logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौसा की 'लुटेरी दुल्हन': 3.50 लाख में हुआ 'एग्रीमेंट वाला विवाह', 20 दिन बाद बर्तन धोने के बहाने गहने लेकर रफूचक्कर! दौसा। राजस्थान के दौसा जिले से ठगी की एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां एक युवक को शादी के नाम पर न केवल 3.50 लाख रुपये की चपत लगाई गई, बल्कि घर आई दुल्हन भी सारा 'माल-पानी' समेटकर फरार हो गई. अब पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के बाद अदालत की शरण में पहुंचा है. एग्रीमेंट वाली शादी और फिर 'द गेम' मामला बांदीकुई विधानसभा के बसवा थाना इलाके का है. बनापुरा गांव के रहने वाले अनिल कुमार को घर बसाने का सपना दिखाया गया था. बिचौलियों ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली शिवानी नाम की युवती से उसका रिश्ता तय कराया. सौदा हुआ साढ़े तीन लाख रुपये में. 10 दिसंबर 2025 को बाकायदा स्टाम्प पेपर पर 'एग्रीमेंट' तैयार हुआ और रस्मों के नाम पर खानापूर्ति कर शादी करा दी गई. पीड़ित को भरोसा दिया गया था कि जल्द ही कोर्ट मैरिज भी करा दी जाएगी. बर्तन साफ करने निकली और घर कर गई साफ! शादी के महज 20 दिन ही बीते थे कि 30 दिसंबर को दुल्हन शिवानी ने अपना असली रंग दिखा दिया. वह सुबह 'बर्तन साफ करने' के बहाने घर से बाहर निकली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दुल्हन अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और 10 हजार रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो चुकी थी. पुलिस की 'लिव-इन' थ्योरी और कोर्ट का आदेश पीड़ित अनिल ने पहले थाने के चक्कर काटे, लेकिन जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने बांदीकुई न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के सख्त आदेश के बाद अब बसवा थाना पुलिस ने शिवानी समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच अधिकारी मनोहर लाल ने बताया, 'न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि महिला 'लिव-इन रिलेशनशिप' के तौर पर रह रही थी. परिवादी ने 20 हजार रुपये के लेनदेन के कुछ दस्तावेज भी दिए हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है

2 hrs ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
2 hrs ago
797271b8-227c-403e-a48d-0a8ad4d43ced

दौसा की 'लुटेरी दुल्हन': 3.50 लाख में हुआ 'एग्रीमेंट वाला विवाह', 20 दिन बाद बर्तन धोने के बहाने गहने लेकर रफूचक्कर! दौसा। राजस्थान के दौसा जिले से ठगी की एक ऐसी सनसनीखेज कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. यहां एक युवक को शादी के नाम पर न केवल 3.50 लाख रुपये की चपत लगाई गई, बल्कि घर आई दुल्हन भी सारा 'माल-पानी' समेटकर फरार हो गई. अब पीड़ित न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के बाद अदालत की शरण में पहुंचा है. एग्रीमेंट वाली शादी और फिर 'द गेम' मामला बांदीकुई विधानसभा के बसवा थाना इलाके का है. बनापुरा गांव के रहने वाले अनिल कुमार को घर बसाने का सपना दिखाया गया था. बिचौलियों ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र की रहने वाली शिवानी नाम की युवती से उसका रिश्ता तय कराया. सौदा हुआ साढ़े तीन लाख रुपये में. 10 दिसंबर 2025 को बाकायदा स्टाम्प पेपर पर 'एग्रीमेंट' तैयार हुआ और रस्मों के नाम पर खानापूर्ति कर शादी करा दी गई. पीड़ित को भरोसा दिया गया था कि जल्द ही कोर्ट मैरिज भी करा दी जाएगी. बर्तन साफ करने निकली और घर कर गई साफ! शादी के महज 20 दिन ही बीते थे कि 30 दिसंबर को दुल्हन शिवानी ने अपना असली रंग दिखा दिया. वह सुबह 'बर्तन साफ करने' के बहाने घर से बाहर निकली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी. जब परिजनों ने घर के अंदर जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. दुल्हन अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और 10 हजार रुपये की नकदी लेकर रफूचक्कर हो चुकी थी. पुलिस की 'लिव-इन' थ्योरी और कोर्ट का आदेश पीड़ित अनिल ने पहले थाने के चक्कर काटे, लेकिन जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने बांदीकुई न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के सख्त आदेश के बाद अब बसवा थाना पुलिस ने शिवानी समेत 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जांच अधिकारी मनोहर लाल ने बताया, 'न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि महिला 'लिव-इन रिलेशनशिप' के तौर पर रह रही थी. परिवादी ने 20 हजार रुपये के लेनदेन के कुछ दस्तावेज भी दिए हैं. पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Pãndít MoHit ShaRma
