सावन के पहले सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शिवालयों एवं कावड़ मार्गों का किया निरीक्षण, संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर किया जलाभिषेक हापुड़। सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना व पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने जनपद में कावड़ यात्रा की तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं कावड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिरों में साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सावन माह में कावड़ियों की आस्था का सम्मान करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। किसी भी श्रद्धालु को जलाभिषेक करने में कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग को जलाभिषेक भी किया।

- मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर कांवड़ियों से मिलने पहुंचे कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में मेरठ जोन के एडीजी भानू भास्कर कांवड़ियों के बीच उनके हाल-चाल लेने पहुंचे1
- मेरठ में मौत बनकर लटक रहे तार! ⚡😱 | Truth X #Shorts खुलासा: 8 महीने से सो रहा है विद्युत विभाग? करीम नगर गली नंबर 10/15 का मामला #meerutnews ये लापरवाही किसकी जान लेगी? उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जाकिर कॉलोनी की इस गली में एक भी बिजली का खंभा नहीं है, जिसके चलते जानलेवा तार बिल्कुल नीचे लटके हुए हैं। मोहल्लेवासी पिछले 8 महीनों से विद्युत विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। देखिए 'Truth X' की यह ग्राउंड रिपोर्ट।पूरी खबर का वीडियो देखिए1
- *मेरठ, उत्तर प्रदेश:* थाना दौराला क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 2/3-08-26 की रात्रि के वायरल वीडियो जिसमें यह क्लेम किया गया है कि कुछ कांवड़ियों द्वारा गाड़ी से निकालकर पुलिस कर्मियों से मारपीट किए जाने की भ्रामक सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ द्वारा वास्तविक तथ्यों से अवगत कराने के संबंध में बाईट।1
- गणेश बिहार निलकट भोलारोड मेरठ मैने सड़क निर्माण पानी के उल्टा भाहव को लेकर ठेकेदार राहूल भाई की शिकायत की थी जीसको लेकर हम भाई बहन मे कहा सूनी हो गयी थी मगर फिर मुझे नगर निगम कर्मचारीयो ने समझाया की पानी का उल्टा भाहव ठेकेदार की गल्ती नही है नालीयो के उपर स्लीप व अतिक्रमण है सभी ने नाली कही उची कही नही नीची कर रखी है गाद जमी हुई है सफाई करने की भी जगह नही है ठेकेदार भाई ने समझाया बूआजी मैने तैलीय से तैलीय मिलाकर नाली बनाई है वह मैने सफाई के दौरान देखा तो सही पाया गया तो मुझे अहसास हूवा की शिकायत नही करनी चाहिए थी तो अपनी गल्ती की माफी मांगते हुए मैने अपनी शिकायत वापस ले ली है हम दोनो बहन भाई मे समझोता हो गया है और सड़क व नाली निर्माण मानक के अनुसार हूवा हू खाली पलोटो का भराव व बोडरी नही होने से बार बार नाली टूट रही है ठेकेदार खुद के खर्चे से बार बार बनवारहे है असे तो ठेकेदार जी बर्बाद हो जाएगे जाच हो तो निस्पक्ष होनी चाहिए हम जैसे खाली पलोटो की बोडरी व भराव के लिए भी नगर निगम को नोटिस देने चाहिए जल भराव होता है कीडे मकोडे मखी मच्छर व संक्रमण फैलता है जिससे से लोग बीमार होते है उल्टी दस्त बुखार घरो के आगे पीछे पानी भरता है घर गीरने जान माल का खतरा है और जाने अनजाने मे कुछ गलती हूइ तो सोरी हाथ जोड़कर माफी चहाती है मेरे लिए सरकार पुलिस प्रशासन विभागीय अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार लेवर सभासद सभी सम्मानित है सभी की इज्जत सम्मान करती हू अब मुझे जाच का विषय नही लग रहा है ठेकेदार जी एक दीन का काम रह रहा है वह दो तीन दिन मे हो जाएगा वह भी ठेकेदार जी पर दुबारा बनाने का ही दंड पडेगा जय हिंद जय भारत जय श्रीराम हर हर महादेव4
- 🚨 कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर में गूंजी दो नवजातों की किलकारी उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रही एक गर्भवती महिला ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा मां और दोनों नवजातों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। प्रशासन के अनुसार, मां और दोनों नवजात स्वस्थ हैं तथा उनकी देखभाल की जा रही है। इस दौरान मुजफ्फरनगर के एसएसपी संजय वर्मा ने दोनों बच्चों का नाम **गणेश** और **कार्तिकेय** रखा। आस्था और सेवा से जुड़ी यह घटना कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 🕉️ हर हर महादेव! बोल बम! 🔱 ⚖️ नोट: यह पोस्ट उपलब्ध प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। यदि प्रशासन की ओर से कोई नई आधिकारिक जानकारी जारी होती है, तो उसके अनुसार विवरण अपडेट किया जा सकता है। #KanwarYatra #Muzaffarnagar #Haridwar #UttarPradesh #BreakingNews #BolBam #HarHarMahadev #viralnews1
- 🚨 मेरठ के दौराला की वायरल वीडियो पर पुलिस का स्पष्टीकरण, भ्रामक दावों से बचने की अपील मेरठ के दौराला क्षेत्र से कांवड़ यात्रा के दौरान वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर पुलिस ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। दौराला थाना पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर यह दावा गलत तरीके से फैलाया जा रहा है कि कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस का कहना है कि वास्तविक घटना में दो कांवड़िए आपस में टकराने के बाद विवाद में उलझ गए थे। पुलिस के मुताबिक, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को शांत कराने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बनाई गई वीडियो को संदर्भ से हटाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक दावे के साथ साझा किया जाने लगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वीडियो या खबर को बिना आधिकारिक पुष्टि के साझा न करें और अफवाहों से बचें। साथ ही भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। ⚖️ नोट: यह जानकारी दौराला थाना पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक स्पष्टीकरण के आधार पर तैयार की गई है।1