मऊ रेलवे स्टेशन पर विवाद: पार्सल अधीक्षक और RPF जवान के बीच तीखी बहस, वीडियो वाय मऊ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब ड्यूटी को लेकर पार्सल अधीक्षक और RPF जवान के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच बढ़ती नोकझोंक का वीडियो किसी यात्री ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्सल अधीक्षक और RPF जवान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब पार्सल की आवाजाही को लेकर RPF जवान ने आपत्ति जताई। इसी बात पर बहस बढ़ती चली गई और मामला गर्मा-गर्मी तक पहुंच गया। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

- कैमरे से इन पुलिस वालों को क्या परेशानी है. क्यों बार बार कैमरा बंद करने को कह रहे हैं. ये वीडियो यूपी के प्रयागराज की है, जहां यह युवक FIR लिखवाने पहुंचा है और रिसीविंग मांग रहा है. जिसके बाद पुलिस वाले उसे कानून का पाठ पढ़ा रहे हैं.1
- लखनऊ यह स्थिति बहुत ही खतरनाक है ठेकेदार की बड़ी लापरवाही बिना रोड बंद किए हो रहा है काम और ऊपर से पत्थर गिर रहे है बहुत बड़ी घटना हो सकती है बाइक सवारों के लिए तो यह जानलेवा हो सकता है। चलती रोड पर हो रहा है काम बिना रोड बंद करें ऊपर से गिर रहे हैं पत्थर ऊपर से गिर रहे हैं पत्थर नीचे चल रही है रोड निकल रही है बाइक और कर यह वायरल वीडियो निशातगंज लखनऊ का बताया जा रहा है1
- बिग ब्रेकिंग माई बार क्लब के GM के घर पर हुई फायरिंग और तोड़फोड़ का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के मंसूबों पर पानी फेरती नजर आ रही चिनहट थाने की पुलिस, लगातार सोशल मीडिया पर दबंगो की तस्वीर सामने आने के बावजूद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा दबंगों द्वारा पीड़ित के घर में घुसकर की गई थी फायरिंग और गाड़ी में की गई थी तोड़फोड़ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आया था सामने उसके बावजूद पुलिस द्वारा की जा रही टाला मटौली पूरे मामले पर पीड़ित का बयान आया सामने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप डरे सहमे पीड़ित द्वारा पुलिस कमिश्नर से लगाई गई मदद की गुहार, दबंगो पर कार्रवाई करने की करी गई मांग इससे पहले भी दबंगों द्वारा पीड़ित के ऊपर किया गया था हमले और मारपीट, उसके बावजूद चिनहट थाने के पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कोई कार्रवाई।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ पारा कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हंसखेड़ा चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक कांसी राम कालोनी क्षेत्र का निवासी था। बताया जा रहा है कि युवक साइकिल से जा रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रहे डाले (भारी वाहन) ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पूजा की आवास पर सुरेश खन्ना ने पूजा की।1
- *ब्रेकिंग न्यूज* * लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में जुआरियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। पिछले दिनों खबर वायरल होने के बावजूद, जुए का यह अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह पूरा खेल मड़ियांव थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर रेलवे पटरी के पास खुलेआम चल रहा है। ताजा वीडियो में देखा जा सकता है कि गुड्डू और सतीश के संरक्षण में जुआरियों का जमावड़ा फिर से सज गया है। थाने की इतनी नजदीकी के बावजूद, घंटों तक चलने वाले इस खेल पर पुलिस की नजर न पड़ना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। जुआरी न केवल पैसे लगा रहे हैं, बल्कि पुलिस प्रशासन का मजाक उड़ाते हुए बेखौफ होकर अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। वीडियो में बड़ी संख्या में लोग और भारी मात्रा में नकदी का लेनदेन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जब थाने के सामने ही कानून की धज्जियां उड़ेंगी, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा? अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उच्च अधिकारी मड़ियांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर क्या एक्शन लेते हैं और क्या इन जुआरियों को सलाखों के पीछे भेजा जाता है।1
- कमालगंज ब्लॉक के क्षेत्र के थाना जहानगंज के ग्राम राठौरा मोहिद्दीनपुर के जवाहर लाल प्रेमादेवी हाई स्कूल में आलमेंडजोल दवा खिलाने से बच्चों बिगड़ी हालत स्कूल प्रधानाचार्य ने एंबुलेंस व निजी साधनों से बच्चों को जिला अस्पताल लोहिया और 33 बच्चों को सीएचसी कमालगंज में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार के बाद बच्चों की हालत ठीक है मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी अमरेंद्र सिंह चिकित्साप्रभारी अजय कुमार, डॉ मानसिंह वर्मा, डॉ विकास पटेल ने उपचार किया मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे, थाना जहानगंज प्रभारी राजेश राय , बीएसए विश्वनाथ सिंह, सहित सभी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली4
- बेतिया के कालीबाग थाना क्षेत्र स्थित सुप्रिया सिनेमा चौक पर 7 फरवरी को किस्त बकाया को लेकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी और बाइक सवार महिला के बीच बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। व्यस्त चौक पर फाइनेंसकर्मी ने जबरन बाइक रोकी, दबाव बनाया और बहस बढ़ने पर माहौल गरमा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है; पुलिस मामले की जांच कर रही है।1