सरिया से धनबाद आईटीआई (ITI) की परीक्षा देने आए छात्र की भटिंडा फॉल में डूबने से मौत पुटकी. भटिंडा फॉल में सरिया से धनबाद आईटीआई (ITI) की परीक्षा देने आए एक छात्र की फॉल में डूबने से मौत हो गई. परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था, लेकिन सेल्फी लेने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया. मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया निवासी ओम प्रकाश उर्फ गोलू पंडित के रूप में हुई है. बताते चले की गोलू धनबाद आईटीआई की परीक्षा देने आया था. परीक्षा समाप्त होने के बाद वह लोयाबाद स्थित अपने रिश्तेदार के घर गया और फिर अपने मौसेरे भाई सुजल तथा एक अन्य साथी के साथ मूनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित भटिंडा फॉल घूमने पहुंचा. तीनों युवक फॉल में नहाने के लिए उतरे थे. इसी दौरान सेल्फी लेने के बाद अचानक गोलू का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसका मौसेरा भाई सुजल भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह उसे बाहर नहीं निकाल सका. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर मूनीडीह ओपी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बरसात के मौसम में भटिंडा फॉल का जलस्तर और बहाव काफी बढ़ जाता है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग यहां नहाने और सेल्फी लेने पहुंच रहे हैं.

- रोजगार के लिए गए काड़ामारा गांव के 35 वर्षीय युवक विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत। रोजगार की तलाश में पलायन करना चंद्रपुरा प्रखंड के एक और परिवार के लिए भारी पड़ गया। तुरियो पंचायत अंतर्गत काड़ामारा गांव निवासी 35 वर्षीय विजय सिंह की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गया। जानकारी के अनुसार विजय सिंह पिछले तीन महीने से ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा में स्थित रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में मजदूरी का काम कर रहा था। परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बुधवार को सुबह अस्पताल से ही उसने वीडियो कॉल के माध्यम से पत्नी से बातचीत भी की थी। शाम में उनकी मृत्यु हो जाने की सूचना दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण विजय रोजगार के लिए ओडिशा गया था। वह बहुत मेहनती था और परिवार का भरण-पोषण के लिए कठिन परिस्थितियों में भी काम करता था। उसका घर का भी स्थिति ठीक नहीं। खपरा का कच्चा मकान है। वह भी गिरने के कगार पर है। नतीजन वह अपने मायके में रहती थी। उनका शव गुरुवार-शुक्रवार की रात्रि 2 बजे पैतृक गांव कांडामारा लाया गया। इधर विजय की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र को छोड़ गया है। चार छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने घर का इकलौता पुत्र था। उसके पिता भी 6 साल पहले मृत्यु हो गया है। शुक्रवार को उनका दाहसंस्कार किया जाएगा।1
- एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने चलाया जनसंपर्क अभियान एक आवाज प्रदूषण के खिलाफ संगठन और उसरी बचाव अभियान के लोगों ने मानव श्रृंखला बनाने को लेकर शुक्रवार शाम 5 बजे को टुंडी रोड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जल जंगल और जमीन बचाने को लेकर गंभीर चर्चा की गई। चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से फैक्ट्री में पानी लाने के लिए बिछाए जा रहे पाइपलाइन के विरोध में ग्रामीणों ने अभियान छेड़ दिया है।1
- JPSC, JSSC एवं SSC घोटालों के विरोध में भाजपा निरसा मंडल का मशाल जुलूस, हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी निरसा: झारखंड सरकार में कथित JPSC, JSSC एवं SSC भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जाने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निरसा मंडल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर निरसा क्षेत्र में जुलूस निकाला तथा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है, जिससे युवाओं में भारी आक्रोश है। भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का अभाव है और बार-बार सामने आ रहे विवादों ने सरकारी भर्ती व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच तथा पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार युवाओं के हितों की अनदेखी करती रही तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने तथा लंबित नियुक्ति प्रक्रियाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा करने की मांग की। मशाल जुलूस में भाजपा निरसा मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे। पूरे प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म रहा और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए।6
- श्रावणी मेला 2026 | सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब | कांवरियों से खास बातचीत | Ground Report श्रावणी मेला 2026 के दौरान झारखण्ड बॉर्डर से Satyasahitya News की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट। इस रिपोर्ट में हमने देश के अलग-अलग राज्यों से आए कांवरियों से खास बातचीत की। उन्होंने अपनी आस्था, यात्रा के अनुभव और बाबा बैद्यनाथ धाम तक की कठिन यात्रा के बारे में बताया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासन की तैयारियां और भक्तिमय माहौल को इस वीडियो में करीब से दिखाया गया है। यदि आपको यह वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। 🔔 Satyasahitya News – आपकी आवाज़, आपका अपना न्यूज़ प्लेटफॉर्म। #ShravaniMela2026 #Sultanganj #BolBam #KanwarYatra #BabaBaidyanath #HarHarMahadev #Jharkhand #Bihar #SatyasahityaNews #GroundReport1
- सावन की भक्ति में डूबा चिरकुंडा बोल बम के जयकारों के साथ निकला जत्था 111 कांवरिया सुल्तानगंज के लिए रवाना 105 किमी पैदल चल देवघर में करेंगे जलाभिषेक1
- धनबाद जिले के निरसा प्रखंड की उपचुड़ियां पंचायत में सरकारी योजना के तहत बने एक तालाब को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका असर पहली ही बारिश में देखने को मिल गया। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट। धनबाद जिले के निरसा प्रखंड अंतर्गत उपचुड़ियां पंचायत में निर्मित तालाब अब विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई और सरकारी राशि का सही उपयोग नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, तालाब का मेढ़ पहली ही बारिश में ढह गया, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इतना ही नहीं, तालाब की खुदाई भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं की गई। वहीं, तालाब में बनाए गए सीढ़ी घाट को भी मानकविहीन बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य सही तरीके से किया गया होता, तो पहली ही बारिश में इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित विभाग क्या कदम उठाता है और क्या इस मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।5
- जामताड़ा में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन,सदर अस्पताल कांड पर सियासी संग्राम।2
- बाघमारा में चली गोली! बरोरा चेकपोस्ट पर बवाल पुलिस जांच में जुटी #Barora #Barmuri #Dhanbad #BreakingNews #CrimeNews #BaroraNews #Firing #JharkhandNews #DhanbadNews #BulandSandesh #बरोरा #धनबाद #ब्रेकिंगन्यूज #क्राइम_न्यूज #बुलंद_संदेश1