logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली में श्री राम नाम संकीर्तन समिति के द्वारा गौ सेवा,राष्ट्र कल्याण एवं धर्म रक्षा के उद्देश्य से विजय मंत्र संकीर्तन का किया आयोजन, पाली स्थित माता पंतवारी देवी मंदिर पर सोमवार को श्री राम नाम संकीर्तन समिति द्वारा परम पूज्य मलूकपीठाधीश्वर संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर गौ सेवा,धर्म रक्षा एवं राष्ट्र कल्याण हेतु विजय मंत्र संकीर्तन का आयोजन किया गया,श्री राम नाम संकीर्तन के संस्थापक विश्व मोहन मिश्रा ने बताया कि विजय मंत्र संकीर्तन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा,सनातन संस्कृति के बचाव व राष्ट्र की समृद्धि,शांति एवं उसके कल्याण की मंगलकामना की।साथ ही गौ सम्मान आवाहन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का सभी ने एक साथ संकल्प लिया।

4 hrs ago
user_प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
प्रशान्त मिश्रा(गोपाल)
Advertising agency सवायाजपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
f668b07d-ca8c-4657-a51b-e8c2d9e23a84
7237ae1d-e5d6-4615-ab70-5a1b6e2180f8

पाली में श्री राम नाम संकीर्तन समिति के द्वारा गौ सेवा,राष्ट्र कल्याण एवं धर्म रक्षा के उद्देश्य से विजय मंत्र संकीर्तन का किया आयोजन, पाली स्थित माता पंतवारी देवी मंदिर पर सोमवार को श्री राम नाम संकीर्तन समिति द्वारा परम पूज्य मलूकपीठाधीश्वर संत श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के आह्वाहन पर गौ सेवा,धर्म रक्षा एवं राष्ट्र कल्याण हेतु विजय मंत्र संकीर्तन का आयोजन किया गया,श्री राम नाम संकीर्तन के संस्थापक विश्व मोहन मिश्रा ने बताया कि विजय मंत्र संकीर्तन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गौ सेवा,सनातन संस्कृति के बचाव व राष्ट्र की समृद्धि,शांति एवं उसके कल्याण की मंगलकामना की।साथ ही गौ सम्मान आवाहन अभियान को जन जन तक पहुंचाने का सभी ने एक साथ संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फर्रुखाबाद में यातायात व्यवस्था को लेकर ऑटो, ई-रिक्शा और स्कूल वाहनों के चालकों का बेवजह चालान किए जाने से नाराजगी है। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्कूलों के बच्चे को लेकर वर्षों से टेंपो टैक्सी और ई रिक्शा से लाते और ले जाते हैं लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित न करके यातायात पुलिस बेवजह चालकों को परेशान कर उनका चालान कर रही है। चालकों का कहना है कि तिराहे और चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं जो बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि 6 से 7 बच्चे बैठाकर लाते हैं क्योंकि बच्चों के माता-पिता इतना पैसा नहीं दे पाते हैं इस मजबूरी की वजह से बच्चों की संख्या बढ़ानी पड़ती है। यदि बच्चे कम बैठाएंगे तो खर्चा नहीं निकलेगा इसलिए स्कूली वाहनों पर बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर ऑटो चालकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।
    1
    फर्रुखाबाद में यातायात व्यवस्था को लेकर ऑटो, ई-रिक्शा और स्कूल वाहनों के चालकों का बेवजह चालान किए जाने से नाराजगी है। नगर के विभिन्न मार्गों पर स्कूलों के बच्चे को लेकर वर्षों से टेंपो टैक्सी और ई रिक्शा से लाते और ले जाते हैं लेकिन यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित न करके यातायात पुलिस बेवजह चालकों को परेशान कर उनका चालान कर रही है। चालकों का कहना है कि तिराहे और चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मी मोबाइल से फोटो खींचकर चालान कर रहे हैं जो बहुत ही गलत है। उन्होंने कहा कि 6 से 7 बच्चे बैठाकर लाते हैं क्योंकि बच्चों के माता-पिता इतना पैसा नहीं दे पाते हैं इस मजबूरी की वजह से बच्चों की संख्या बढ़ानी पड़ती है। यदि बच्चे कम बैठाएंगे तो खर्चा नहीं निकलेगा इसलिए स्कूली वाहनों पर बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर ऑटो चालकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिया।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फर्रुखाबाद जिले के सरकारी स्कूल में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के समर्सिबल की केबल चुरा ली है। इस घटना से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। चोरी की यह वारदात स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। इससे पहले भी स्कूल में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब इस नई वारदात के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर दबाव बढ़ गया है कि वे जल्द से जल्द चोरों को पकड़ें और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें।
    1
    फर्रुखाबाद जिले के सरकारी स्कूल में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने स्कूल के समर्सिबल की केबल चुरा ली है। इस घटना से स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

