logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीकानेर श्री डूंगरगढ़ हाईवे पर मधुमक्खियां का हमला फरिश्ता बनकर पहुंचा पिकअप ड्राइवर..... हाईवे पर मधुमक्खियां के हमले में कार सवार पति-पत्नी व एक बाइक सवार इनके चपेट में आ गया।इस घटना से अफरा तफरी मच गई तथा एक पिकअप ड्राइवर ने होसला दिखाते हुए तिरपाल डालकर तीनों लोगों की जान बचाई और एंबुलेंस को सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा इनका रेस्क्यू क्यों किया गया।

3 hrs ago
user_News 7 NETWORK
News 7 NETWORK
पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
3 hrs ago

बीकानेर श्री डूंगरगढ़ हाईवे पर मधुमक्खियां का हमला फरिश्ता बनकर पहुंचा पिकअप ड्राइवर..... हाईवे पर मधुमक्खियां के हमले में कार सवार पति-पत्नी व एक बाइक सवार इनके चपेट में आ गया।इस घटना से अफरा तफरी मच गई तथा एक पिकअप ड्राइवर ने होसला दिखाते हुए तिरपाल डालकर तीनों लोगों की जान बचाई और एंबुलेंस को सूचना दी इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा इनका रेस्क्यू क्यों किया गया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में एक बार फिर मौसम के करवट लेने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 6 से 8 अप्रेल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। रविवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। जबकि शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रेल से एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बदलने लगेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। तेज बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना: मौसम विभाग ने बताया कि 7 अप्रेल को इस सिस्टम का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा। इस दिन जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। 8 अप्रेल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके बाद 9 अप्रेल से आगामी 3-4 दिनों तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
    1
    जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में एक बार फिर मौसम के करवट लेने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 6 से 8 अप्रेल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।
रविवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। जबकि शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रेल से एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद मौसम बदलने लगेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।
तेज बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना:
मौसम विभाग ने बताया कि 7 अप्रेल को इस सिस्टम का सर्वाधिक असर देखने को मिलेगा। इस दिन जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज मेघगर्जन, 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। 8 अप्रेल को उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य स्थानों पर मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके बाद 9 अप्रेल से आगामी 3-4 दिनों तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • जयपुर रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही, सवारी को नहीं दी जगह – यात्री ने बस के आगे आकर रुकवाई जयपुर: रोडवेज विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक बस ड्राइवर ने सवारी को लेने के लिए बस नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि यात्री काफी देर से बस का इंतजार कर रहा था, लेकिन बस आने के बावजूद ड्राइवर ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब नाराज यात्री ने बस को रुकवाने के लिए उसके आगे खड़े होकर विरोध किया। इसके बाद बस को मजबूरन रोकना पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्रियों में भी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों की इस तरह की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है #nes #news #bikamer #live
    1
    जयपुर रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही, सवारी को नहीं दी जगह – यात्री ने बस के आगे आकर रुकवाई जयपुर: रोडवेज विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक बस ड्राइवर ने सवारी को लेने के लिए बस नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि यात्री काफी देर से बस का इंतजार कर रहा था, लेकिन बस आने के बावजूद ड्राइवर ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब नाराज यात्री ने बस को रुकवाने के लिए उसके आगे खड़े होकर विरोध किया। इसके बाद बस को मजबूरन रोकना पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्रियों में भी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों की इस तरह की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है #nes #news #bikamer #live
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    1
    अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻
