Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ *देश को समर्पित एक दौड़* में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री कपिल देव अग्रवाल जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियन जी,पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी सहित समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की जज्बा दौड़ में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।आयोजकों के रूप में सत्यप्रकाश रेशू व अमित पटपटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।ऐसे
Sameer Kumar
आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ आज मुज़फ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अमर शहीदों की पावन स्मृति को समर्पित ‘जज्बा दौड़-12’ *देश को समर्पित एक दौड़* में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री कपिल देव अग्रवाल जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.संजीव बालियन जी,पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी सहित समाज के विभिन्न वर्गों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों की जज्बा दौड़ में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।आयोजकों के रूप में सत्यप्रकाश रेशू व अमित पटपटिया आदि का विशेष सहयोग रहा।ऐसे
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तिरंगे के कथित अपमान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, पुलिस ने जांच शुरू, वीडियो जारी कर रिया बालियान ने मांगी माफी मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को लेकर युवती रिया बालियान चर्चा में हैं। वीडियो को लेकर कुछ लोगों ने तिरंगे के कथित अपमान का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में 17 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे नई मंडी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने की अपील सोशल मीडिया पर की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना भौराकलां पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, संबंधित वीडियो को युवती द्वारा सोशल मीडिया से हटा दिया गया है। युवती ने पुलिस को बताया कि यह कृत्य अनजाने में भूलवश हुआ और इसके लिए उसने वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है। पुलिस ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की अपील है कि मामले से जुड़ी जानकारी को बिना सत्यापन के प्रसारित न किया जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया जाए।1
- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना तितावी ❇️ दिनांक 16.08.2026 ❇️ सराहनीय कार्य थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर महोदय के आदेश के अनुक्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फुगाना महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित वारंटी की गिरफ्तारी के अभियान के तहत थाना तितावी पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त रविन्द्र मित्री पुत्र जसवीर कश्यप निवासी करवाडा थाना तितावी जनपद मु०नगर सम्बन्धित वाद सं0-3251/17/9 धारा 392/411 ipc थाना तितावी जनपद मु0नगर गिरफ्तार किया जिसे समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। ❇️ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - 1. रविन्द्र मित्री पुत्र जसवीर कश्यप निवासी करवाडा थाना तितावी जनपद मु०नगर ❇️ अभियुक्त उपरोक्त का आपराधिक इतिहास - 1. वाद सं0-3251/17/9 धारा 392/411 ipc थाना तितावी जनपद मु0नगर 2. ❇️ अभियुक्त गिरफ्तारी का दिनांक व समय –16.08.2026 समय 09.40 बजे ❇️ गिरफ्तारी का स्थान – बघरा बस अड्डे के पास थाना तितावी जनपद मु०नगर बरामदगी ----- NIL ❇️ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – उ०नि श्री अमित चौधरी का0 864 अरुण कुमार RC 1081 राकेश कुमार2
- मुजफ्फरनगर। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम विधायक पंकज मलिक के माध्यम से ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई। महासभा ने पत्रकारों पर धमकी, उत्पीड़न या हमले की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे मुजफ्फरनगर। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की मांग को लेकर संयुक्त पत्रकार महासभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम विधायक पंकज मलिक के माध्यम से ज्ञापन भेजा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग उठाई। महासभा ने पत्रकारों पर धमकी, उत्पीड़न या हमले की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काशिफ तलत, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे1
- *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथ *पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन* उनके जीवन का केवल एक ध्येय था राष्ट्र प्रथम। उन्होंने हमेशा दल से ऊपर देश को महत्व दिया। जब कांग्रेस ने इमरजेंसी थोपी तो उन्होंने उस आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 1962, 1965 का युद्ध या फिर 1971 का युद्ध रहा हो इन सबमे उन्होंने कभी भी सरकार को कठघरे में खड़ा करने के बजाय,सरकार के साथ एक जिम्मेदार सांसद के रूप में खड़े होकर राष्ट्र सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने में अपना योगदान दिया।1
- झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, मोहल्ला कोटा में जलभराव से परेशानी । मुजफ्फरनगर: गांव बिहारी क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, दूसरी ओर मोहल्ला कोटा में बारिश के पानी से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी दौरान सड़क पर जमा बारिश के पानी में बच्चे नहाते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने जलभराव की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए बेहतर जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- 👉भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में शाहनवाज की वापसी, मिली युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी *मोहम्मद शाहनवाज की ‘घर वापसी’, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष* मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज ने एक बार फिर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का दामन थाम लिया है। संगठन में उनकी वापसी को ‘घर वापसी’ के तौर पर देखा जा रहा है। शनिवार को न्याजुपुरा स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय पर उन्हें विधिवत ज्वाइनिंग कराकर युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम, प्रदेश अध्यक्ष हाजी इंतजार और युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शोएब राना की मौजूदगी में मोहम्मद शाहनवाज को संगठन में शामिल किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बताया गया कि शाहनवाज पहले भी भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा से जुड़े हुए थे, लेकिन बीच में उन्होंने भारतीय किसान सेना का दामन थाम लिया था और वहां जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। अब उन्होंने दोबारा भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में वापसी की है। ज्वाइनिंग के बाद मोहम्मद शाहनवाज ने कहा कि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा में ईमानदारी और मजबूती के साथ किसानों के हित में काम किया जाता है। संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने दोबारा वापसी का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि अब वह पूरी मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी शोएब राना ने कहा कि शाहनवाज कुछ समय के लिए दूसरे संगठन में चले गए थे, लेकिन अब वह वापस संगठन में आ गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि शाहनवाज संगठन की नीतियों के अनुसार कार्य करते हुए अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगे। बाइट: मोहम्मद शाहनवाज, युवा जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा। बाइट: शोएब राना, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा।4
- sabhi deshvasiyon ko rani avantibai Lodhi ki शत-शत Naman Jay Hind Jay Bharat 🙏🇮🇳🌅 Rani Avanti Bai Lodhi aur atal Bihari Vajpayee ki shradhanjali Divas ki hardik shradhanjali good morning India like follow comment share Karen 🙏🇮🇳🌅4
- खेत में परिवार पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला, दो लोग घायल; जान से मारने की धमकी का आरोप मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव दुधली में खेत पर काम कर रहे परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता बबीता पत्नी देवेंद्र कुमार निवासी दुधली ने थाना चरथावल में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 16 अगस्त 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे बबीता खेत में अपने परिवार को खाना देने गई थीं। उस समय उनके पति देवेंद्र कुमार और देवर उमाकांत खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सचिन पुत्र विनोद, विनोद पुत्र महेंद्र और विनोद की पत्नी बबीता वहां पहुंचे और लोहे की रॉड व डंडों से अचानक हमला कर दिया। हमले में बबीता के पति देवेंद्र और देवर उमाकांत के सिर में गंभीर चोटें आने का आरोप है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव कर घायलों को आरोपियों से छुड़ाया। पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि उन्होंने बबीता के बेटों प्रियांशु और कार्तिक को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि नामजद आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1