चोरी की यह वारदात स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। इससे पहले भी स्कूल में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब इस नई वारदात के बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस पर दबाव बढ़ गया है कि वे जल्द से जल्द चोरों को पकड़ें और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें।
    user_CITY NEWS
    CITY NEWS
    Farrukhabad, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात नेशनल हाईवे पर पांचाल घाट के पास हुई। 32 साल के अरुण अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ वाराणसी से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। रास्ते में वह कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए एक दुकान पर रुके थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। अरुण को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही कादरी गेट थाना पुलिस, सीओ सिटी अभय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। अरुण के शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मोर्चरी में रखवाया। पुलिस फिलहाल मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि यह व्यक्ति शुक्रवार को अपने घर से बनारस जाने के लिए निकला था और आज वापस अपने घर फरीदाबाद जा रहा था। कुछ सामान खरीदने के लिए यह लोग एक दुकान पर उतरे थे, जहां पर दो युवकों द्वारा फायरिंग की गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है। पत्नी और एक बच्चा भी साथ में है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीमें लगा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज में कुछ क्लू मिले हैं। जल्दी इस घटना का अनावरण किया जाएगा।
    3
    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में रविवार रात करीब 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात नेशनल हाईवे पर पांचाल घाट के पास हुई। 32 साल के अरुण अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ वाराणसी से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। रास्ते में वह कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए एक दुकान पर रुके थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार से आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। अरुण को दो गोलियां लगीं, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही कादरी गेट थाना पुलिस, सीओ सिटी अभय वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। अरुण के शव को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मोर्चरी में रखवाया। पुलिस फिलहाल मृतक की पत्नी से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। एसपी आरती सिंह ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और पता चला कि यह व्यक्ति शुक्रवार को अपने घर से बनारस जाने के लिए निकला था और आज वापस अपने घर फरीदाबाद जा रहा था। कुछ सामान खरीदने के लिए यह लोग एक दुकान पर उतरे थे, जहां पर दो युवकों द्वारा फायरिंग की गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन से पूछताछ की जा रही है। पत्नी और एक बच्चा भी साथ में है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीमें लगा दी गई है और सीसीटीवी फुटेज में कुछ क्लू मिले हैं। जल्दी इस घटना का अनावरण किया जाएगा।
    user_Amit farukhabad indiakhasnews
    Amit farukhabad indiakhasnews
    Reporter फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • थाना शाहाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 442/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी के आभूषण, बर्तन और नगदी के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी का माल बरामद किया है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई शाहाबाद थाने की पुलिस द्वारा की गई।
    1
    थाना शाहाबाद पुलिस ने मुकदमा संख्या 442/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत चोरी के आभूषण, बर्तन और नगदी के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने अभियुक्तों के पास से चोरी का माल बरामद किया है। गिरफ्तारी की यह कार्रवाई शाहाबाद थाने की पुलिस द्वारा की गई।
    user_रवि प्रकाश शुक्ला
    रवि प्रकाश शुक्ला
    Shahabad, Hardoi•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.