परशुरामपूरी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त तेज, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर परशुरामपूरी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त तेज, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर परशुरामपुरी। आगामी त्योहारों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परशुरामपुरी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पुलिस टीम को प्रतिदिन सुबह स्कूल समय में गश्त और चेकिंग के लिए तैनात किया गया है। इस दौरान स्कूलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पुलिस की सक्रियता से जहां आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है, वहीं मनचलों में भय का माहौल है। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।यह जानकारी थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे दी.
परशुरामपूरी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त तेज, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर परशुरामपूरी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत स्कूलों के आसपास पुलिस गश्त तेज, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर परशुरामपुरी। आगामी त्योहारों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर परशुरामपुरी पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। पुलिस टीम को प्रतिदिन सुबह स्कूल समय में गश्त और चेकिंग के लिए तैनात किया गया है। इस दौरान स्कूलों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। महिला पुलिसकर्मी छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। पुलिस की सक्रियता से जहां आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बढ़ी है, वहीं मनचलों में भय का माहौल है। इस पहल से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।यह जानकारी थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे दी.
- स्लग: फर्रुखाबाद बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ एंकर फर्रुखाबाद में बाइक चोरों के एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कादरीगेट थाना पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चोरी की बाइकें पहले बेचते थे, लेकिन पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बाद में बाइकें काटकर उनके पुर्जे बेचने लगे। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिलें, बड़ी संख्या में कटे हुए बाइक पार्ट्स, बाइक काटने के औजार और तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में एक आरोपी ने करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। वीओ-1 फर्रुखाबाद में बाइक चोरी के एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है। कादरीगेट थाना पुलिस और SOG टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष, निवासी मैनपुरी और मो. कासिम, निवासी हरदोई, हाल पता फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। वीओ-2 पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स भी मिले हैं। बरामदगी में 12 बाइक चेसिस, 11 शॉक रॉड, 6 शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 बाइक रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टैंक और 9 नंबर प्लेट शामिल हैं। इसके साथ ही बाइक काटने वाला ग्राइंडर, पाना, पेचकस, कटर, हथौड़ी और दूसरे औजार भी बरामद किए गए हैं। मामला यहीं खत्म नहीं होता। पुलिस को आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार एक 315 बोर का तमंचा, 12 जिंदा कारतूस और 2 अन्य जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ई-रिक्शा भी पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में पुलिस को बाइक चोरी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अवनीश ने करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल की है। बताया गया कि चोरी की बाइकें पहले सीधे बेच दी जाती थीं। लेकिन पकड़े जाने के डर से बाद में बाइक को अलग-अलग हिस्सों में काटकर उसके पुर्जे बेचने का तरीका अपनाया गया। पुलिस के अनुसार चोरी की बाइकें पांचालघाट आश्रम के पास ले जाकर औजारों की मदद से काटी जाती थीं। पुलिस का दावा है कि चोरी के कटे हुए पुर्जे चांदपुर में कबाड़ी मो. कासिम को बेचे जाते थे। पूछताछ में कासिम ने रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदने की बात बताई है। अब पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और चोरी की अन्य बाइकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। - चोरी की 3 मोटरसाइकिलें - 12 बाइक चेसिस - 26 रिम - 22 टायर - 12 पेट्रोल टैंक - 12 साइलेंसर - 9 नंबर प्लेट - बाइक काटने के औजार - तमंचा और कारतूस फर्रुखाबाद में बाइक चोरी के इस नेटवर्क के खुलासे के बाद अब पुलिस की जांच का दायरा बढ़ गया है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की करीब 20 बताई जा रही बाइकों के अलावा इस गिरोह ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया और चोरी के पुर्जे किन-किन लोगों तक पहुंचाए गए। कादरीगेट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 BNS और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। अब पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। बाईट - आरती सिंह एसपी1
- हरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 🔴 हरदोई में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कोतवाली शहर पुलिस की कार्रवाई, चोरी के आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण, नगदी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित बताई गई है। पूरे मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान द्वारा दी गई बाइट में सामने आई है।1
- *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।* *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।*1
- *ट्रैक्टर ट्रॉली और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर* जांच में जुटी पुलिस *हरदोई ब्रेकिंग - *हरदोई, 15 सितंबर 2026 (पिहानी):* पिहानी थाना क्षेत्र के करीमनगर के पास आज शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। *हादसे में दोनों वाहन सवार घायल:* टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार और ट्रैक्टर पर सवार लोग घायल हो गए। *मची अफरा-तफरी:* हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। *पुलिस कार्रवाई:* सूचना पर पहुंची पिहानी थाने की इलाकाई पुलिस ने तत्काल दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया और यातायात बहाल कराया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।2
- फर्रुखाबाद पुलिस का सराहनीय कार्य चोरी की मोटरसाइकिलें काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार भारी मात्रा मे बाइक पुर्जे बरामद फतेहगढ़। कादरीगेट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने तथा चोरी की बाइक के पुर्जे काटकर बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे, अवैध तमंचा-कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार उर्फ आयुष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम चिर्रा, थाना बिछवा, जनपद मैनपुरी तथा मो.कासिम पुत्र सैफुल्लाहराय उर्फ सफीउल्लाह निवासी खेड़ा कस्बा शाहाबाद, थाना शाहाबाद, जनपद हरदोई, हाल पता अमेठी कोहना, थाना कादरीगेट, जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई है। करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूली पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें अपने घर का पालन-पोषण और शौक पूरा करने के लिए बेचता था। उसने पूछताछ में अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। पहले वह चोरी की मोटरसाइकिलें बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से अब चोरी की मोटरसाइकिलों को अपने अन्य साथियों की मदद से अलग-अलग पुर्जों में काटकर कबाड़ में बेचने लगा था। पुलिस के मुताबिक अवनीश ने बताया कि मो. कासिम को कबाड़ की दुकान में चोरी के सामान और पुर्जे बेचता था। उसके पास अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस भी रहता था। वहीं पूछताछ में मो. कासिम ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपयों के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। उसने पुलिस से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए शेष सफाई अपने वकील के माध्यम से न्यायालय में देने की बात कही। भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पुर्जे बरामद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीन चोरी की मोटरसाइकिल, मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे तथा अन्य सामान बरामद किया। बरामदगी में 12 मोटरसाइकिलों के चेसिस, 11 शॉकर रॉड, छह शॉकर, 12 साइलेंसर, 26 मोटरसाइकिलों की रिम, तीन रिम के टायर, 22 मोपेड के टायर, 12 मोटरसाइकिलों की पेट्रोल टंकी और नौ नंबर प्लेट शामिल हैं। इसके अलावा आठ ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे तथा काटने का ग्राइंडर, एक तमंचा 315 बोर, 12 जिंदा कारतूस 315 बोर, दो कारतूस मिस 315 बोर, दो पाना, एक पाना मोटा फंसाने वाला, 12 गेट पाना में फंसाने के लिए, सात बोल्ट खोलने वाली चाबियां, एक पेचकस, एक कटर, एक हथौड़ी, एक एंड्रॉयड फोन तथा एक ई-रिक्शा सीज किया गया। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 धारा 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया पुलिस के अनुसार अवनीश कुमार उर्फ आयुष के विरुद्ध थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट दर्ज है। वहीं मो. कासिम के विरुद्ध थाना कोतवाली फतेहगढ़ में मु0अ0सं0 506/23 की धाराएं 411/413/420/467/468/471 भादवि तथा थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026 की धाराएं 317(2)/317(4)/317(5)/238 बीएनएस दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कपिल कुमार, थानाध्यक्ष कादरीगेट, मय पुलिस टीम तथा संत कुमार, प्रभारी एसओजी, मय टीम शामिल रहे।3
