logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दैनिक भास्कर की खबर का असर, दूसरे दिन ही साफ कराया सीएचसी का शौचालय दैनिक भास्कर की खबर का असर, दूसरे दिन ही साफ कराया सीएचसी का शौचालय हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में गंदगी और दुर्गंध से बदहाल शौचालय की समस्या को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर दूसरे ही दिन देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शौचालय की साफ-सफाई कराकर व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया। सीएचसी परिसर में स्थित शौचालय में काफी समय से गंदगी जमा थी और उससे निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय के सामने ही नेत्र चिकित्सालय संचालित होने के कारण वहां आने वाले मरीजों को भी दुर्गंध से परेशानी हो रही थी। इस समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाईकर्मियों को लगाकर शौचालय की सफाई कराई। गंदगी हटाने के साथ परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर किया गया। दूसरे दिन ही सफाई होने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने दैनिक भास्कर की खबर की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्वच्छता व्यवस्था नियमित रूप से बनी रहनी चाहिए। मरीजों ने उम्मीद जताई कि शौचालय की सफाई अब नियमित रूप से कराई जाएगी, ताकि दोबारा गंदगी और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न न हो। खबर का असर:दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद दूसरे ही दिन सीएचसी के शौचालय की सफाई करा दी गई।

20 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

दैनिक भास्कर की खबर का असर, दूसरे दिन ही साफ कराया सीएचसी का शौचालय दैनिक भास्कर की खबर का असर, दूसरे दिन ही साफ कराया सीएचसी का शौचालय हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज में गंदगी और दुर्गंध से बदहाल शौचालय की समस्या को लेकर दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का असर दूसरे ही दिन देखने को मिला। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शौचालय की साफ-सफाई कराकर व्यवस्था को दुरुस्त करा दिया। सीएचसी परिसर में स्थित शौचालय में काफी समय से गंदगी जमा थी और उससे निकलने वाली तेज दुर्गंध के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शौचालय के सामने ही नेत्र चिकित्सालय संचालित होने के कारण वहां आने वाले मरीजों को भी दुर्गंध से परेशानी हो रही थी। इस समस्या को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाईकर्मियों को लगाकर शौचालय की सफाई कराई। गंदगी हटाने के साथ परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को भी बेहतर किया गया। दूसरे दिन ही सफाई होने से मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने दैनिक भास्कर की खबर की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्वच्छता व्यवस्था नियमित रूप से बनी रहनी चाहिए। मरीजों ने उम्मीद जताई कि शौचालय की सफाई अब नियमित रूप से कराई जाएगी, ताकि दोबारा गंदगी और दुर्गंध की समस्या उत्पन्न न हो। खबर का असर:दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद दूसरे ही दिन सीएचसी के शौचालय की सफाई करा दी गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एंजेर गांव में सोमवार रात घर में बैठी 45 वर्षीय महिला को सर्प ने दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार एंजेर निवासी रामादेवी (45) पत्नी राधिका प्रसाद सोमवार 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक सर्प ने उनके दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विवेक गुप्ता ने महिला की जांच की। जांच के दौरान सर्पदंश के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए आवश्यक इंजेक्शन लगाया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अपने निजी वाहनसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार घटना के बाद महिला की हालत को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई थी। चिकित्सकों ने समय पर उपचार और आगे की निगरानी को देखते हुए जिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।
    1
    सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर

सर्पदंश से 45 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल रेफर
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एंजेर गांव में सोमवार रात घर में बैठी 45 वर्षीय महिला को सर्प ने दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज लेकर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार एंजेर निवासी रामादेवी (45) पत्नी राधिका प्रसाद सोमवार 24 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे घर में बैठी हुई थीं। इसी दौरान अचानक सर्प ने उनके दाहिने पैर के पंजे में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज पहुंचे।
सीएचसी में चिकित्सक डॉ. विवेक गुप्ता ने महिला की जांच की। जांच के दौरान सर्पदंश के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए आवश्यक इंजेक्शन लगाया। महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन महिला को एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अपने निजी वाहनसे लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।
