आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ‘रावण’ ने गुरुवार को आगरा के भीम नगरी में पहुंचकर लखीमपुर खीरी विवाद पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता तो विवाद को पहले ही शांत करा सकता था। सांसद ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने की बातें होती हैं, लेकिन डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों का संरक्षण तक नहीं हो रहा। पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए उन्होंने महिलाओं व बुजुर्गों पर अत्याचार का आरोप लगाया। आजाद ने कहा, "रात में कार्रवाई कर समाज में भय का माहौल बनाया जा रहा है।" निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि केवल दोषी ही सजा पाएं। नोएडा मजदूर आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि मजदूर मजबूरी में सड़कों पर उतरे, जबकि हजारों की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण है। महिलाओं पर पुलिस की मारपीट पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। लखनऊ आगजनी पीड़ितों के लिए मुआवजा व पुनर्वास की मांग की। शोभायात्रा विवाद पर कहा कि युवाओं ने जानबूझकर किसी की भावना आहत नहीं की। जातिगत आधार पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन तेज होगा।
आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ‘रावण’ ने गुरुवार को आगरा के भीम नगरी में पहुंचकर लखीमपुर खीरी विवाद पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहता तो विवाद को पहले ही शांत करा सकता था। सांसद ने सरकार
पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने की बातें होती हैं, लेकिन डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियों का संरक्षण तक नहीं हो रहा। पुलिस की कार्रवाई को निंदनीय बताते हुए उन्होंने महिलाओं व बुजुर्गों पर अत्याचार का आरोप लगाया। आजाद ने कहा, "रात
में कार्रवाई कर समाज में भय का माहौल बनाया जा रहा है।" निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि केवल दोषी ही सजा पाएं। नोएडा मजदूर आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि मजदूर मजबूरी में सड़कों पर उतरे, जबकि हजारों की गिरफ्तारी अन्यायपूर्ण है। महिलाओं
पर पुलिस की मारपीट पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। लखनऊ आगजनी पीड़ितों के लिए मुआवजा व पुनर्वास की मांग की। शोभायात्रा विवाद पर कहा कि युवाओं ने जानबूझकर किसी की भावना आहत नहीं की। जातिगत आधार पर कार्रवाई हुई तो आंदोलन तेज होगा।
- बलिया* 361 विधानसभा बलिया से सपा नेता भानू दुबे ने मीडिया से बातचीत में दिया भरोसा, कहा - जनता की हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के नेता भानू दुबे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे 361 विधानसभा बलिया की जनता के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका पहला कर्तव्य है। *मीडिया से बातचीत:* बलिया में मीडिया से बात करते हुए भानू दुबे ने कहा, “मैं 361 विधानसभा बलिया की सम्मानित जनता को भरोसा दिलाता हूं कि सुख-दुख में 24 घंटे उनके साथ खड़ा रहूंगा। क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। जनता के बीच रहकर ही उनकी पीड़ा समझी जा सकती है और मैं हमेशा जमीन पर रहकर काम करने में विश्वास रखता हूं।” *अखिलेश यादव को बताया अपना नेता:* बातचीत के दौरान भानू दुबे ने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सच्चे सिपाही हैं। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। PDA की लड़ाई को मजबूत करना और समाजवादी पार्टी को बलिया में और मजबूत करना मेरी प्राथमिकता है।” *जनता से जुड़ाव का दावा:* समाजसेवी भानू दुबे ने कहा कि वे पहले से ही क्षेत्र में सक्रिय हैं और लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए वे संघर्ष करते रहेंगे। युवाओं, किसानों व महिलाओं के मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात भी उन्होंने कही। -1
- आगरा में लव जिहाद के खिलाफ कलैक्ट्रेट में हुआ जबरदस्त प्रदर्शन, बड़ी तादात में कार्यकर्ता पहुंच गए और उन्होंने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भी का प्रदर्शन में हिस्सा लिया और जमकर नारेबाज़ी की....1
- आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। फ्लैट में हार-जीत की बाजी लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था, जहां से मुख्य आरोपी ऋतिक पाठक को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख 19 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए, साथ ही 5 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए। छापेमारी में 7 रजिस्टर, 12 एटीएम कार्ड और 19 पासबुक भी बरामद हुई हैं, जिससे फर्जी खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टा चलाने का खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी रिशु पाठक और केशव पाठक की तलाश जारी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं।1
- पुलिस कमिश्नरेट आगरा के थाना शाहगंज मे अवैध मांस से भरा लोडिंग ऑटो पकडे जाने की सूचना... पर... कार्यबाही शुरू... पकडे गए लोडिंग ऑटो के ड्राइवर ने अपना नाम शकील निवासी मंटोला बताया,, साथ ही बताया ए अवैध मांस आशिफ़ पुत्र निवासी नवाह्बुदीन निवासी मंटोला और नशीम निवासी थाना शाहगंज का नाम सामने आया... थाना पुलिस ने तहरीर लिख कार्यवाही शुरू कर दी है मेडिकल टीम ने सेम्पल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने पर सामने आएगा की जो अवैध मांस पकड़ा है किसका है...1
- Post by Soni Verma1
- ek yuvak railway line ke khambhe ke upar chadh Gaya1
- आगरा में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया TV92 News। पत्रकार अनीस सैफी उत्तर प्रदेश के आगरा से एक आध्यात्मिक खबर सामने आई है, जहां सिख धर्म के दूसरे गुरु, श्री गुरु अंगद देव महाराज जी का पावन प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य खबर: आगरा के शहीद नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में सुखमनी सेवा सभा द्वारा साप्ताहिक भव्य दीवानों की श्रृंखला के तहत विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन छत्रछाया में संगत ने एकाग्रचित्त होकर श्री जपजी साहिब और सुखमनी साहिब के पाठ किए और आत्मिक शांति का अनुभव किया। समागम का माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया। गुरबाणी की मधुर स्वर लहरियों के बीच ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो और संगत प्रभु नाम में रंगी हुई दिखाई दी। कीर्तन एवं प्रवचन: अंतरराष्ट्रीय कीर्तनकार वीर महेंद्र पाल सिंह जी ने अपने साथियों के साथ गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। उनकी मधुर वाणी से निकली गुरबाणी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। इस दौरान उन्होंने गुरु अंगद देव महाराज जी के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरु मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उनके विचारों ने सभी के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। समापन: समागम के अंत में प्रधान सरदार हरपाल सिंह जी ने साध संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी प्रेम को बढ़ावा देते हैं। ज्ञानी जी द्वारा सहज पाठ साहिब के भोग, अरदास और हुकुमनामा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण कर गुरु नानक देव जी का शुकराना अदा किया। मुख्य उपस्थित लोग: इस अवसर पर हरपाल सिंह, राजू सलूजा, मलकीत सिंह, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, गुरमीत सिंह सेठी, सुरेंद्र सिंह लाडी, देवेंद्र सिंह जुल्का, हरजिंदर सिंह, जप सिंह, गुरदीप लूथरा, दलजीत सिंह दुग्गल, मुखी भाई, अशोक झबल, मनप्रीत सिंह, योगेश छठवानी और सतीश सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्रेडिट: रिपोर्ट: अनीश सैफी4
- 4 मई को क्या नतीजे आने वाले हैं, इसकी झलक TMC के बड़े नेता खुद दे रहे हैं। #BJPJitbeBangla1