सोनागिर में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, 22 से 27 अप्रैल तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन दतिया के अहिंसादय तीर्थ सोनागिर में भव्य श्री नेमिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें देशभर से संतों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन के दौरान गर्भ, जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक जैसे प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष बात यह है कि 24 अप्रैल को पांडुक शिला पर 1008 कलशों द्वारा भव्य जन्माभिषेक किया जाएगा, जो इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा। साथ ही आचार्य विद्यासागर धाम में भूमि पूजन एवं भवन शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल शेरपुर नगरी स्थित विशाल धर्मशाला, सोनागिर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
सोनागिर में भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, 22 से 27 अप्रैल तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन दतिया के अहिंसादय तीर्थ सोनागिर में भव्य श्री नेमिनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 22 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें देशभर से संतों और श्रद्धालुओं के शामिल
होने की संभावना है। कार्यक्रम में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन के दौरान गर्भ, जन्म, तप और मोक्ष कल्याणक जैसे प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष बात यह है कि 24 अप्रैल को पांडुक शिला पर 1008 कलशों द्वारा भव्य जन्माभिषेक किया जाएगा, जो इस महोत्सव
का मुख्य आकर्षण रहेगा। साथ ही आचार्य विद्यासागर धाम में भूमि पूजन एवं भवन शिलान्यास कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन स्थल शेरपुर नगरी स्थित विशाल धर्मशाला, सोनागिर में तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं और पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
- पंडोखर धाम में कड़ी सुरक्षा: श्रद्धा मंच के बाहर महिला-पुरुष बाउंसर 24 घंटे तैनात दतिया स्थित पंडोखर धाम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। श्रद्धा मंच के बाहर महिला एवं पुरुष बाउंसरों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन बाउंसरों का मुख्य उद्देश्य पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर पूज्य श्री गुरु शरण जी महाराज की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। धाम में चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों और बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह व्यवस्था और भी महत्वपूर्ण हो गई है। बाउंसर पूरी मुस्तैदी के साथ आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहे हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक न हो। महिला बाउंसरों की मौजूदगी से महिला श्रद्धालुओं को भी सुरक्षा का विशेष एहसास हो रहा है। कुल मिलाकर, पंडोखर धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम श्रद्धालुओं के लिए भरोसे और शांति का माहौल बना रहे हैं।1
- भगवान परशुराम को लेकर दामोदर यादव ने दिया बड़ा बयान, बोले अगर तुम बाबा साहेब को नहीं जानते-मानते तो हम भी परशुराम को नहीं जानते.. #damodaryadavmandal #भगवान #राजनीति #बयान1
- Post by Lakshya News tv1
- दतिया डॉ हेमंत जैन ने बताया फैटी लिवर आज केवल शराब सेवन से जुड़ी बीमारी नहीं रह गई है, बल्कि अनियमित जीवनशैली, मोटापा, मधुमेह, अधिक तैलीय भोजन, व्यायाम की कमी और तनाव के कारण भी बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में प्रकाशित खबर में यह भी सामने आया है कि चौंकाने वाली बात यह है कि अब फैटी लिवर का असर सिर्फ लिवर तक सीमित नहीं रहकर शरीर के अन्य अंगों और चयापचय तंत्र पर भी पड़ रहा है। विश्व लिवर दिवस पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य लोगों को समय रहते जांच, सही खानपान और जीवनशैली सुधार के प्रति प्रेरित करना रहा, ताकि गंभीर जटिलताओं से पहले ही रोग की पहचान हो सके। यह निःशुल्क पैथोलॉजी शिविर रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन डॉ. हेमंत कुमार जैन, एम.बी.बी.एस., एम.डी. मेडिसिन, सह प्राध्यापक, चिकित्सा विभाग, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया द्वारा किया गया। शिविर में मरीजों की विभिन्न आवश्यक जांचों के साथ परामर्श भी दिया गया, ताकि फैटी लिवर, शुगर, लिपिड प्रोफाइल और अन्य संबंधित समस्याओं की शुरुआती पहचान की जा सके। आयोजन स्थल डॉ. हेमंत जैन क्लिनिक, आश्रम हनुमान गढ़ी के पास, दतिया रहा। *जागरूकता का संदेश* विश्व लिवर दिवस हर वर्ष इस बात की याद दिलाता है कि लिवर की बीमारियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। फैटी लिवर अक्सर बिना लक्षण के बढ़ता है और बाद में गंभीर लिवर रोग, सूजन, फाइब्रोसिस या सिरोसिस का कारण बन सकता है। ऐसे शिविर न केवल जांच की सुविधा देते हैं, बल्कि आम जनता को यह संदेश भी देते हैं कि समय पर स्क्रीनिंग, वजन नियंत्रण, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है। शिविर में युवा समाज सेवी कौशल पाठक , अनिल शाक्य , मयंक पुरोहित , जीतू , नरेंद्र , सोनू और धीरज ढींगरा का सहयोग रहा |2
- दतिया चर्चित कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के दो आरोपी और गिरफ्तार उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीकि को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- दतिया के कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि 31 मार्च 2026 को सेवढ़ा चुंगी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने कल्लू कुशवाहा को घेरकर कट्टे से गोली मार दी थी। गोली सिर और कंधे में लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्या के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे तथा एसडीओपी आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में गठित टीम ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी उमेश कुशवाहा और प्रवीण वाल्मीक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी उमेश कुशवाहा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र मिश्रा सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की सराहनीय भूमिका रही।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- ''बीते दिनों में मैंने सपा अध्यक्ष को चाय पिलाया था...उसके बाद से बराबर मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है...कभी हमारे साथ मारपीट की जा रही...तो कभी फूड इंस्पेक्टर आकर मेरी दुकान को सीज कर रहे हैं...तो कभी चाय का सैंपल ले रहे हैं....हमें आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा है. दो से तीन दिन पहले कुछ लोग आकर हम पर हमला करने लगे...और राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम लेकर बोले आप उनको चाय पिलाए हो...नेता बनते हो, तुमको चाय की दुकान नहीं रखने देंगे..." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में फतेहपुर के चायवाले आर्यन ने अपनी आपबीती बताई...1