    1
    Post by Pãndít MoHit ShaRma
    user_Pãndít MoHit ShaRma
    Pãndít MoHit ShaRma
    बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    41 min ago
  • COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन बस्सी योगेश कुमार गुप्ता बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार करने हेतु बताया गया
    3
    COE ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आवला एक जिला एक उपज सेमिनार प्रशिक्षण का आयोजन
बस्सी योगेश कुमार गुप्ता 
बस्सी क्षेत्र स्थित C.O.E ढिंढोल में जिला प्रशासन के सौजन्य से पंच गौरव आंवला एक जिला एक उपज दो दिवसीय सेमीनार/ प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें 100 महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित रहे। क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी रवि कुमार मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक सुनीता कुमारी कुड़ी ने विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी एवं कृषि अधिकारी उद्यान धर्म सिंह गुर्जर ने कृषकों को आवला के बगीचे स्थापना हेतु बताया पूर्व अतिरिक्त निदेशक उद्यान डॉ. अतर सिंह मीणा ने आवला की प्रोसेसिंग यूनिट एवं औषधीय महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेंटर आफ एक्सीलेंस के उपनिदेशक मनोज कुमार मीणा ने कर्षकों को आवला फसल हेतु मिट्टी एवं पानी परीक्षण एवं उद्यानिकी की फसलों की जानकारी दी गई। एवं कृषकों की आय दोगुनी करने के तरीके बताएं कृषि अधिकारी COE हंसराज मीणा एवं रविंद्र कुमार ने आवला के कीट व्याधि प्रकोप से बचने के बारे में जानकारी दी गई। एवं कृषिकों की समस्याओं का समाधान किया गया भारत सरकार के 11 IAS ने कृषकों से विभागीय कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली एवं कृषिकों से विचार विमर्श किया गया मुरारी लाल मीणा सहायक कृषि अधिकारी ने प्रशिक्षण शिवरों में कृषकों को कृषि विभाग की विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई एक्सिस डेवलपमेंट सर्विसेज से श्याम सिंह ने भी कर्षकों को ग्रुप बनाकर प्रोसेसिंग यूनिट तैयार  करने हेतु बताया गया
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग
    1
    बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी टांकडा द्वारा विधानसभा में उठाई गई मांग
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter बांदीकुई, दौसा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट , अनिता सैनी सहित कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    4
    श्री श्याम सेवक परिवार लालसोट के तत्वावधान में  विशाल रक्तदान शिविर श्री दिगंबर जैन नसिया में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ पूर्व नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी व समाजसेवी सोनू बिनोरी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । जिसमें डॉ सुरेश धवल के नेतृत्व मे लालसोट ब्लड सेंटर लालसोट ने45 , डॉ संदेश शर्मा संतोकबा दुर्लभजी जयपुर43 ,डाॅ केशव सैनी के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा के द्वारा 33 में रक्त संग्रह किया गया जिसमें वंशिका वैद्य, प्रिया भट्ट ,  अनिता सैनी  सहित  कुल 121 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया। ने बताया कुल 154लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 121 महिला पुरुष ने रक्तदान किया व प्रथम रक्तदान शिविर है इसमें सभी नगर वालों  का भरपूर सहयोग मिलता है रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी सेल्फी ली। इस दौरान विनोद मोदी, विनोद गोयल, दिनेश लौंगिया , वीरेंद्र जैन, गणेश सैन, मुरारी सैनी, अनिल बुर्जा, तुषार उपाध्याय, लोकेश शर्मा ,दीपक सैनी, पप्पू पतासा, कमलेश शर्मा, सहित अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    5
