Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर का समान सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्टिंग कराई जाती है पैकिंग, लोडिंग अनलोडिंग, एवं ट्रांसपोर्टेशन के साथ
Bhaiya Ji Packers And Movers
घर का समान सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्टिंग कराई जाती है पैकिंग, लोडिंग अनलोडिंग, एवं ट्रांसपोर्टेशन के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सलखन में रेलवे ब्रिज का हाइट बीम गिरा बाल-बाल बचे राहगीर* सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र सलखन वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक हाइट बीम का लोहे का मजबूत रेलिंगनुमा हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। भारी-भरकम लोहे के ढांचे के अचानक गिरने से मार्ग से गुजर रहे राहगीरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के नीचे लगा हाइट बीम का रेलिंग अचानक सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस समय यह ढांचा गिरा, उसकी चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।लोहे का भारी ढांचा सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पड़े लोहे के ढांचे को हटाकर यातायात को सुचारु कराया। बड़ा सवाल आखिर कैसे गिरा मजबूत हाइट बीम? घटना के बाद स्थानीय लोगों में रेलवे ब्रिज के नीचे लगे हाइट बीम और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि यह भारी लोहे का ढांचा किसी वाहन या राहगीर के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में संबंधित विभाग को मामले की जांच कर हाइट बीम की मजबूती और सुरक्षा व्यवस्था की तत्काल जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी गंभीर दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।4
- शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस। शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैलने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। भारत दृष्टि लाइव न्यूज़ मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।1
- विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला विंढमगंज थाना क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, तेजी से चर्चा में आया मामला1
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल: पैकेट वाला खाना कितना खतरनाक? | FSSAI से 13 सवाल सुप्रीम कोर्ट ने पैकेज्ड और प्रोसेस्ड फूड पर Front-of-Pack Labeling (FOPL) को लेकर FSSAI से 13 अहम सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने Warning Labels के आकार, उनकी स्पष्टता, चीनी-नमक-फैट की सीमा, चरणबद्ध लागू करने की योजना और आम लोगों की समझ जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा है। FSSAI को 10 दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 सितंबर 2026 को होगी। क्या पैकेट पर बड़े और साफ Warning Labels होने चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताइए। Awaaz-e-Bharat — खबर वही, सवाल सीधा। #SupremeCourt #FSSAI #ProcessedFood #PackagedFood #FoodSafety #FoodLabeling #FOPL #HealthNews #IndiaNews #SupremeCourtNews #AwaazEBharat1
- पिपरी तुर्रा में सजा गणपति महराज का दिव्य दरबार , आयोजकों, कार्यकर्ताओं ने क्या कहा देखे वीडियो में1
- मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।2
- खेत में काम के दौरान दो मजदूरों में खूनी संघर्ष,वृद्ध गंभीर रूप से घायल,रेफर, आरोपी पुलिस हिरासत में दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव के पूर्व प्रधान संजय जायसवाल के खेत पर काम करने के दौरान सोमवार दोपहर तीन बजे दो मजदूरों के बीच आपसी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। मारपीट में एक 65 वर्षीय वृद्ध मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल कमलापति मिश्रा (65)पुत्र बेचन मिश्रा, निवासी चकिया चंदौली, बीते एक साल से पूर्व प्रधान के यहाँ रहकर उनके खेत में काम कर रहे थे।आज सोमवार दोपहर 3 बजे खेत में काम के दौरान एक मजदूर से उनकी किसी बात को लेकर विवाद हो गया ।विवाद के दौरान आरोपी ने कमलापति को सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर खून से लथपथ लहलुहान कर दिया और कुल्हाड़ी लहराने लगा ।घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संतोष मौर्य को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। घायल कमलापति को 112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. सुनील ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि घटना में कमलापति के सिर पर गंभीर चोटें आई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । वहीं पुलिस आरोपी को गिरफ्त में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।3
- गणेश पूजन उत्सव में गणपति भगवान की महा आरती, काशी बनारस की तर्ज पर आप लोगों को यह महा आरती वीडियो के माध्यम से दिख रहा हूं गणपति भगवान का भव्य दरबार सजा हुआ है रेणुकूट सोनभद्र में अभी वीडियो के माध्यम से देखें और वीडियो अच्छा लगे तो शेयर जरूर करें और चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें जय गणेश1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में स्कूली वाहन का अगला चक्का टूटा, करीब 20 बच्चे बाल-बाल बचे। मंगलवार सुबह उरमौरा ढाबे के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ग्लेनहिल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रहा वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को दूसरे वाहन से स्कूल भेजा गया। हादसे के बाद स्कूली वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। #Sonbhadra #BreakingNews #SchoolVan #RoadSafety1