logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग, लखनऊ के माननीय अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में चन्दौली के कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण संबंधी एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के गोआश्रय स्थलों के संचालन, गोवंशों के संरक्षण, पोषण और उनके समुचित प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। माननीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों का वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकरण किया जाए, जिससे बड़े एवं छोटे तथा नर एवं मादा गोवंशों को अलग-अलग रखकर उनके रख-रखाव, स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल में सुविधा हो सके। उन्होंने हरे चारे की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहजन एवं नेपियर घास का बड़े पैमाने पर रोपण कराने का भी निर्देश दिया। माननीय अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि जनपद की सभी गौशालाओं में बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे गोबर का वैज्ञानिक और उपयोगी प्रबंधन होगा, स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन बढ़ेगा, जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आय एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने वृहद गोसंरक्षण केंद्र, कठौरी में बंद पड़े बायोगैस प्लांट को भी शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। बैठक में उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के माननीय सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने गोआश्रय स्थलों के प्रभावी संचालन पर विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा और पशु आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नाद एवं चरनी की नियमित साफ-सफाई, गोवंशों को समय-समय पर कृमिनाशक दवाएँ देने तथा बड़े गोआश्रय स्थलों पर आवश्यकतानुसार काऊ लिफ्टर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसान भाइयों को प्राकृतिक विधि से खेती करने का भी सुझाव दिया। गोवंशों के स्वास्थ्य, संरक्षण एवं गोआश्रय स्थलों के बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए, साथ ही अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप गोसंरक्षण से संबंधित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई। माननीय अध्यक्ष महोदय ने चंदौली की जनता की जागरूकता के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि अन्य जनपदों की अपेक्षा इस जनपद में निराश्रित गोवंशों की संख्या कम है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने अध्यक्ष महोदय को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, पी डी डी आर डी ए बी बी सिंह, उपायुक्त मनरेगा आर के चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश और समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।

12 hrs ago
user_राज कुमार सोनकर पत्रकार
राज कुमार सोनकर पत्रकार
Court reporter चकिया, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग, लखनऊ के माननीय अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता की अध्यक्षता में चन्दौली के कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण एवं अनुश्रवण संबंधी एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के गोआश्रय स्थलों के संचालन, गोवंशों के संरक्षण, पोषण और उनके समुचित प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। माननीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों का वैज्ञानिक आधार पर वर्गीकरण किया जाए, जिससे बड़े एवं छोटे तथा नर एवं मादा गोवंशों को अलग-अलग रखकर उनके रख-रखाव, स्वास्थ्य परीक्षण और देखभाल में सुविधा हो सके। उन्होंने हरे चारे की स्थायी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहजन एवं नेपियर घास का बड़े पैमाने पर रोपण कराने का भी निर्देश दिया। माननीय अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि जनपद की सभी गौशालाओं में बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे गोबर का वैज्ञानिक और उपयोगी प्रबंधन होगा, स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन बढ़ेगा, जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आय एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने वृहद गोसंरक्षण केंद्र, कठौरी में बंद पड़े बायोगैस प्लांट को भी शीघ्र चालू कराने का निर्देश दिया। बैठक में उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के माननीय सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने गोआश्रय स्थलों के प्रभावी संचालन पर विस्तृत जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि सभी गोवंशों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा और पशु आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नाद एवं चरनी की नियमित साफ-सफाई, गोवंशों को समय-समय पर कृमिनाशक दवाएँ देने तथा बड़े गोआश्रय स्थलों पर आवश्यकतानुसार काऊ लिफ्टर मशीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसान भाइयों को प्राकृतिक विधि से खेती करने का भी सुझाव दिया। गोवंशों के स्वास्थ्य, संरक्षण एवं गोआश्रय स्थलों के बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए, साथ ही अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरूप गोसंरक्षण से संबंधित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई। माननीय अध्यक्ष महोदय ने चंदौली की जनता की जागरूकता के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि