logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा शासन के निर्देशानुसार संचालित 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में व्यापक जनसहभागिता के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में अमूल डेयरी (माती), विकासखंड मलासा के ग्राम अकोडी तथा विकासखंड राजपुर स्थित संविलयन विद्यालय रसधान में पौधरोपण कर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। अमूल डेयरी, माती परिसर में नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने पाकड़ का पौधा रोपित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी दीर्घकालिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पौधरोपण के उपरांत नोडल अधिकारी ने अमूल डेयरी परिसर का निरीक्षण किया तथा दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं विभिन्न दुग्ध उत्पादों के उत्पादन व विपणन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डेयरी के संचालन, स्वच्छता मानकों और किसानों व दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने में अमूल की भूमिका की सराहना की। इसके उपरांत विकासखंड मलासा के ग्राम अकोडी स्थित ओपन जिम, खेल मैदान एवं गौ आश्रय स्थल के समीप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, एनसीसी कैडेट्स, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से पौधरोपण किया गया। वहीं, राजपुर के संविलयन विद्यालय रसधान में स्कूली बच्चों के स्वागत गीत के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ और शिक्षा, पर्यावरण व नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया गया। अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग, संरक्षण एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त मनरेगा अशोक कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिरुद्ध सिंह सहित कई अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
bc207966-ed33-4607-8ba5-994788b1e3eb

उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा शासन के निर्देशानुसार संचालित 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में व्यापक जनसहभागिता के साथ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद के नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में अमूल डेयरी (माती), विकासखंड मलासा के ग्राम अकोडी तथा विकासखंड राजपुर स्थित संविलयन विद्यालय रसधान में पौधरोपण कर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। अमूल डेयरी, माती परिसर में नोडल अधिकारी जी.एस. प्रियदर्शी ने पाकड़ का पौधा

6db9f4d9-08c8-4f3b-985b-3ab112dac69c

रोपित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के प्रति हमारी दीर्घकालिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पौधरोपण के उपरांत नोडल अधिकारी ने अमूल डेयरी परिसर का निरीक्षण किया तथा दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं विभिन्न दुग्ध उत्पादों के उत्पादन व विपणन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने डेयरी के संचालन, स्वच्छता मानकों और किसानों व दुग्ध उत्पादकों को सशक्त बनाने में अमूल की भूमिका की सराहना की। इसके उपरांत विकासखंड मलासा के ग्राम अकोडी स्थित ओपन

8c572be3-d22c-49ab-98d8-efda84831e99

जिम, खेल मैदान एवं गौ आश्रय स्थल के समीप स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, एनसीसी कैडेट्स, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से पौधरोपण किया गया। वहीं, राजपुर के संविलयन विद्यालय रसधान में स्कूली बच्चों के स्वागत गीत के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण हुआ और शिक्षा, पर्यावरण व नवाचार से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया गया। अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग, संरक्षण एवं नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, उपायुक्त मनरेगा अशोक कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिरुद्ध सिंह सहित कई अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के नवीपुर पीएम श्री विद्यालय में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण किया। यहाँ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता का संदेश दिया गया।
    2
    कानपुर देहात के नवीपुर पीएम श्री विद्यालय में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और जिलाधिकारी कपिल सिंह ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण किया। यहाँ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं जनसहभागिता का संदेश दिया गया।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन द्वारा एक ग्राहक की बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक ने दुकान पर शराब खरीदते समय बोतल पर छपे निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक पैसे मांगे जाने का विरोध किया था, जिसके बाद सेल्समैन ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों और ग्राहकों का आरोप है कि इस क्षेत्र में शराब की दुकानों पर निर्धारित रेट से अधिक दामों पर शराब बेचना एक आम बात हो गई है। विरोध करने पर सेल्समैन अक्सर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मामले की सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन द्वारा एक ग्राहक की बेरहमी से पिटाई करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ग्राहक ने दुकान पर शराब खरीदते समय बोतल पर छपे निर्धारित मूल्य (एमआरपी) से अधिक पैसे मांगे जाने का विरोध किया था, जिसके बाद सेल्समैन ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों और ग्राहकों का आरोप है कि इस क्षेत्र में शराब की दुकानों पर निर्धारित रेट से अधिक दामों पर शराब बेचना एक आम बात हो गई है। विरोध करने पर सेल्समैन अक्सर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। मामले की सूचना मिलने पर कुठौंद थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी बाईपास रोड पर घर के बाहर लॉक कर खड़ी की गई एक सफेद रंग की होंडा मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 9 जुलाई की सुबह की है, जब पीड़ित ने अपनी बाइक (UP92 R 8698) को घर के बाहर खड़ा किया था और कुछ समय बाद बाहर आने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है और इसका कथित वीडियो भी सामने आया है। पुलिस इस फुटेज की जांच कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी बाईपास रोड पर घर के बाहर लॉक कर खड़ी की गई एक सफेद रंग की होंडा मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। यह घटना 9 जुलाई की सुबह की है, जब पीड़ित ने अपनी बाइक (UP92 R 8698) को घर के बाहर खड़ा किया था और कुछ समय बाद बाहर आने पर बाइक मौके से गायब मिली।

आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने पर पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है और इसका कथित वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस इस फुटेज की जांच कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन में महावृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी उचित देखभाल करने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे एक पौधा लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने "हर घर एक पेड़ लगाओ" का नारा देकर हरित यूपी का संदेश प्रसारित किया।
    1
    उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जालौन में महावृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी उचित देखभाल करने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और स्वच्छ पर्यावरण के लिए हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे एक पौधा लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें। इसके साथ ही उन्होंने "हर घर एक पेड़ लगाओ" का नारा देकर हरित यूपी का संदेश प्रसारित किया।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन के उरई में इथेनॉल पर बोलने वाले हर आम आदमी को सरकार द्वारा 'एंटी-नेशनल' और 'पेट्रोल लॉबी' जैसी तरह-तरह की गालियां दी जा रही हैं। सरकार के इस रवैए पर तीखा हमला करते हुए कहा गया है कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। इसी कड़ी में आज पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाकर आम लोगों से सीधी बात की जाएगी और उनकी समस्याओं को सबके साथ साझा किया जाएगा।
    1
    जालौन के उरई में इथेनॉल पर बोलने वाले हर आम आदमी को सरकार द्वारा 'एंटी-नेशनल' और 'पेट्रोल लॉबी' जैसी तरह-तरह की गालियां दी जा रही हैं। सरकार के इस रवैए पर तीखा हमला करते हुए कहा गया है कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। इसी कड़ी में आज पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाकर आम लोगों से सीधी बात की जाएगी और उनकी समस्याओं को सबके साथ साझा किया जाएगा।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जालौन पहुंचकर 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम के तहत खुद वृक्षारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस महत्वपूर्ण वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत रगौली गांव से की गई, जबकि कार्यक्रम का आयोजन जालौन के नवीन गल्ला मंडी के पास आटा में किया गया। जलशक्ति मंत्री अपने इस दौरे के दौरान विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। इस विशेष कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत तमाम आला अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
    6
    उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने जालौन पहुंचकर 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' अभियान का शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' मुहिम के तहत खुद वृक्षारोपण किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस महत्वपूर्ण वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत रगौली गांव से की गई, जबकि कार्यक्रम का आयोजन जालौन के नवीन गल्ला मंडी के पास आटा में किया गया। जलशक्ति मंत्री अपने इस दौरे के दौरान विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

इस विशेष कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। उनके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत तमाम आला अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कानपुर देहात के माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस गोष्ठी के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बैठक में निरोधात्मक कार्रवाई की मासिक समीक्षा और प्रगतिशील सूचना के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने माती पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण तथा बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
    1
    कानपुर देहात के माती पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस गोष्ठी के दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, महिला अपराधों और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने बैठक में निरोधात्मक कार्रवाई की मासिक समीक्षा और प्रगतिशील सूचना के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने माती पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण तथा बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कानपुर देहात के रूरा नहर पुल पर तीन लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप में नायक समाज के सैकड़ों लोगों ने जोरदार हंगामा किया और रूरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस चक्काजाम के कारण नहर पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हंगामा कर रहे लोगों ने विवाद के दौरान पुल के पास लगी एक-दो फलों की ठेलियों को भी पलट दिया और सारे फलों को नहर में फेंक दिया। सड़क जाम और विवाद की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद और सीओ सदर संजय सिंह ने नायक समाज के लोगों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्ग पर जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कानपुर देहात के रूरा नहर पुल पर तीन लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के आरोप में नायक समाज के सैकड़ों लोगों ने जोरदार हंगामा किया और रूरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस चक्काजाम के कारण नहर पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हंगामा कर रहे लोगों ने विवाद के दौरान पुल के पास लगी एक-दो फलों की ठेलियों को भी पलट दिया और सारे फलों को नहर में फेंक दिया।

सड़क जाम और विवाद की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद और सीओ सदर संजय सिंह ने नायक समाज के लोगों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्ग पर जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.