Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का गला, आगरा ग्वालियर रोड पर होटल में लिया था कमरा; बाहर आकर बोली... कर दी हत्या ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। शुक्रवार सुबह होटल में चेक इन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे से बाहर आकर खुद ही होटल कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग कारण सामने आए हैं। ग्वालियर हाईवे स्थित मलपुरा क्षेत्र में होटल ताज पथ में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक जोड़ा पहुंचा। कमरा लिया और दोनों अंदर चले गए। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे महिला बाहर निकली और हत्या करने की बात कही।
Hari Singh Goutam
प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का गला, आगरा ग्वालियर रोड पर होटल में लिया था कमरा; बाहर आकर बोली... कर दी हत्या ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में सनसनीखेज हत्याकांड हुआ है। शुक्रवार सुबह होटल में चेक इन करने के करीब डेढ़ घंटे बाद प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद कमरे से बाहर आकर खुद ही होटल कर्मचारियों को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग कारण सामने आए हैं। ग्वालियर हाईवे स्थित मलपुरा क्षेत्र में होटल ताज पथ में शुक्रवार सुबह 11 बजे एक जोड़ा पहुंचा। कमरा लिया और दोनों अंदर चले गए। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे महिला बाहर निकली और हत्या करने की बात कही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री राम कथा के अन्तिम दिवस में पूर्ण कथा विश्राम पर आचार्य हुए भावुक रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा / जलेसर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुहब्बतपुरा में नौ दिवसीय श्री राम कथा का समापन हो गया। वृन्दावन के परम श्रद्धेय आचार्य महेश किंकर उपाध्याय ने कथा का वाचन किया, जिसमें उन्होंने श्री रामचरितमानस की गाथाओं का वर्णन किया। कथा का प्रारंभ सीता खोज से हुआ था। आचार्य उपाध्याय ने संगीतमय प्रस्तुति के साथ सरल और सद्भाव भरी गाथाएं सुनाईं। उन्होंने पवनपुत्र हनुमान द्वारा लंका दहन के बाद श्री राम को समाचार सुनाने, वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई और रावण वध तक का वृत्तांत विस्तार से बताया। आचार्य ने बताया कि कथा में भगवान श्री राम की पावन गाथाओं पर मुख्य रूप से चर्चा की गई, जबकि राक्षसों का वृत्तांत संक्षिप्त रखा गया। राम के राजतिलक के साथ कथा का पूर्ण विश्राम किया गया। कथा के समापन पर आचार्य महेश किंकर उपाध्याय भावुक हो गए। उन्होंने उपस्थित भक्तों से कथा के दौरान वाणी से निकली किसी भी त्रुटि के लिए क्षमा याचना की। आचार्य पूजन कार्यक्रम के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर कथा का पूर्ण विश्राम किया गया। आयोजक मंडल ने आचार्य मंडल, संगीत मंडल, सभी आगंतुकों और उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति उनके निरंतर प्रेम, श्रद्धा और सद्भाव के लिए आभार व्यक्त किया।2
- Post by Hari Singh Goutam1
- लखीमपुर खीरी के अमीरनगर के पास गांव गिर्दा की वीडियो ने सिस्टम की पोल खोल दी। टेम्पो में स्कूली बच्चे लटककर सफर करते नजर आए, टेम्पो चालक दे रहे हादसे को न्योता, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। RTO की कार्यशैली सवालों के घेरे में आए, ओवरलोडिंग पर कोई कार्यवाही नहीं होती, जिससे बच्चों की जान को जोखिम।1
- संवाददाता आशीष पुरोहित जोधपुर/राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में होने वाला रिफाइनरी उद्घाटन राजस्थान के विकास की दिशा बदल देगा। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पचपदरा में बनने वाली यह रिफाइनरी सिर्फ एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि पश्चिमी राजस्थान के भविष्य को संवारने वाला मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि यह देश की सबसे आधुनिक रिफाइनरी में से एक होगी और इसके जुलाई तक कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस रिफाइनरी से देश को करीब 21 हजार करोड़ रुपये का सालाना राजस्व मिलने की संभावना है, वहीं राजस्थान को 4 से 5 हजार करोड़ रुपये का लाभ होगा। साथ ही हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और बायो-प्रोडक्ट आधारित उद्योगों के विस्तार से पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। मंत्री ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनें। जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और बिना भेदभाव के हर समस्या के समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सड़कों का बड़ा नेटवर्क, नए अस्पताल, कॉलेज, तहसील और पुलिस व्यवस्थाओं जैसे कई विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। महिला आरक्षण को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा और भविष्य में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने पर भी विचार किया जा सकता है।1
- मथुरा-बरेली हाईवे पर देर रात बड़ा हादसा टला मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे बरेली से मथुरा की ओर जा रही एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते राहत एवं बचाव कार्य होने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।1
- हाथरस के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला बाबू गांव में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पालतू कुत्ते की मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुत्ते के मालिक ने थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।1
- आगरा के कालिंदी विहार क्षेत्र में गरीबों के लिए बनाई गई कांशीराम आवास योजना अब भ्रष्टाचार और धांधली का केंद्र बनती नजर आ रही है। सरकार द्वारा जिन आवासों को बेघर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बसाने के उद्देश्य से तैयार किया गया था, वहां अब कथित रूप से एक संगठित खेल चल रहा है। सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, इन आवासों पर ऐसे लोगों ने कब्जा कर रखा है जो आर्थिक रूप से पूरी तरह सक्षम हैं। आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से इन अपात्र लोगों को आवास आवंटित किए गए, जबकि असली पात्र आज भी अपने हक के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि कई आवासों को किराए पर चढ़ाकर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा है। यानी गरीबों के नाम पर बने घर अब कमाई का जरिया बन चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए भीम आर्मी के महानगर अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह बौद्ध मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और इस पूरे प्रकरण के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 👉 अब बड़ा सवाल: क्या गरीबों का हक यूं ही छिनता रहेगा? क्या प्रशासन इस घोटाले पर कोई ठोस कदम उठाएगा?1
- छुट्टे सांड व गायों का आतंक, पशुपालक परेशान, प्रधान देता है आश्वासन रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा जलेसर क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुहब्बतपुरा के उप ग्राम फरीदपुर में आवारा सांडों और गायों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। ये आवारा पशु हिंसक हो गए हैं और लोगों पर हमला भी करने लगे हैं। इस स्थिति के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है।गांव में मरखने सांडों की वजह से गाय और भैंस पालकों को अपने पशुओं की सुरक्षा की चिंता सता रही है। सांड आपस में इस कदर लड़ते हैं कि राहगीरों को भी रास्ते से निकलने में डर लगता है। ग्रामीणों का कहना है कि ये सांड भैंसों को पटक देते हैं और गायों को बचाना मुश्किल हो जाता है।गांव के निहाल सिंह, गोविन्द सिंह, मनोज और जुगेन्द्र सिंह ने बताया कि आवारा सांडों के कारण गाय और भैंस पालना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान से इन हिंसक सांडों को पकड़वाने का आग्रह किया है, लेकिन अभी तक एक भी सांड नहीं पकड़ा गया है।इस संबंध में ग्राम प्रधान का कहना है कि जल्द ही इन आवारा गौवंशों की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा और उन्हें अस्थायी गौशाला में भिजवाने की कार्यवाही की जाएगी।2