अन्य जनपदों की अपेक्षा इस जनपद में निराश्रित गोवंशों की संख्या कम है। बैठक के अंत में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग ने अध्यक्ष महोदय को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि प्राप्त दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, पी डी डी आर डी ए बी बी सिंह, उपायुक्त मनरेगा आर के चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश और समस्त खण्ड विकास अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • सोशल मीडिया पर स्टिंग, रेड बुल, मॉन्स्टर, हेल एनर्जी और कैम्पा एनर्जी ड्रिंक पर भारत में प्रतिबंध लगने के दावे वायरल हो रहे हैं। इन दावों की सच्चाई जानने के लिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा 1 जुलाई 2026 को जारी किए गए एक शो-कॉज़ नोटिस की पूरी कहानी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह रिपोर्ट इन्हीं दावों का तथ्यात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करती है। इस रिपोर्ट में FSSAI द्वारा नोटिस जारी करने के पीछे के कारणों और उन 6 ब्रांडों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिन्हें यह नोटिस मिला है। इसमें विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया है कि क्या स्टिंग और रेड बुल पर वास्तव में प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही एनर्जी ड्रिंक को लेकर FSSAI के निर्धारित नियम क्या हैं। रिपोर्ट में इन एनर्जी ड्रिंक ब्रांडों के मूल देश और भारत में उनकी एंट्री के तरीकों के बारे में भी बताया गया है। वायरल हो रहे दावों का पूरा फैक्ट चेक उपलब्ध तथ्यों और आधिकारिक रिपोर्टों के आधार पर किया गया है, जिसमें किसी भी अफवाह पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जाँच करने की सलाह दी गई है।
    1
    सोशल मीडिया पर स्टिंग, रेड बुल, मॉन्स्टर, हेल एनर्जी और कैम्पा एनर्जी ड्रिंक पर भारत में प्रतिबंध लगने के दावे वायरल हो रहे हैं। इन दावों की सच्चाई जानने के लिए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा 1 जुलाई 2026 को जारी किए गए एक शो-कॉज़ नोटिस की पूरी कहानी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह रिपोर्ट इन्हीं दावों का तथ्यात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

इस रिपोर्ट में FSSAI द्वारा नोटिस जारी करने के पीछे के कारणों और उन 6 ब्रांडों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है जिन्हें यह नोटिस मिला है। इसमें विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया है कि क्या स्टिंग और रेड बुल पर वास्तव में प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही एनर्जी ड्रिंक को लेकर FSSAI के निर्धारित नियम क्या हैं।

रिपोर्ट में इन एनर्जी ड्रिंक ब्रांडों के मूल देश और भारत में उनकी एंट्री के तरीकों के बारे में भी बताया गया है। वायरल हो रहे दावों का पूरा फैक्ट चेक उपलब्ध तथ्यों और आधिकारिक रिपोर्टों के आधार पर किया गया है, जिसमें किसी भी अफवाह पर विश्वास करने से पहले आधिकारिक जानकारी की जाँच करने की सलाह दी गई है।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के इटवा गांव में पुलिस ने धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों में लिप्त संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सकलडीहा थाना पुलिस और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का काम चल रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। यह छापेमारी एक जिला पंचायत सदस्य के भाई के आवास पर की गई, जहाँ एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घटनास्थल से आपत्तिजनक पुस्तकें, पैम्फलेट्स, एक पीए सिस्टम, एक चार पहिया वाहन और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों में से एक व्यक्ति पहले भी धर्म परिवर्तन के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और धर्म परिवर्तन की साजिश के हर पहलू को खंगाल रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के इटवा गांव में पुलिस ने धर्म परिवर्तन जैसी गतिविधियों में लिप्त संदिग्धों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सकलडीहा थाना पुलिस और उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का काम चल रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। यह छापेमारी एक जिला पंचायत सदस्य के भाई के आवास पर की गई, जहाँ एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान घटनास्थल से आपत्तिजनक पुस्तकें, पैम्फलेट्स, एक पीए सिस्टम, एक चार पहिया वाहन और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और हिरासत में लिए गए व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए संदिग्धों में से एक व्यक्ति पहले भी धर्म परिवर्तन के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और धर्म परिवर्तन की साजिश के हर पहलू को खंगाल रही है।
    user_दीवान इमरान अहमद
    दीवान इमरान अहमद
    Court reporter चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र में स्थित खंडवारी ग्राम सभा में पूर्व प्रधान और वरिष्ठ समाजसेवी भज्जू राम सिंह चौहान की विशेष पहल पर डीह बाबा मंदिर और समीप स्थित शनि देव मंदिर का नवीनीकरण और सौंदर्याकरण किया जा रहा है। यह पहल वर्षों से उपेक्षित पड़े इन प्रमुख आस्था स्थलों को एक नया और भव्य स्वरूप प्रदान कर रही है। धनपुरा रोड पर टेंपो स्टैंड के पास स्थित डीह बाबा मंदिर, जिसे विशेष रूप से महिलाओं की पूजा-अर्चना का केंद्र माना जाता है, पहले गंदगी और अव्यवस्था से घिरा रहता था। अब, इस मंदिर परिसर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक बनाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया है।