    user_Dr.Sharwan
    Dr.Sharwan
    Local News Reporter Bikaner, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* *सर्व समाज द्वारा चादर पेश* बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया। दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार होगा। उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।
    1
    *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* 
*सर्व समाज द्वारा चादर पेश*
बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा 
, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार 
केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने  संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया।
दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल  रविवार होगा। 
उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल  सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई  जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल  की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    14 hrs ago
  • जायल।कस्बे में रविवार को कांकाणी भवन में आयोजित बैठक में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामस्वरूप कांकाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को नि:शुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ मरीजों की जांच व परामर्श देंगे। पात्र मरीजों का चयन कर उनका नि:शुल्क ऑपरेशन जयपुर में कराया जाएगा। बैठक में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर परिंडा अभियान शुरू करने का भी संकल्प लिया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे।
    1
    जायल।कस्बे में रविवार को कांकाणी भवन में आयोजित बैठक में  भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामस्वरूप कांकाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को नि:शुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ मरीजों की जांच व परामर्श देंगे। पात्र मरीजों का चयन कर उनका नि:शुल्क ऑपरेशन जयपुर में कराया जाएगा। बैठक में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर परिंडा अभियान शुरू करने का भी संकल्प लिया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे।
    user_Ramesh jajra
    Ramesh jajra
    जायल, नागौर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • नागौर ,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की रोकथाम हेतु नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही तीन चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त दो संदिग्ध धर्माराम एवं दिनेश उर्फ जंवरू गिरफ्तार। दौराने गश्त कस्बा तरनाउ में उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना रोल, सुरपालिया एवं सदर नागौर पर प्रकरण दर्ज हैं, जिसके संबंध में अनुसंधान जारी है।थाना जायल पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
    1
    नागौर ,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की रोकथाम हेतु नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही तीन चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त 
दो संदिग्ध धर्माराम एवं दिनेश उर्फ जंवरू गिरफ्तार। दौराने गश्त कस्बा तरनाउ में उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना रोल, सुरपालिया एवं सदर नागौर पर प्रकरण दर्ज हैं, जिसके संबंध में अनुसंधान जारी है।थाना जायल पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ईरान इजराइल अमेरिका तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर ईरान की सख्ती जारी है। हालिया घटनाक्रम में ईरान ने कुछ भारतीय तेल टैंकरों या भारत से जुड़े जहाजों को रोका या जांच के दायरे में लिया, जिसकी वजह इटली में हुई जांच से सामने आई। जांच में पता चला कि ये जहाज इजराइल की ओर जा रहे थे या इजराइली हितों से जुड़े हो सकते हैं। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका, इजराइल और उनके सहयोगी देशों के जहाजों के लिए बंद रखने की घोषणा की है। ईरान ने स्पष्ट कहा कि केवल ‘मित्र देशों’ (जैसे भारत, चीन, रूस) के जहाजों को ही सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन कुछ मामलों में जहाजों की अंतिम मंजिल या मालिकाना हक की जांच के बाद रोक लगाई गई। इटली से मिली जानकारी का राज सूत्रों के अनुसार, इटली में तीन भारतीय जहाजों (या भारत-बाउंड/भारतीय-फ्लैग वाले टैंकरों) की जांच हुई। इस जांच में शिप ट्रैकिंग डेटा, माल की प्रकृति और गंतव्य की पुष्टि हुई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इनमें से कुछ जहाजों का अंतिम या संभावित गंतव्य इजराइल से जुड़ा पाया गया, जिसके बाद ईरान ने सतर्कता बरती और होर्मुज में इनकी आवाजाही पर अंकुश लगाया या अतिरिक्त जांच की। ईरान का तर्क है कि इजराइल से जुड़े या इजराइल जाने वाले किसी भी जहाज को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी नीति के तहत कुछ भारतीय तेल टैंकरों को अस्थायी रूप से रोका गया। हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि ज्यादातर भारतीय जहाजों को ‘मित्र देश’ की श्रेणी में रखते हुए सुरक्षित पासेज दी गई है।