- *फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह* *फर्रुखाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर,बाइक चोरों का ऐसा खेल खुला कि पुलिस भी रह गई दंग! चोरी की बाइकें काटकर पुर्जों में बेचता था गिरोह* कादरीगेट पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार; 3 चोरी की बाइक,12 खुले चेसिस, 26 रिम, 22 टायर, 12 पेट्रोल टंकी समेत भारी मात्रा में सामान बरामद रामू राजपूत जिला क्राइम ब्यूरो *फर्रुखाबाद* मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें काटकर अलग-अलग पुर्जों में बेचने वाले गिरोह का कादरीगेट पुलिस और SOG ने बड़ा खुलासा किया है। 14/15 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलों के अलावा बड़ी मात्रा में कटे और खुले हुए मोटरसाइकिल पार्ट्स बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कादरीगेट पुलिस और SOG टीम ने यह कार्रवाई की। *पूछताछ में आरोपी ने खोला चोरी का पूरा राज* पुलिस पूछताछ में आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष ने बताया कि वह मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचकर परिवार का भरण-पोषण और अपना शौक पूरा करता था। आरोपी के मुताबिक वह अब तक करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी कर चुका है। उसने बताया कि पहले वह चोरी की मोटरसाइकिल सीधे बेच देता था, लेकिन पकड़े जाने के डर से बाद में मोटरसाइकिलों को अपने साथियों की मदद से खोलकर काटने लगा। इसके बाद उनके अलग-अलग पुर्जे कर कबाड़ी मो. कासिम को बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने रात में चोरी के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा और कारतूस रखने की बात भी पूछताछ में बताई है। वहीं दूसरे आरोपी मो. कासिम ने पूछताछ में बताया कि वह कबाड़ का काम करता है और रुपये के लालच में चोरी का सामान खरीदकर बेचता था। पुलिस के अनुसार उसने अपनी गलती स्वीकार की है। *बरामद सामान देखकर खुला चोरी के बड़े नेटवर्क का अंदाजा* पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया— 03 चोरी की मोटरसाइकिल 12 मोटरसाइकिल के खुले हुए चेसिस 11 शॉकर रॉड 06 शॉकर 12 साइलेंसर 26 मोटरसाइकिल की रिम 03 रिम मय टायर 22 मोटरसाइकिल के टायर 12 मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी 09 नंबर प्लेट 08 ट्यूब व मोटरसाइकिल के अन्य छोटे-मोटे कल-पुर्जे काटने का ग्राइंडर 01 तमंचा 315 बोर 12 जिंदा कारतूस 315 बोर 02 कारतूस मिस 315 बोर 02 पाना 01 पाना गोटे फंसाने वाला 12 गोटे 07 बोल्ट खोलने वाली चाबियां (रिंच) 01 पेचकस 01 कटर 01 हथौड़ी 01 एंड्रॉयड फोन 01 ई-रिक्शा सीज *चोरी की बाइकें काटने के लिए पूरा इंतजाम* बरामदगी में केवल बाइक के पुर्जे ही नहीं बल्कि उन्हें खोलने और काटने के उपकरण भी मिले हैं। ग्राइंडर, कटर, हथौड़ी, पेचकस, रिंच और अन्य औजारों की बरामदगी से पुलिस के सामने मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पुर्जे अलग करने का तरीका भी सामने आया है। *दोनों आरोपियों पर पहले से भी मुकदमे* पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अवनीश कुमार उर्फ आयुष के खिलाफ थाना कादरीगेट में वर्तमान मुकदमे से संबंधित मामला दर्ज है। वहीं मो. कासिम के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 506/23, धारा 411/413/420/467/468/471 के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कादरीगेट में मु0अ0सं0 217/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 238 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। *इन पुलिस टीमों ने की कार्रवाई* चोरी के इस नेटवर्क का खुलासा करने वाली कादरीगेट पुलिस टीम में उपनिरीक्षक/थानाध्यक्ष कपिल कुमार मय टीम शामिल रहे। वहीं SOG प्रभारी उपनिरीक्षक सन्त कुमार मय टीम ने भी संयुक्त कार्रवाई में अहम भूमिका निभाई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करीब 20 मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी ने किन-किन स्थानों से बाइकें उड़ाईं और चोरी के पुर्जों को खपाने में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। यहां खुलासा फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में एसपी आरती सिंह के नेतृत्व में किया गया।3
- जिला आबकारी टीम की आबकारी निरीक्षक रीता वर्मा ने संयुक्त टीम बनाकर संदिग्ध क्षेत्र में दबिश देकर 500 किलोग्राम लहन नष्ट कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर एक अभियोग पंजीकृत किया इसी के साथ देसी व विदेशी मदिरा की दुकानों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जनपद- फर्रुखाबाद आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी, डॉ॰ अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ एवम् मोहम्दाबाद पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर संदिग्ध ग्राम तकीपुर में दबिश कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 15 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 500 किलो ग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया तथा आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। एवम् जनपद के विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट दुकानों में गैसिंगपुर, मुरहास, तथा देशी मदिरा दुकानों गैसिंगपुर, मुरहास, पिपरगांव,स्थित दुकानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, सोते समय चाकू से हमला कर 28 वर्षीय नगमा की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि पति को पत्नी पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1