    1
    चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र में स्थित खंडवारी ग्राम सभा में पूर्व प्रधान और वरिष्ठ समाजसेवी भज्जू राम सिंह चौहान की विशेष पहल पर डीह बाबा मंदिर और समीप स्थित शनि देव मंदिर का नवीनीकरण और सौंदर्याकरण किया जा रहा है। यह पहल वर्षों से उपेक्षित पड़े इन प्रमुख आस्था स्थलों को एक नया और भव्य स्वरूप प्रदान कर रही है।

धनपुरा रोड पर टेंपो स्टैंड के पास स्थित डीह बाबा मंदिर, जिसे विशेष रूप से महिलाओं की पूजा-अर्चना का केंद्र माना जाता है, पहले गंदगी और अव्यवस्था से घिरा रहता था। अब, इस मंदिर परिसर को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक बनाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र में स्थित खंडवारी ग्राम सभा में पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी भज्जू राम सिंह चौहान की विशेष पहल पर डीह बाबा मंदिर और समीप स्थित शनि देव मंदिर का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वर्षों से उपेक्षित रहे इन प्रमुख आस्था स्थलों को अब एक नया और भव्य स्वरूप मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया है। धनपुरा रोड पर टेंपो स्टैंड के पास स्थित डीह बाबा मंदिर, जिसे विशेष रूप से महिलाओं की पूजा-अर्चना का केंद्र माना जाता है, पहले गंदगी और अव्यवस्था से घिरा रहता था, लेकिन अब यह परिसर साफ-सुथरा, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक दिखने लगा है। भज्जू राम सिंह चौहान ने अपने निजी खर्च से इस पूरे परिसर का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया। इसी परिसर में स्थित शनि देव महाराज के मंदिर के नवीनीकरण का शिलान्यास भी उन्हीं के द्वारा कराया गया है। मंदिर के इस नए स्वरूप को लेकर विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में गहरा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रयास से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को एक नई पहचान मिलेगी और पूजा-अर्चना के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार होगा। ग्रामीण भी इस बात की सराहना कर रहे हैं कि पूर्व प्रधान भज्जू राम सिंह चौहान लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, और उनके प्रयासों से गांव के विकास, स्वच्छता तथा धार्मिक स्थलों के संरक्षण को बल मिला है। अपनी इस पहल पर बोलते हुए भज्जू राम सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल मंदिरों का निर्माण या नवीनीकरण कराना नहीं है, बल्कि गांव की समृद्ध धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में खंडवारी ग्राम सभा में जनहित और विकास से जुड़े कई और नए कार्य किए जाएंगे। पूर्व प्रधान की इस समर्पित पहल से खंडवारी में आस्था, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का एक नया और सकारात्मक संदेश फैल रहा है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
    1
    चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र में स्थित खंडवारी ग्राम सभा में पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी भज्जू राम सिंह चौहान की विशेष पहल पर डीह बाबा मंदिर और समीप स्थित शनि देव मंदिर का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। वर्षों से उपेक्षित रहे इन प्रमुख आस्था स्थलों को अब एक नया और भव्य स्वरूप मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का वातावरण बन गया है। धनपुरा रोड पर टेंपो स्टैंड के पास स्थित डीह बाबा मंदिर, जिसे विशेष रूप से महिलाओं की पूजा-अर्चना का केंद्र माना जाता है, पहले गंदगी और अव्यवस्था से घिरा रहता था, लेकिन अब यह परिसर साफ-सुथरा, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए काफी सुविधाजनक दिखने लगा है।

भज्जू राम सिंह चौहान ने अपने निजी खर्च से इस पूरे परिसर का कायाकल्प करने का बीड़ा उठाया। इसी परिसर में स्थित शनि देव महाराज के मंदिर के नवीनीकरण का शिलान्यास भी उन्हीं के द्वारा कराया गया है। मंदिर के इस नए स्वरूप को लेकर विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में गहरा उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रयास से क्षेत्र की धार्मिक आस्था को एक नई पहचान मिलेगी और पूजा-अर्चना के लिए एक बेहतर वातावरण तैयार होगा। ग्रामीण भी इस बात की सराहना कर रहे हैं कि पूर्व प्रधान भज्जू राम सिंह चौहान लगातार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं, और उनके प्रयासों से गांव के विकास, स्वच्छता तथा धार्मिक स्थलों के संरक्षण को बल मिला है।

अपनी इस पहल पर बोलते हुए भज्जू राम सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल मंदिरों का निर्माण या नवीनीकरण कराना नहीं है, बल्कि गांव की समृद्ध धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में खंडवारी ग्राम सभा में जनहित और विकास से जुड़े कई और नए कार्य किए जाएंगे। पूर्व प्रधान की इस समर्पित पहल से खंडवारी में आस्था, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का एक नया और सकारात्मक संदेश फैल रहा है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवारों की मृत्यु हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय ने एक बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
    1
    सोनभद्र जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवारों की मृत्यु हो गई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी, सोनभद्र श्री हर्ष पाण्डेय ने एक बाइट के माध्यम से जानकारी दी।