    1
    ईरान इजराइल अमेरिका तनाव के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पर ईरान की सख्ती जारी है। हालिया घटनाक्रम में ईरान ने कुछ भारतीय तेल टैंकरों या भारत से जुड़े जहाजों को रोका या जांच के दायरे में लिया, जिसकी वजह इटली में हुई जांच से सामने आई। जांच में पता चला कि ये जहाज इजराइल की ओर जा रहे थे या इजराइली हितों से जुड़े हो सकते हैं।  ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिका, इजराइल और उनके सहयोगी देशों के जहाजों के लिए बंद रखने की घोषणा की है। ईरान ने स्पष्ट कहा कि केवल ‘मित्र देशों’ (जैसे भारत, चीन, रूस) के जहाजों को ही सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन कुछ मामलों में जहाजों की अंतिम मंजिल या मालिकाना हक की जांच के बाद रोक लगाई गई।  
इटली से मिली जानकारी का राज  
सूत्रों के अनुसार, इटली में तीन भारतीय जहाजों (या भारत-बाउंड/भारतीय-फ्लैग वाले टैंकरों) की जांच हुई। इस जांच में शिप ट्रैकिंग डेटा, माल की प्रकृति और गंतव्य की पुष्टि हुई। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इनमें से कुछ जहाजों का अंतिम या संभावित गंतव्य इजराइल से जुड़ा पाया गया, जिसके बाद ईरान ने सतर्कता बरती और होर्मुज में इनकी आवाजाही पर अंकुश लगाया या अतिरिक्त जांच की।  
ईरान का तर्क है कि इजराइल से जुड़े या इजराइल जाने वाले किसी भी जहाज को होर्मुज से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी नीति के तहत कुछ भारतीय तेल टैंकरों को अस्थायी रूप से रोका गया। हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि ज्यादातर भारतीय जहाजों को ‘मित्र देश’ की श्रेणी में रखते हुए सुरक्षित पासेज दी गई है।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • पीबीएम अटेंडर ने लगाए अर्जुनराम जी, सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास मुर्दाबाद के नारे - इनको न्याय दिलवाने कोन आगे आयेगा #news #bikaner #pbm
    1
    पीबीएम अटेंडर ने लगाए अर्जुनराम जी, सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास मुर्दाबाद के नारे - इनको न्याय दिलवाने कोन आगे आयेगा #news #bikaner #pbm
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अभ्यर्थियों की एंट्री 20 मिनट तक रुकी रही नियमों को दरकिनार कर मोबाइल अंदर ले गए परीक्षक पुलिस समझाइश के बावजूद नहीं माने स्कूल कर्मचारी करीब 1 घंटे बाद विवाद शांत, 20 मिनट देरी एंट्री शुरू नागौर,,राजस्थान लोक सेवा आयोग की SI भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन अव्यवस्था देखने को मिली। शहर के कांकरिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और वाहनों की एंट्री को लेकर पुलिस और स्कूल स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। जहां एक ओर पुलिस प्रशासन नियमों के तहत सख्ती बरत रहा था, वहीं स्कूल स्टाफ लिखित आदेश की मांग पर अड़ गया। इस विवाद के चलते अभ्यर्थियों की एंट्री करीब 20 मिनट तक रुकी रही, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक बहस चलती रही। कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान और साइबर थाना प्रभारी धरम पुनिया की समझाइश के बाद भी स्टाफ अपनी जिद पर कायम रहा। आखिरकार स्कूल स्टाफ की शर्तों पर एंट्री शुरू की गई सभी स्कूल स्टाफ अपने साथ मोबाइल और हैंड बैग के साथ स्कूल के अंदर प्रवेश किया और अपनी कार को स्कूल परिसर में पार्क करने के बाद ही मामला शांत हुआ।
    4
    अभ्यर्थियों की एंट्री 20 मिनट तक रुकी रही नियमों को दरकिनार कर मोबाइल अंदर ले गए परीक्षक
पुलिस समझाइश के बावजूद नहीं माने स्कूल कर्मचारी
करीब 1 घंटे बाद विवाद शांत, 20 मिनट देरी एंट्री शुरू
नागौर,,राजस्थान लोक सेवा आयोग की SI भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन अव्यवस्था देखने को मिली। शहर के कांकरिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और वाहनों की एंट्री को लेकर पुलिस और स्कूल स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। जहां एक ओर पुलिस प्रशासन नियमों के तहत सख्ती बरत रहा था, वहीं स्कूल स्टाफ लिखित आदेश की मांग पर अड़ गया। इस विवाद के चलते अभ्यर्थियों की एंट्री करीब 20 मिनट तक रुकी रही, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक बहस चलती रही। कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान और साइबर थाना प्रभारी धरम पुनिया की समझाइश के बाद भी स्टाफ अपनी जिद पर कायम रहा। आखिरकार स्कूल स्टाफ की शर्तों पर एंट्री शुरू की गई सभी स्कूल स्टाफ अपने साथ मोबाइल और हैंड बैग के साथ स्कूल के अंदर प्रवेश किया और अपनी कार को स्कूल परिसर में पार्क करने के बाद ही मामला शांत हुआ।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.