logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत खड़पड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के तहत खड़पड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित _प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से दिया पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश कोंडागांव :- भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विशेष प्रचार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खड़पड़ी के सरपंच श्री रायधर कोर्राम, परियोजना अधिकारी श्री मनीष मेश्राम, प्रभारी प्राचार्य श्री प्रमोद राठौड़, छह आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना तथा बच्चों के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना था। इसके पश्चात महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्न मंच के माध्यम से ग्रामीणों को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के श्री बी. एस. ध्रुव ने 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों एवं महत्व पर जानकारी देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया तथा कुपोषण से बचाव के उपायों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा उपलब्ध पोषण सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पोषण आहार स्टॉल लगाया गया, जिसमें विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय एवं उपलब्ध खाद्य पदार्थों के माध्यम से पौष्टिक आहार तैयार करने तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

11 hrs ago
user_रामकुमार भारद्वाज
रामकुमार भारद्वाज
कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago
eb5b5fba-4e12-45dd-9f95-2bee3e1bb6f9

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत खड़पड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह के तहत खड़पड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित _प्रतियोगिताओं एवं विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से दिया पोषण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश कोंडागांव :- भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा कोंडागांव जिले के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विशेष प्रचार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत

964c78ed-cee0-4696-b6df-7aa127b237c2

खड़पड़ी के सरपंच श्री रायधर कोर्राम, परियोजना अधिकारी श्री मनीष मेश्राम, प्रभारी प्राचार्य श्री प्रमोद राठौड़, छह आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता से हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना तथा बच्चों के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना था। इसके पश्चात महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्न मंच के माध्यम से ग्रामीणों को पोषण, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा सही उत्तर

6811a50c-818d-42ac-b5b0-5d8f7c5066d8

देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के श्री बी. एस. ध्रुव ने 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के उद्देश्यों एवं महत्व पर जानकारी देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया तथा कुपोषण से बचाव के उपायों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा उपलब्ध पोषण सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पोषण आहार स्टॉल लगाया गया, जिसमें विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय एवं उपलब्ध खाद्य

5fd7db27-95c5-432f-a309-dc82a9116def

पदार्थों के माध्यम से पौष्टिक आहार तैयार करने तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान देने की जानकारी दी गई। स्वस्थ शिशु एवं कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने तथा जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • कोंडागांव: दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और प्रश्न मंच जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार स्टॉल में स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की जानकारी भी दी गई।
    1
    कोंडागांव: दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
कोंडागांव के दूरस्थ ग्राम खड़पड़ी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ और प्रश्न मंच जैसी गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया और कुपोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
महिला एवं बाल विकास विभाग के पोषण आहार स्टॉल में स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक भोजन तैयार करने की जानकारी भी दी गई।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    1
    *✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰*

अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
*✰कौन हैं आदि गणेश और उनकी वास्तविक भक्ति विधि क्या है?✰*
अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • शीतलापारा तालाब के पास नाले में निकला विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कांकेर। शहर के शीतलापारा तालाब के आगे आरईएस मार्ग पर स्थित नाले में बुधवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर को मोहम्मद शरीफ के पुराने घर के पास देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकालकर बोरे में रखा और अपने साथ ले गई। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने समय पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग की टीम के प्रति आभार जताया। शहर में पहले भी निकल चुके हैं अजगर गौरतलब है कि कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर अजगर निकलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ दिन पहले मांझापारा वार्ड में भी अजगर दिखाई दिया था, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया था।
    1
    शीतलापारा तालाब के पास नाले में निकला विशाल अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
कांकेर। शहर के शीतलापारा तालाब के आगे आरईएस मार्ग पर स्थित नाले में बुधवार को एक विशाल अजगर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अजगर को मोहम्मद शरीफ के पुराने घर के पास देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। टीम ने अजगर को सुरक्षित रूप से नाले से बाहर निकालकर बोरे में रखा और अपने साथ ले गई।
अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने समय पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए वन विभाग की टीम के प्रति आभार जताया।
शहर में पहले भी निकल चुके हैं अजगर
गौरतलब है कि कांकेर शहर के विभिन्न वार्डों में समय-समय पर अजगर निकलने की घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ दिन पहले मांझापारा वार्ड में भी अजगर दिखाई दिया था, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़कर रेस्क्यू किया था।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    21 min ago
  • लखनपुरी स्कूल से 290 किलो सरिया चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा 15 सितंबर शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल से करीब, 300 किलो लोहे का सरिया चोरी करने वाले ईतवारी मण्डावी उम्र 38 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा,हाल लखनपुरी, थाना चारामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 290 किलो सरिया, पिकअप वाहन और कटर मशीन समेत 4 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की। 6 सितंबर को रिपोर्ट के बाद पुलिस ने,100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी कबूल की। सरिया कटर मशीन से काटकर घर में छिपाया गया था। कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, भागीरथी मण्डावी और सहायक आरक्षक शंकर खुंटे शामिल रहे।
    1
    लखनपुरी स्कूल से 290 किलो सरिया चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा
15 सितंबर शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल से करीब, 300 किलो लोहे का सरिया चोरी करने वाले ईतवारी मण्डावी उम्र 38 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा,हाल लखनपुरी, थाना चारामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 290 किलो सरिया, पिकअप वाहन और कटर मशीन समेत 4 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की।
6 सितंबर को रिपोर्ट के बाद पुलिस ने,100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी कबूल की। सरिया कटर मशीन से काटकर घर में छिपाया गया था।
कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, भागीरथी मण्डावी और सहायक आरक्षक शंकर खुंटे शामिल रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना.... दंतेवाड़ा में नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना। दंतेवाड़ा में तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नदी के तट पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तीज माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। नदी किनारे तीज पर्व का उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं, तीज के अवसर पर नदी तट पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई।
    3
    नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना....
दंतेवाड़ा में नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना। दंतेवाड़ा में तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नदी के तट पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तीज माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। नदी किनारे तीज पर्व का उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं, तीज के अवसर पर नदी तट पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    1
    नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
नया रंग लिया दुर्गूकोंदल का टीना शेट सरपंच चुनाव हारने के बाद मेरी छवि धूमिल करने में लगा है महंतम दुग्गा------ शकुंतला नरेटी सरपंच दुर्गूकोंदल
    user_Punit markam
    Punit markam
    Voice of people भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक बाजारों में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग पर चर्चा, पुलिस ने किया पैदल पेट्रोलिंग धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रखने पुलिस और व्यापारी संघ की बैठक हुई। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर एएसपी डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़, पार्किंग, प्रमुख चौक-चौराहों और आमजन की सुविधा पर चर्चा हुई। पुलिस एवं व्यापारियों ने आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान यातायात दबाव वाले स्थानों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी करने की बात कही। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    त्योहारी सीजन में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-व्यापारी बैठक
बाजारों में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग पर चर्चा, पुलिस ने किया पैदल पेट्रोलिंग
धमतरी। आगामी त्योहारी सीजन में शहर की यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रखने पुलिस और व्यापारी संघ की बैठक हुई। एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर एएसपी डीसी पटेल एवं डीएसपी साइबर भानू प्रताप चंद्राकर ने व्यापारियों से यातायात व्यवस्था को लेकर सुझाव लिए। बाजार क्षेत्रों में बढ़ने वाली भीड़, पार्किंग, प्रमुख चौक-चौराहों और आमजन की सुविधा पर चर्चा हुई। पुलिस एवं व्यापारियों ने आपसी समन्वय से व्यवस्था बनाए रखने पर सहमति जताई।
बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मकई चौक से सदर बाजार होते हुए इतवारी बाजार तक पैदल पेट्रोलिंग की। इस दौरान यातायात दबाव वाले स्थानों का जायजा लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस ने त्योहारी दिनों में बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी करने की बात कही। व्यापारियों से दुकानों के सामने अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई। बैठक में व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_यशवंत गंजीर
    यशवंत गंजीर
    Local News Reporter धमतरी, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • कोंडागांव: हड़ेली-बेचा मार्ग निर्माण में देरी पर AAP ने उठाए सवाल, गुणवत्ता जांच की मांग कोंडागांव में हड़ेली-बेचा मार्ग के निर्माण में हो रही देरी और सड़क की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। AAP विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के विधानसभा अध्यक्ष मानसिंग नेताम ने 17.50 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं गुणवत्ता जांच की मांग की है। सड़क की स्वीकृत लागत 817.39 लाख रुपये बताई गई है। AAP ने अधूरे पुल-पुलियों का निर्माण जल्द पूरा कराने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    कोंडागांव: हड़ेली-बेचा मार्ग निर्माण में देरी पर AAP ने उठाए सवाल, गुणवत्ता जांच की मांग
कोंडागांव में हड़ेली-बेचा मार्ग के निर्माण में हो रही देरी और सड़क की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। AAP विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के विधानसभा अध्यक्ष मानसिंग नेताम ने 17.50 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं गुणवत्ता जांच की मांग की है। सड़क की स्वीकृत लागत 817.39 लाख रुपये बताई गई है। AAP ने अधूरे पुल-पुलियों का निर्माण जल्द पूरा कराने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.