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जारी एक 'तड़ीपार' (Externment) आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने इस दौरान स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में असहमति जताना, विरोध प्रदर्शन करना और सरकार की आलोचना करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। न्यायालय ने यह भी कहा कि केवल नारे लगाने या सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के आधार पर किसी भी नागरिक को अपराधी या राष्ट्रविरोधी नहीं कहा जा सकता।
    1
    बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा जारी एक 'तड़ीपार' (Externment) आदेश को रद्द कर दिया है। अदालत ने इस दौरान स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में असहमति जताना, विरोध प्रदर्शन करना और सरकार की आलोचना करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। न्यायालय ने यह भी कहा कि केवल नारे लगाने या सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के आधार पर किसी भी नागरिक को अपराधी या राष्ट्रविरोधी नहीं कहा जा सकता।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    22 hrs ago
  • वाराणसी जिले की सेवापुरी ग्राम पंचायत के सिरिहिरा क्षेत्र में आज, 9 जुलाई 2026 को हुई बारिश के कारण व्यापक जल जमाव की स्थिति बन गई है। इस गंभीर जल जमाव का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि दबंग भू माफिया द्वारा एक तालाब को पाटकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिसके चलते पानी की निकासी बाधित हुई है।
    1
    वाराणसी जिले की सेवापुरी ग्राम पंचायत के सिरिहिरा क्षेत्र में आज, 9 जुलाई 2026 को हुई बारिश के कारण व्यापक जल जमाव की स्थिति बन गई है। इस गंभीर जल जमाव का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि दबंग भू माफिया द्वारा एक तालाब को पाटकर उस पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिसके चलते पानी की निकासी बाधित हुई है।
    user_Deepak Kumar Singh
    Deepak Kumar Singh
    Engineer राजातालाब, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी में एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसकी आखिरी लोकेशन बथुआ तिराहा के बाद सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
    1
    जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता पंकज कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी में एक विवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। उसकी आखिरी लोकेशन बथुआ तिराहा के बाद सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।
    user_जनता न्यूज टीवी
    जनता न्यूज टीवी
    Local News Reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में सरिया लदे ट्रक के चालक और खलासी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना पुसौली स्थित बंशीधर पेट्रोल पंप के पास तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक पर लदी भारी सरिया आगे की ओर खिसक गई, जिससे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी केबिन और सरियों के बीच बुरी तरह फंस गए, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस और NHAI की पेट्रोलिंग टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद, क्रेन और गैस कटर की मदद से दोनों शवों को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के ग्राम बेरगी, थाना डुमरी निवासी शंकर यादव (पिता: जगन्नाथ यादव) और ग्राम कुडारी, जिला गिरिडीह निवासी भुवनेश्वर यादव (पिता: स्व. देवचंद यादव) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कुदरा थाना पुलिस के अनुसार, इस हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका यह जताई जा रही है कि दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना या वाहन में कोई तकनीकी खराबी हो सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
    4
    कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में सरिया लदे ट्रक के चालक और खलासी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना पुसौली स्थित बंशीधर पेट्रोल पंप के पास तब हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक पर लदी भारी सरिया आगे की ओर खिसक गई, जिससे ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और खलासी केबिन और सरियों के बीच बुरी तरह फंस गए, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस और NHAI की पेट्रोलिंग टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद, क्रेन और गैस कटर की मदद से दोनों शवों को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला जा सका। मृतकों की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के ग्राम बेरगी, थाना डुमरी निवासी शंकर यादव (पिता: जगन्नाथ यादव) और ग्राम कुडारी, जिला गिरिडीह निवासी भुवनेश्वर यादव (पिता: स्व. देवचंद यादव) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। कुदरा थाना पुलिस के अनुसार, इस हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका यह जताई जा रही है कि दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना या वाहन में कोई तकनीकी खराबी हो सकती है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
    user_Satyam Kumar Upadhyay
    Satyam Kumar Upadhyay
    Local News Reporter Bhabua, Patna•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.