थाना लालगंज पुलिस द्वारा ₹ 25 हजार का वांछित गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी कट्टा व कारतूस बरामद —* थाना लालगंज पुलिस द्वारा ₹ 25 हजार का वांछित गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी कट्टा व कारतूस बरामद —* अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना लालगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांकः19.08.2026 को थाना लालगंज पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि ₹ 25 हजार का वांछित गो-तस्कर अभियुक्त मोटरसाइकिल से नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड के तरफ से जा रहा है इस सूचना पर थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम रोड पुलिया के पास अभियुक्त को रोका गया तो अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया तो थाना लालगंज पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सीमित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वांछित गो-तस्कर के पैर में गोली लगी जो गिरकर कराहने लगा। पुलिस टीम द्वारा पास जाकर उसका नाम पता पूछा गया तो उसनें अपना नाम गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहतास बिहार उम्र करीब 27 वर्ष बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से 01 अदद देशी तमंचा, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, ₹37,500 नगद तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्पलेन्डर प्लस मो0सा0(बिना नंबर प्लेट) बरामद किया गया । अभियुक्त को अभिरक्षा में लेकर इलाज हेतु सदर अस्पताल भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-314/2026 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधिनियम बनाम गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहतास बिहार पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ विवरण––* अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से गोपीगंज जनपद भदोही का रहने वाला है तथा वर्तमान में जनपद रोहतास बिहार में रहता है तथा इलाहाबाद व म0प्र0 बार्डर से सस्ते दाम पर गोवंश खरीद कर बिहार में अच्छे दाम पर बेचकर मुनाफा कमाता है । इसी काम के लिए आज जनपद मीरजापुर में आया था । *पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण —* 1. गुफरान पुत्र ईशा निवासी घुर्माबाद जनपद रोहताश बिहार उम्र करीब 27 वर्ष । *विवरण बरामदगी —* 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर । हीरो स्पलेन्डर प्लस मो0सा0(बिना नंबर प्लेट) । 37,500 रूपया नगद । *आपराधिक इतिहास––* मु0अ0सं0-229/2026 धारा-3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 5बी उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम 1955(संशोधन 2020) थाना लालगंज जनपद मीरजापुर। मु0अ0सं0-55/2026 धारा-3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना जिगना जनपद मीरजापुर। मु0अ0सं0-157/2026 धारा-3/5A/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनयम थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर । *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —* प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज वेद प्रकाश पाण्डेय मय पुलिस टीम । चौकी प्रभारी बेलन बरौधा नरेन्द्र सिंह मय पुलिस टीम ।

- कई घंटे की मशक्कत के बाद टंकी में गिरी गाय को सुरक्षित निकाला गया मिर्जापुर। सदर तहसील के बगल में सड़क किनारे बनी एक टंकी में अचानक गाय गिर जाने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गाय को टंकी से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने तत्काल प्रयास शुरू किया।सूचना मिलते ही सभासद प्रतिनिधि कमलेश मौर्य मौके पर पहुंचे और गाय को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। करीब तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार गाय को टंकी से बाहर निकाल लिया गया।गाय को बाहर निकालने में सभासद प्रतिनिधि कमलेश मौर्य के साथ मोहल्ले के कई युवाओं ने भी काफी मेहनत की। स्थानीय लोगों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से गाय की जान बचाई जा सकी।गाय के सुरक्षित बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बनी ऐसी खुली टंकियों और गड्ढों को सुरक्षित कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।1
