।। प्रेस नोट ।। थाना जिगना, जिला दतिया *सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन के विरुद्ध थाना जिगना पुलिस की कार्रवाई — ऑपरेशन “प्रहार” के तहत युवक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार* *अन्य प्रकरण में वारदात की नीयत से घूम रहे युवक को अवैध हथियार सहित पकड़ा* *कुल दो 315 बोर के देसी कट्टे एवं एक कारतूस किया जप्त* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना जिगना पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। दिनांक 18.02.2026 को थाना जिगना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते हुए वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी विजय पुत्र प्रदीप दुबे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सनोरा रोड ग्राम राजापुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की गई। *इसको अलावा अन्य प्रकरण* में थाना जिगना पुलिस ने कार्रवाई करते करते हुए, अवैध हथियार लेकर वारदात की नीयत से घूम रहे युवक अनिकेत पुत्र रघुराज सिंह चौहान, उम्र 19 वर्ष, निवासी उदगवा (उड़गवा डेरा कच्चा रास्ता) को 315 बोर का देशी कट्टा व राउंड सहित गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई। दतिया पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो या वीडियो अपलोड करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। *आमजन से अपील* दतिया पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के वैध अथवा अवैध हथियारों के साथ फोटो/वीडियो पोस्ट न करें। ऐसा कृत्य दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाएगा। *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक रचना माहौर (थाना प्रभारी जिगना) ASI रमेश उज्जैनिया, HC हरेंद्र सिंह, आर दीपक गुप्ता,आर धर्मेंद्र यादव आर गोबिंद सिंह, आर अशोक अहीर की सराहनीय भूमिका रही।

- नगर इंदरगढ़ के मेंन बाजार में पकड़ा गया बाइक चोर मेने बस स्टैंड पर बाइक का लॉक तोड़कर ले जा रहा था दिनदहाड़े1
- अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी गोराघाट पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए अहम खुलासा किया है। मामले में आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई जारी है।1
- Post by Adiya dantre 99816018601
- डबरा नवग्रह मंदिर परिसर में एक बच्ची अपनी कला की बेजोड़ प्रस्तुति देते हुए आज उमड़ी भीड़ बाबा बागेश्वर को सुनने के लिए।1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने दूसरे दिन की हनुमान कथा सुनाई जिसमें उन्होंने कहा कि डबरा में नवग्रह मंदिर बनने से बड़े से बड़े साधु संत और नेता डबरा आ रहे हैं ऐसा लग रहा है जैसे कुंभ चल रहा हो । धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने अंदाज में कहा कि यूपी में बाबा ने कुंभ लगवाया था तो वही डबरा में नरोत्तम दादा ने कुंभ लगवाया है वहीं यूपी में बाबा है और एमपी में दादा भी तो हैं । बच्चों के संस्कारों को लेकर भी क्या कुछ कहा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सुनिए4
- दतिया जिले के भांडेर नगर में सुदर्शन चक्र की स्थापना से पूर्व बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बुधवार दोपहर 02 बजे से धामिन की बगिया से यात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे, बैंड-बाजे और सजी-धजी बग्गी के साथ निकली यह यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री। भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर धर्म और आस्था का संदेश दिया, जबकि युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सोन तलैया स्थित लक्षमण वाला सरकार मंदिर पर सुदर्शन चक्र की विधिवत स्थापना की जाएगी।1
- Datia: ग्राम ररूआजीवन में कलेक्टर ने दिया भाषण, पब्लिक ने हर शब्द पर जमकर बजाई ताली, गांव वालों का प्रेम देख कलेक्टर हुए भावुक1
- अवैध रेत पर बड़ी कार्रवाई वन रेंजर शैलेंद्र गुर्जर ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए माफियाओं पर शिकंजा कसा। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।1