    सेवा, समर्पण और मानवता का संगम: रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रह
श्याम सेवक परिवार के तत्वावधान में  दिगंबर जैन नसिया परिसर में मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 121 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ नगर परिषद सभापति ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में 151 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें तीन महिलाओं सहित 121 ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्त संग्रहण का कार्य संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ,बालाजी ब्लड बैंक दौसा तथा लालसोट ब्लड बैंक की टीमों ने किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को श्याम बाबा की तस्वीर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    2 hrs ago
  • राजस्थान रोड़वेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर के दिया दो दिवसीय धरना राजस्थान स्टेट रोड़वेज एम्पलाईज यूनियन एंव आर.एस आर टी सी रिटार्यड एम्पलाईज एसोसिएशन जयपुर के आव्हान पर प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय धरने के दुसरे दिन राजस्थान रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें दस सूत्री मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गया अय्यूब खां कार्यकारी अध्यक्ष शाखा झालावाड़ की अध्यक्षता मे आज 17 फरवरी को 10 सुत्रीय मांग पत्र पर धरना कार्यक्रम आयोजित कर प्रबंध निदेशक , जयपुर के नाम झापन मुख्य प्रबंधक झालावाड़ आगार को दिया गया जिसमे 22 रिटायर्ड व सेवारत कर्मचारी के साथ निम्न पदाधिकारी कर्मचारी शामिल रहे राजकुमार जेन प्रदेश सचिव, छीतर लाल श्रृंगी क्षेत्रीय सचिव लियाकत खां शाखा अध्यक्ष, चतुभुर्ज वर्मा रामावतार नागर मुकेश राणावत सुरज प्रसाद,हनुमान प्रसाद, इरशाद अली हमीद हुसैन फारूख बैग हकीम, ईशाक खां अब्दुल रहीम,अमर लाल,नीरज सिंह,प्रकाश बाथम, अब्दुल वाहीद, प्रहलाद सेन,घनश्याम टेलर,शाहिद मोहम्मद खुर्शीद अली ,आदि शामिल रहे।
    4
    राजस्थान रोड़वेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर के दिया दो दिवसीय धरना
राजस्थान स्टेट रोड़वेज एम्पलाईज यूनियन एंव आर.एस आर टी सी रिटार्यड एम्पलाईज एसोसिएशन जयपुर के आव्हान पर प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय धरने के दुसरे दिन राजस्थान रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों ने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें दस सूत्री मांगों को लेकर के ज्ञापन दिया गया  अय्यूब खां कार्यकारी अध्यक्ष शाखा झालावाड़ की अध्यक्षता मे आज  17 फरवरी को  10 सुत्रीय मांग पत्र पर धरना कार्यक्रम आयोजित कर  प्रबंध निदेशक , जयपुर के नाम झापन मुख्य प्रबंधक झालावाड़ आगार को दिया गया जिसमे 22 रिटायर्ड व सेवारत कर्मचारी के साथ निम्न पदाधिकारी कर्मचारी शामिल रहे राजकुमार जेन प्रदेश सचिव, छीतर लाल श्रृंगी क्षेत्रीय सचिव  लियाकत खां शाखा अध्यक्ष, चतुभुर्ज वर्मा  रामावतार नागर  मुकेश राणावत सुरज प्रसाद,हनुमान प्रसाद, इरशाद अली हमीद हुसैन फारूख बैग  हकीम, ईशाक खां   अब्दुल रहीम,अमर लाल,नीरज सिंह,प्रकाश बाथम, अब्दुल वाहीद, प्रहलाद सेन,घनश्याम टेलर,शाहिद मोहम्मद खुर्शीद  अली ,आदि शामिल रहे।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    17 min ago
  • राजस्थान विधानसभा में गो हत्या को लेकर सदन में भिड़े भाजपा कांग्रेस के विधायक , कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लहराए धक्का मुक्की की नौबत सदन दो बार स्थगित #बीजेपी #कांग्रेस #गौहत्या #विधानसभा #सदन
    1
    राजस्थान विधानसभा में गो हत्या को लेकर सदन में भिड़े भाजपा कांग्रेस के विधायक , कांग्रेस विधायकों ने पोस्टर लहराए धक्का मुक्की की नौबत
सदन दो बार स्थगित
#बीजेपी #कांग्रेस #गौहत्या #विधानसभा #सदन
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की
    1
    महादेव सेवा फाउंडेशन द्वारा नई नाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.