परिजनों के अनुसार घटना के बाद महिला की हालत को लेकर परिवार में चिंता बनी हुई थी। चिकित्सकों ने समय पर उपचार और आगे की निगरानी को देखते हुए जिला अस्पताल भेजने का निर्णय लिया।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी। *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।* सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।
    1
    *ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप। पुलिस जांच में जुटी।

*ट्रक की बाड़ी पर लटका मिला एक व्यक्ति शव, हड़कंप।*
सुलतानपुर।* थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 126 पर बना एयर स्ट्रिप (हवाई पट्टी) के समीप खड़ी बैंड ट्रक की बाड़ी पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, मचा हड़कंप। सूचना पर पहुंची गोसाईगंज थाने की पुलिस। मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस। जनपद गाजीपुर से लखनऊ की तरफ से आ रही बैंड ट्रक।
    user_Pawan Dubey
    Pawan Dubey
    Local News Reporter बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों द्वारा किया गया सीताराम कल्याण उत्सव हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव दो घंटे चला कल्याण उत्सव का शुभारंभ अयोध्या महापौर के द्वारा किया गया कल्याण उत्सव में आए 135 रामभक्तों ने किया दर्शन पूजन अयोध्या। अयोध्या राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    4
    राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों द्वारा किया गया सीताराम कल्याण उत्सव
हैदराबाद के दल ने किया सीताराम कल्याण उत्सव
दो घंटे चला कल्याण उत्सव का शुभारंभ  अयोध्या महापौर के द्वारा किया गया 
कल्याण उत्सव में आए 135 रामभक्तों ने किया दर्शन पूजन 
अयोध्या। 
अयोध्या राम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया।
तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • अयोध्या मे सावन माह के अवसर पर झूलन उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित अयोध्या के रामकोट स्थित श्री राम आश्रम मंदिर में सावन माह के अवसर पर झूलन उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित.. साधु-संतों ने शामिल होकर आरती, परिक्रमा और प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम आश्रम मंदिर के साथ साथ दर्जनों मंदिरो के झूला उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।
    2
    अयोध्या मे सावन माह के अवसर पर झूलन उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित
अयोध्या के रामकोट स्थित श्री राम आश्रम मंदिर में सावन माह के अवसर पर झूलन उत्सव में शामिल हुए जिला पंचायत प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित.. साधु-संतों ने शामिल होकर आरती, परिक्रमा और प्रसाद वितरण किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के राम आश्रम मंदिर के साथ साथ दर्जनों मंदिरो के झूला उत्सव में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अयोध्या में शानो-शौकत से निकला कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी, नन्हे मियां व अन्य लोगो ने जगह-जगह जलूस का हुआ भव्य स्वागत मोनू अयोध्या। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस बक्सरिया टोला स्थित आस्ताने से शुरू होकर बिजली शहीद मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अखाड़ों के साथ करीब एक दर्जन नातिया अंजुमनों ने शिरकत की। अंजुमनों ने नात-ए-पाक पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। अशर्फी भवन के पास सर्वधर्म सम्मान सेवा समिति की ओर से नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न नातिया अंजुमनों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी एवं संरक्षक मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने भी जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अंजुमनों के सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया और पुरस्कार देकर उनकी हौसला-अफजाई की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा इंसानियत, आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने का संदेश दिया। वही दोराही कुआं पर न्यू स्टाइल ट्रेडर्स के अब्दुल वाहिद कुरैशी की ओर से लंगर का आयोजन कर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर अब्दुल वाहिद कुरैशी ने कहा कि अयोध्या की सरजमीं हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को छोटा काबा कहा जाता है और यहां एक दिन पहले जश्न मनाने की परंपरा इसी धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अयोध्या की सरजमीं से पूरी दुनिया को मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया जा रहा है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पूरे रास्ते अकीदतमंदों में उत्साह देखने को मिला और जुलूस धार्मिक सौहार्द एवं भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
    4
    अयोध्या में शानो-शौकत से निकला कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी, नन्हे मियां व अन्य लोगो ने जगह-जगह जलूस का हुआ भव्य स्वागत
मोनू 
अयोध्या। 
ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की खुशी में कदीमी जुलूस-ए-मोहम्मदी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस बक्सरिया टोला स्थित आस्ताने से शुरू होकर बिजली शहीद मजार पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अखाड़ों के साथ करीब एक दर्जन नातिया अंजुमनों ने शिरकत की। अंजुमनों ने नात-ए-पाक पेश कर पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की शान में अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर लंगर का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। अशर्फी भवन के पास सर्वधर्म सम्मान सेवा समिति की ओर से नातिया मुकाबले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न नातिया अंजुमनों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं समाजसेवी एवं संरक्षक मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने भी जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने अंजुमनों के सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया और पुरस्कार देकर उनकी हौसला-अफजाई की। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने तथा इंसानियत, आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने का संदेश दिया। वही दोराही कुआं पर न्यू स्टाइल ट्रेडर्स के अब्दुल वाहिद कुरैशी की ओर से लंगर का आयोजन कर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर अब्दुल वाहिद कुरैशी ने कहा कि अयोध्या की सरजमीं हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को छोटा काबा कहा जाता है और यहां एक दिन पहले जश्न मनाने की परंपरा इसी धार्मिक और सामाजिक जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जुलूस-ए-मोहम्मदी के माध्यम से अयोध्या की सरजमीं से पूरी दुनिया को मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम दिया जा रहा है। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। पूरे रास्ते अकीदतमंदों में उत्साह देखने को मिला और जुलूस धार्मिक सौहार्द एवं भाईचारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
    user_Tvnews Media
    Tvnews Media
    Media company फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भारत सरकार स्वछता मिशन के साथ चलो आओ देखे लखनऊ चार बाग रेलवे स्टेशन कितना सुंदर साफ़ सफाई लग रहा है आओ मिलकर स्वछता मिशन के साथ चले देश को स्वस्थ जीवन बनाये Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।। भारत सरकार स्वछता मिशन के साथ चलो आओ देखे लखनऊ चार बाग रेलवे स्टेशन कितना सुंदर साफ़ सफाई लग रहा है आओ मिलकर स्वछता मिशन के साथ चले देश को स्वस्थ जीवन बनाये Reporting Lal chand SONI. । Aaj subah times।।
    1
    भारत सरकार स्वछता मिशन के साथ चलो आओ देखे लखनऊ चार बाग रेलवे स्टेशन कितना सुंदर साफ़ सफाई लग रहा है आओ मिलकर स्वछता मिशन के साथ चले देश को स्वस्थ जीवन बनाये
Reporting Lal chand SONI.
। Aaj subah times।।
भारत सरकार स्वछता मिशन के साथ चलो आओ देखे लखनऊ चार बाग रेलवे स्टेशन कितना सुंदर साफ़ सफाई लग रहा है आओ मिलकर स्वछता मिशन के साथ चले देश को स्वस्थ जीवन बनाये
Reporting Lal chand SONI.
। Aaj subah times।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप; पीड़िता बोली- गंभीर धाराएं कौन लगाएगा मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप; पीड़िता बोली- गंभीर धाराएं कौन लगाएगा? अयोध्या। हरैया,योगी सरकार प्रदेश को अपराध मुक्त एवं भयमुक्त बनाने का दावा करती है, लेकिन बस्ती जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र के ग्राम खमरिया गंगाराम निवासी प्रेमा मौर्या ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रेमा मौर्या का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवकों ने जिसमें अभिषेक पुत्र सीताराम, कलामुद्दीन पुत्र नवी जान, इंद्रजीत पुत्र राम लोट चौहान, इरफान पुत्र इमाम अली ने पीड़िता केआवास पर चढ़कर धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें शरीर पर कई जगह गंभीर छोटे आईपीड़िता के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज तो किया गया मेडिकल भी हुआ, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में ऐसी धाराएं लगाईं, जिन्हें पीड़िता गंभीर घटना के अनुरूप नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रेमा मौर्या का आरोप है कि जब वह पुलिस से कार्रवाई की मांग करती हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया और विवेचना भी पुलिस के स्तर से हो रही है, तो घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराओं का निर्धारण और आवश्यक कानूनी कार्रवाई आखिर कौन करेगा? पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अपनी सुविधा के अनुसार दबाव बनाकर, थाने में तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज कर मामले को हल्की धाराओं तक सीमित कर दिया, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि यदि घटना में गंभीर आरोप लगाए गए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप धाराओं का निर्धारण किया जाना चाहिए। प्रेमा मौर्या ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष दबंग व सर्कस किस्म के लोग हैं पीड़िता की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और उन्हें जान से मारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं यदि उक्त प्रकरण को स्थानीय एवं जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है तो पीड़िता को आशंका है कि कभी भी मेरे व मेरे परिवार के ऊपर अप्रिय घटना घट सकती है जिसमें प्रार्थनी की जान भी जा सकती जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय एवं जिला प्रशासन व विपक्षी गण पर होगी
    1
    मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप; पीड़िता बोली- गंभीर धाराएं कौन लगाएगा
मुकदमा दर्ज, फिर भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप; पीड़िता बोली- गंभीर धाराएं कौन लगाएगा?