- बाढ़ में फंसे 15 लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकाला, विधायक रत्नाकर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा बाढ़ में फंसे 15 लोगों को SDRF ने सुरक्षित निकाला, विधायक रत्नाकर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर लिया राहत-बचाव कार्य का जायजा मीरजापुर के भटेवरा ग्राम में बाढ़ के पानी के बीच करीब 15 लोगों के फंसने से हड़कंप मच गया। बाढ़ की सूचना मिलते ही नगर विधायक पं० रत्नाकर मिश्र तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। बताया गया कि श्री राजेंद्र पाण्डेय, श्री रविंद्र पाण्डेय, श्री लवकुश पाण्डेय, श्री सोनू पाण्डेय, श्री संजय पाण्डेय, श्री जेपी पाण्डेय सहित उनके परिवार के करीब 15 लोग बाढ़ के पानी में फंस गए थे।सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, खंड विकास अधिकारी, पुलिस प्रशासन तथा ग्रामवासियों का भी सराहनीय सहयोग रहा। सभी विभागों और स्थानीय लोगों के समन्वित प1
- मिर्ज़ापुर: अदवा नदी के तेज बहाव में पैर फिसलने से युवक बहा, तलाश जारी मीरजापुर। हलिया थाना क्षेत्र के सोठिया खुर्द गांव निवासी सुग्रीव का पुत्र धर्मराज उर्फ वीरन (26 ) मंगलवार को सुबह दर्शन-पूजन के लिए कोटारनाथ महादेव मंदिर जा रहा था जहां रास्ते में पुल के समीप पैर फ़िसलने से वह अदवा नदी के तेज बहाव में बह गया। नदी किनारे खड़े ग्रामीणों गौरी शंकर गिरी व छोटकू कोल सहित कई लोग उसे नदी में बहते देख शोर गुल मचाया, लेकिन अदवा नदी के पुल से गुजरते समय तेज बहाव के बीच उसका पैर फिसल गया और वह नदी की तेज धारा में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव निवासी सुशील सिंह ने बताया कि युवक के नदी में बहने की सूचना तत्काल 112 पुलिस को दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में 10 किमी दूर बरौधा तक खोजबीन की, लेकिन देर शाम तक तलाश के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। धर्मराज के नदी में बहने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम तक ग्रामीण नदी के आसपास लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए रहे हैं। अदवा नदी में तेज बहाव होने के कारण तलाश अभियान में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली है पुलिस तलाश में जुटी है। युवक की खोज में परिजनों का जहां बुराहाल रहा है, वहीं युवक के बाढ़ के पानी में बह जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- Post by Vireandra Singh2
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम2
- मिर्जापुर में पहली बार मेदांता के विशेषज्ञ डॉक्टरों का निःशुल्क जांच शिविर बड़ी खुशखबरी मिर्जापुर! अब गंभीर हृदय और किडनी रोग के इलाज के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं है। मिर्जापुर के भरुहना रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित समृद्धि मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक में पहली बार मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के सुप्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिनु कौल और किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता गंभीर बीमारियों के इलाज के विशेषज्ञ हैं। खास बात यह है कि 19 और 20 अगस्त, बुधवार और गुरुवार को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिन गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज के लिए मरीजों को काफी खर्च करना पड़ता था, अब विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क जांच और परामर्श का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा। यह शिविर खास तौर पर उन गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है, जो महंगे इलाज के कारण बेहतर चिकित्सा सुविधा नहीं ले पाते। तो अब किसी भी गंभीर बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है और न ही इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता है। पहुंचिए मिर्जापुर के शुक्लहा-भरुहना रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित समृद्धि मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक और इस निःशुल्क जांच शिविर का लाभ उठाइए। 19 और 20 अगस्त—निःशुल्क जांच शिविर। समय और पंजीकरण की जानकारी के लिए क्लीनिक से संपर्क जरूर करें। संपर्क मोबाइल नंबर,73178769651
- मिर्जापुर: 25 हजार के इनामी गो-तस्कर से पुलिस की मुठभेड़ मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बिहार का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस, 37 हजार 500 रुपये नकद और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। मुठभेड़ नैड़ी कठारी से गड़बड़ा धाम जाने वाले रास्ते पर हुई। आरोपी के खिलाफ लालगंज, जिगना और विंध्याचल थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पूरे मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) राजकुमार मीणा ने दी।1
- मिर्ज़ापुर: भटेवरा गाँव में बाढ़ के पानी में फँसे 15 लोगों का SDRF की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।1