। वाराणसी, प्रयागराज में बिना जैकेट नाव चलाने पर FIR और नाव सीज हो रही है। नाविक संघ के अध्यक्ष ने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महंगी होने की वजह से कई नाविक जैकेट नहीं खरीद पाते थे। अब सफर सुरक्षित होगा और पर्यटकों का भरोसा भी बढ़ेगा। *प्रशासन की तैयारी* एसडीएम अनूपशहर ने बताया कि घाट पर जल पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। जल्द ही सभी नावों का पंजीकरण और नाविकों का वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

- #तेज_रफ्तार #ट्रक ने #बाइक_सवार_परिवार को मारी #टक्कर #हादसे में एक ही परिवार के #पांच_लोगों की #मौत ब्रेकिंग न्यूज। बुलंदशहर से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भांसोली के निकट हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी और उनके तीन। मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमेड़ा कीरत निवासी ठाकुर उत्तम सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष अपनी पत्नी उर्मिला उम्र करीब 40 वर्ष और तीन बच्चों निशांत, दिशा और अनयरा के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्जा से बुलंदशहर लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनका बाइक गांव भांसोली के निकट पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला। अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। रिपोर्ट — मोहम्मद इरफान, बुलंदशहर1
- द ग्रेट खली ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया दी करनाल पहुंचे दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है1
- गाज़ियाबाद के लोनी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 नंदी गार्डन में इन दिनों अवैध रूप से संचालित भैंसों की डेरी स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनती जा रही है। डेरी से निकलने वाला गोबर और गंदगी आसपास के माहौल को दूषित कर रही है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है।1
- जालोरी गेट ईदगाह से दिया गया नशा मुक्त भारत का संदेश, आमजन से की नशे से दूर रहने की अपील।1
- देशभर में कोरोना महामारी के बाद अब हंता वायरस के संभावित खतरे पर चर्चा तेज हो गई है। यह वायरस चूहों से इंसानों में फैल सकता है और इसके लक्षण काफी गंभीर होते हैं। विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की अपील की है।1
- Post by Mohammed Ali1
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे की शादी में उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है। तिरुपति में हुए इस समारोह में दोनों नेता दक्षिण भारतीय पारंपरिक लुंगी-शर्ट पहनकर ढोल पर जमकर थिरके। उनका यह बेफिक्र अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।1
- दिल्ली में ताला चाबी गैंग पर शिकंजा, चोरी की बाइक संग एक दबोचा PS M S पार्क की क्रैक टीम ने ताला चाबी गैंग के एक एक्टिव मेंबर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक बटन वाला चाकू, एक चोरी की TVS रीडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।1