रापचा रहेड़गोड़ा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा,हाईवा–मालवाहक ऑटो की टक्कर में दर्जनों घायल, महिलाएं व बच्चे भी शामिल सरायकेला: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रापचा रहेड़गोड़ा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवा और मालवाहक ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार दर्जनों लोग घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह अनियंत्रित होकर पलट गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सक डॉ. प्रमिला ने बताया कि हादसे में लगभग 10 से 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इनमें से दो लोगों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Bablu dasGobindpur(Rajnagar), Saraikela Kharsawan😤52 min ago
- थाना क्षेत्र के जिंतू पंचायत अंतर्गत महकमशिला गांव में 1 फरवरी को 6 बजे हाथी के हमले से 67 वर्षीय सूर्यनाथ महतो का मौत हुआ था। मौत के सूचना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो गुरुवार को गांव पहुंच कर परिजनों से मुलाकात किए और मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।परिजनों को आर्थिक मदद किए ओर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिए। मौके पर पार्टी के प्रवीण प्रभाकर,सुकरा मुंडा,संजय महतो,श्याम महतो,सुषेण प्रमाणिक, रंग बहादुर महतो,मुकेश महतो, कृष्णा महतो,राजकिशोर कुशवाहा, आदि मौजूद थे।1
- puri1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- Post by BinodRajak1
- गोला भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल कि पुन्य तिथि मनाया1
- रांची में वार्ड 29 के निवासी हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में आपका नाम वार्ड 27 में दिख रहा है केपी अहमद ने बताया उनके परिवार का मामला,यह गंभीर प्रशासनिक त्रुटि भी है1
- Post by कामदेव कुमार ( जनता की अमानत /हिंदी अखबार)1
- रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ बाबा तिलका मांझी मेला1
- Post by BinodRajak1