Shuru
Apke Nagar Ki App…
थाना तीतरों प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे सहारनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के थाना तीतरों पुलिस द्वारा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान पुलिसबल ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जागृत करना रहा। सहारनपुर पुलिस ने 'राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि' के संकल्प को दोहराया।
Quazi Shahid Ahmed
थाना तीतरों प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे सहारनपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद के थाना तीतरों पुलिस द्वारा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान पुलिसबल ने क्षेत्रवासियों को राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान जागृत करना रहा। सहारनपुर पुलिस ने 'राष्ट्र प्रथम, कर्तव्य सर्वोपरि' के संकल्प को दोहराया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चिलकाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद, पूछताछ में कई थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी का खुलासा सहारनपुर की चिलकाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे और निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहल्ला जाकिर हुसैन निवासी आमिर पुत्र इकराम और सन्नवर पुत्र जिन्दा के रूप में हुई है। पुलिस शनिवार शाम चार बजे मुखबिर की सूचना पर अब्दुल्लापुर अहाड़ी से फिरोजाबाद जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया। तलाशी में एक चोरी की बाइक मिली। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पांच और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद वाहनों में तीन नंबर वाली बाइक यूपी और उत्तराखंड नम्बरों की शामिल हैं। इसके अलावा तीन बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक भी मिली हैं। पूछताछ में आरोपियों ने सदर बाजार, जनकपुरी और कोतवाली नगर समेत अन्य थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ चिलकाना थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी आमिर के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम और मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।1
- इतिहास मे पहली बार हिन्दू मुस्लिम ने एक साथ डाक कावड़ मी सहयोग किया ❤️, वीडियो हो रहा है वायरल देखे इस खबर मे live1
- देवबंद में बड़ा हादसा! पुराने कुएं की ढांग गिरी, दबे 2 लोगों की मौत | Deoband Breaking News देवबंद के गांव चिराँऊ में पुराने कुएं की ढांग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे में दबे दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। देखिए हादसे का पूरा वीडियो और मौके की तस्वीरें। DBD 24 NEWS — हर खबर पर नज़र #Deoband #DeobandNews #DeobandBreaking #BreakingNews #Saharanpur #SaharanpurNews #UPNews #UPBreakingNews #ViralNews #ViralVideo #LatestNews #HindiNews #RescueOperation #AccidentNews #Breaking देवबंद ब्रेकिंग न्यूज़, देवबंद हादसा, देवबंद खबर, चिराँऊ गांव हादसा, पुराने कुएं की ढांग गिरी, कुएं में दबे दो लोग, दो लोगों की मौत, देवबंद आज की खबर, सहारनपुर न्यूज़, Saharanpur News, Deoband News Today, Deoband Breaking News, UP Breaking News, Well Collapse News, Rescue Operation, Viral News, Hindi News1
- चेयरमैन रिंकू सैनी ने शहीदों को नमन कर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया शहीद किसी एक कौम के नहीं बल्कि सबके सांझे होते है-सैनी इन्द्री विजय कांबोज ।। सोशल जस्टिस एंड़ एंपावरमैंट कांसिल आफ इंडिय़ा के चेयरमैन रिंकू सैनी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में तिरंगा फहराकर देश के शहीदों की याद में वंदे मातरम व भारत माता की जय का उद्द्योष किया। उन्होंने इन्द्री नगरपालिका परिसर मेंं शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इसके बाद चेयरमैन रिंकू सैनी ने इन्द्री हल्के के गांव मुखाला के कारगिल शहीद प्रवेश राणा की प्रतिमा पर फूल अर्पित अपने श्रद्धासुमन भेंट किए। उन्होंने शहीद के परिजनों के साथ मिलकर उनका दु:ख सांझा किया। चेयरमैन रिंकू सैनी ने कहा कि आज हम इन्हीं शहीदों की कुर्बानियों की वजह से सुख का सांस ले रहे है। शहीदों की कुर्बानियों को कभी भूलाया नहीं जा सकता हंै। शहीद किसी एक कौम के नहीं होते है बल्कि वो सबके सांझे होते है। रिंकू सैनी ने कहा कि आज का दिन एक पर्व का दिन है। इस दिन हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस आजादी को पाने के लिए देश के अनगिनत वीरों ने अपनी कुर्बानियां दी है। सैनी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार शहीदों को पूरा मान समान दे रही है। शहीदों के परिवारों को सरकारी नौकरियंा व नकद राशि देकर सम्मानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमे आज के दिन आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए ओर देश को आगे विकास की ओर ले जाने का प्रण भी लेना चाहिए। इस अवसर पर सोहन लाल, मोनू पहलवान, बबलू,सोनू, बाबा मदन सिंह,राहुल, छोटू, बिल्ला सहित कई अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी का मुंह मीठा करवाया गया।1
- मुजफ्फरनगर। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम विधायक पंकज मलिक के माध्यम से ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई। महासभा ने पत्रकारों पर धमकी, उत्पीड़न या हमले की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे मुजफ्फरनगर। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम विधायक पंकज मलिक के माध्यम से ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई। महासभा ने पत्रकारों पर धमकी, उत्पीड़न या हमले की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे1
- *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथ *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन* उनके जीवन का केवल एक ध्येय था राष्ट्र प्रथम। उन्होंने हमेशा दल से ऊपर देश को महत्व दिया। जब कांग्रेस ने इमरजेंसी थोपी तो उन्होंने उस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 1962, 1965 का युद्ध या फिर 1971 का युद्ध रहा हो इन सबमे उन्होंने कभी भी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बजाय,सरकार के साथ एक जिम्मेदार सांसद के रूप में खड़े होकर राष्ट्र सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया।1
- मिर्जापुर में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई एक मकान से बरामद हुआ पटाखा का जखीरा सहारनपुर मिर्जापुर में अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सहारनपुर: मिर्जापुर थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बेहट क्षेत्राधिकारी प्रिया यादव के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में हथिनीकुंड चौकी इंचार्ज अवशेष भाटी व बादशाहीबाग चौकी इंचार्ज नरेश कुमार की टीम ने फतेहपुर में शमशाद के आवास पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, यहां से भारी मात्रा में पटाखा सामग्री और सुतली बम बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी जुल्फकार उर्फ रोकी पुत्र सैय्यद जब्बार, निवासी पिपलेडा, थाना धौलाना, जिला हापुड़ को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री कब्जे में ले ली। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक सामग्री की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने कहा कि अवैध विस्फोटक सामग्री का भंडारण और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- थाना चिलकाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गांव पत्नी के पास से किया गिरफ्तार, 21.65 ग्राम स्मैक बरामद, पहले से दर्ज हैं 10 मुकदमे सहारनपुर चिलकाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत शुक्रवार को 21.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और धोखाधड़ी समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पटनी से कालू माजरा जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान कय्यूम उर्फ भूरा पुत्र शहीद, निवासी ग्राम पटनी, थाना चिलकाना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के आधार पर पुलिस अब स्मैक की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक तलाश रही है।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कय्यूम के खिलाफ 2019, 2024 और 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपी को कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1
- विविधता में एकता व लोकतांत्रिक मूल्यों ने बनाया भारत को विश्व का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र:-रामकुमार कश्यप उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक राम कुमार कश्यप ने किया ध्वजारोहण, ली परेड़ की सलामी शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां इंद्री विजय कांबोज। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारकों पर पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान विधायक राम कुमार कश्यप ने शहीदों के परिजनों को शाल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में पुलिस, एनसीसी बॉयज एवं गर्ल्स की टुकडय़िों ने शानदार मार्च पास्ट किया। इसके साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।1