अयोध्या। हरैया,योगी सरकार प्रदेश को अपराध मुक्त एवं भयमुक्त बनाने का दावा करती है, लेकिन बस्ती जिले के हर्रैया तहसील क्षेत्र के ग्राम खमरिया गंगाराम निवासी प्रेमा मौर्या ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रेमा मौर्या का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवकों ने जिसमें अभिषेक पुत्र सीताराम, कलामुद्दीन पुत्र नवी जान, इंद्रजीत पुत्र राम लोट चौहान, इरफान पुत्र इमाम अली ने पीड़िता केआवास पर चढ़कर धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से लैस होकर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें शरीर पर कई जगह गंभीर छोटे आईपीड़िता के अनुसार घटना की सूचना तत्काल डायल 112 एवं स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज तो किया गया मेडिकल भी हुआ, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले में ऐसी धाराएं लगाईं, जिन्हें पीड़िता गंभीर घटना के अनुरूप नहीं मानती हैं। उनका कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
प्रेमा मौर्या का आरोप है कि जब वह पुलिस से कार्रवाई की मांग करती हैं तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया और विवेचना भी पुलिस के स्तर से हो रही है, तो घटना की गंभीरता के अनुरूप धाराओं का निर्धारण और आवश्यक कानूनी कार्रवाई आखिर कौन करेगा?
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अपनी सुविधा के अनुसार दबाव बनाकर, थाने में तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज कर मामले को हल्की धाराओं तक सीमित कर दिया, जिसके चलते आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उनका कहना है कि यदि घटना में गंभीर आरोप लगाए गए हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुरूप धाराओं का निर्धारण किया जाना चाहिए।
प्रेमा मौर्या ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष दबंग व सर्कस किस्म के  लोग हैं पीड़िता की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं और उन्हें जान से मारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं 
यदि उक्त प्रकरण को स्थानीय एवं जिला प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता है तो पीड़िता को आशंका है कि कभी भी मेरे व मेरे परिवार के ऊपर अप्रिय घटना घट सकती है जिसमें प्रार्थनी की जान भी जा सकती जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय एवं जिला प्रशासन व विपक्षी गण पर होगी
    user_अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    अमर जीत सिंह ब्यूरो चीफ
    Newspaper publisher फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जगह-जगह भर गया है। लैब, चिकित्सकों और एएनएम आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी जमा होने से मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी की लैब में जांच कराने आने वाले मरीजों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, चिकित्सकों और एएनएम आवास तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने से रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत हो रही है। परिसर में लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ने की आशंका है। मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में इलाज और जांच के लिए आने वाले लोगों को पहले ही बीमारी और परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल के भीतर ही जलभराव की स्थिति उनके लिए अतिरिक्त समस्या बन गई है। मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। यदि समय रहते नालियों और जलनिकासी व्यवस्था की सफाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    1
    हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी
हैरिंग्टनगंज सीएचसी परिसर में जलभराव, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ी परेशानी
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज परिसर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जगह-जगह भर गया है। लैब, चिकित्सकों और एएनएम आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी जमा होने से मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी की लैब में जांच कराने आने वाले मरीजों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, चिकित्सकों और एएनएम आवास तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने से रोजमर्रा के आवागमन में दिक्कत हो रही है। परिसर में लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बढ़ने की आशंका है।
मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में इलाज और जांच के लिए आने वाले लोगों को पहले ही बीमारी और परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल के भीतर ही जलभराव की स्थिति उनके लिए अतिरिक्त समस्या बन गई है। मरीजों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। यदि समय रहते नालियों और जलनिकासी व्यवस्था की सफाई कराकर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.