*सुप्रीम कोर्ट के नए ASG अनिल कौशिक पहुंचे मैहर, मां शारदा के दरबार में की पूजा-अर्चना* मैहर। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) नियुक्त किए गए *वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कौशिक* अपने परिवार सहित *मां शारदा देवी के दर्शन* करने मैहर पहुंचे। हाल ही में केंद्र ने *अनिल कौशिक के साथ दविंदर पाल सिंह और कनकमेडाला रविंद्र कुमार* को भी ASG नियुक्त किया है, जो सर्वोच्च न्यायालय में सरकार का पक्ष रखेंगे। मैहर पहुंचने पर देवी जी सर्किट हाउस में *सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी एवं उनके पुत्र अभिषेक सोनी* ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अनिल कौशिक का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद *अनिल कौशिक ने मां शारदा देवी* के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रही। *अनिल कौशिक* के मैहर आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
*सुप्रीम कोर्ट के नए ASG अनिल कौशिक पहुंचे मैहर, मां शारदा के दरबार में की पूजा-अर्चना* मैहर। केंद्र सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG) नियुक्त किए गए *वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कौशिक* अपने परिवार सहित *मां शारदा देवी के दर्शन* करने मैहर पहुंचे। हाल ही में केंद्र ने *अनिल कौशिक के साथ दविंदर पाल सिंह और कनकमेडाला रविंद्र कुमार* को भी ASG नियुक्त किया है, जो सर्वोच्च न्यायालय में सरकार का पक्ष रखेंगे। मैहर
पहुंचने पर देवी जी सर्किट हाउस में *सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी एवं उनके पुत्र अभिषेक सोनी* ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अनिल कौशिक का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद *अनिल कौशिक ने मां शारदा देवी* के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रही। *अनिल कौशिक* के मैहर आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
- Hamerdash Singhबासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेशजय माता दी14 hrs ago
- User9336Vidisha, Madhya Pradesh😂1 hr ago
- लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।1
- बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।1
- लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान इस अभियान का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्रीएवं मध्यप्रदेश का1
- लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिगंबर जैन समाज एवं सभी समजों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को प्रचारित किया, जो आज भी समाज को नैतिकता और करुणा की राह पर चलने का संदेश देते हैं । महावीर जयंती के अवसर पर विभिन्न झाकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी जो की 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची वहाँ पर श्री 1008 महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई उसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया जी ने अपने उद्बोधन देकर बताया की कैसे हम महावीर स्वामी के सिद्धांतो को अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पार्षद नवीन साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोलू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सुभम तिवारी, पार्षद अजय ठाकुर एवं संपूर्ण बीना जैन समाज मौजूद रही कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा किया गया1
- बैरसिया महेश कुमार विधानसभा की जनता की आवाज अब बुलंद हो चुकी है… भोपाल–बैरसिया “खूनी सड़क” के खिलाफ हुए ऐतिहासिक धरना प्रदर्शन में जिस तरह आम नागरिकों, सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर अपनी बात रखी, वह सच में जनशक्ति की मिसाल है। इस सफल आयोजन में शामिल हुए हर एक नागरिक का हृदय से आभार — आपने सिर्फ अपनी उपस्थिति नहीं दी, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों की पीड़ा को आवाज दी, जिन्होंने इस सड़क पर अपने अपनों को खोया है। हमारे सभी पत्रकार बंधुओं का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने निडर होकर इस मुद्दे को उठाया और इस जनआंदोलन की आवाज बनकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक सच्चाई पहुंचाई। यह सिर्फ एक धरना नहीं, बल्कि एक संकल्प है — जब तक सड़क सुरक्षित नहीं होगी, हमारी आवाज यूं ही गूंजती रहेगी। आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा… क्योंकि बात सिर्फ सड़क की नहीं, हर एक जिंदगी की है। “सुरक्षा का अधिकार हमारा है, और इसे लेकर हम रुकने वाले नहीं!”1
- Post by Rahul Lovanshi Bhopal1
- Post by Vineet maheshwari1
- लोकल न्यूज बीना AAP का पदाधिकारी स्वागत समारोह, नगर निगम चुनाव की तैयारी तेज जिलाध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह बोले—जनता के मुद्दों पर लड़ा जाएगा चुनाव सागर जिले में आम आदमी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजी. डीके सिंह द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पार्टी कार्यालय, बृजभूषण शर्मा के निवास पर संपन्न हुआ। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डीके सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बृजभूषण पंडित, रामसेवक पवार, यूथ विंग जिला अध्यक्ष नेता विश्वकर्मा, किसान विंग जिला अध्यक्ष आर.एस. कुशवाहा, जिला कार्यालय प्रभारी माधव अहिरवार, पूर्व बीना विधानसभा प्रभारी महेंद्र सोनी, लक्ष्मण अहिरवार, राजकुमार राय और निर्मल रैकवार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1