logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोकेशन मैहर *सीधी में पुजारी की हत्या जातीय नफरत का परिणाम:- नारायण त्रिपाठी* मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीधी में हुई पुजारी की निर्मम हत्या का ठीकरा सरकार के माथे फोड़ते हुए कहा कि आज देश के समूचे समाज में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति ने जितनी नफरत फैलाई है आज उसी का परिणाम है कि हर जगह गांव से लेकर शहर तक एक जाति दूसरी जाति से,एक धर्म दूसरे धर्म से सिर्फ नफरत करता है। समाज में जो आपसी सदभाव था भाई चारा था हम जो एक दूसरे के सुख दुख में खड़े होते थे पूरी तरह खत्म हो चुका है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश में साधु संत समाज और देश को दिशा देने का कार्य करते थे सत्ता में बैठने का कार्य हमारे संत ऋषि महात्मा शंकराचार्यों ने कभी नहीं किया। आज देश में बड़े बड़े शंकराचार्य के ऊपर बड़े बड़े विद्वानों के चेला चपाटी तक यौन शोषण का आरोप लगाते दिख रहे है, मठों पर यौन शोषण के आरोप लग रहे हो,सनातन धर्म,शंकराचार्यों को सरकारें न मान रही हो,तो जब सत्ता में बैठे लोग सरकारें ही जब नहीं मान रही, हम जिनके जिनके पदचिन्हों में चलते है जिन्हें आदर्श मानते है तो हम कहा से मानेंगे हम तो उनके बनाए रास्ते पर ही चलेंगे। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि जब साधु संतों,पुजारियों,शंकराचार्यों, मठाधीशों के ऊपर राजनीतिक षडयंत्र के तहत आरोप लगाए जाएंगे तो हरहाल में द्वेष और नफरत के भाव जन भावनाओं में फैलेंगे। आज उसी के परिणाम स्वरूप देश में इस तरह की नफरती घटनाएं घटित हो रही है। नारायण त्रिपाठी ने कहा कि दुर्भाग्य है देश का जो लोग रामायण को न मानते हो,जो लोग तुलसीदास जी को न मानते हो,जो लोग वर्णित चौपाइयों को न मानते हो,स्वयंभू धर्म गुरु बनना चाहते हो,उनका एक छर्रा शंकराचार्य जैसे पद को सुशोभित करने वाले व्यक्ति पर इस तरह के आरोप लगा दे तो ऐसे में सनातन,शंकराचार्य,धर्मगुरु,पुजारी का सम्मान कौन करेगा और क्यों करेगा? इस पूरे खेल के पीछे वे लोग है जो सत्ता में बैठे है जिनके इशारे में इस तरह के षड्यंत किए जाते है आज इन्हीं के पदचिन्हों में चलकर गांव से शहर तक एक एक आदमी एक दूसरे से नफरत करने लगा है जिसका सीधा उदाहरण मध्यप्रदेश के सीधी में घटित हुई पुजारी की निर्मम हत्या की घटना है। आज समाज के बुद्धजीवियों के लिए चिंतन का समय है क्योंकि ये वही देश है जहां हर वर्ग हर धर्म के लोग भाईचारे से रहते थे। इसलिए मेरी देश के लोगों से अपील है समाज के हर वर्ग से अपील है कि इन सत्तासीनों के षड्यंत्रों को समझिए और इनका प्रतिकार करिए इन्हें सबक सिखाइए नहीं तो ये देश बड़े बुरे दौर में चला जायेगा जिसका खामियाजा हर देशवासी को भुगतना पड़ेगा।

11 hrs ago
user_रोहित कुमार पाठक
रोहित कुमार पाठक
Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago
db1df013-c541-4f9b-bb75-68c387a66699

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मैहर - फर्जी वारिसाना एंव ऋण पुस्तिका तैयार कर आदिवासियों की जमीन हड़प कर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी मैहर को बेचने के मामले में EOW रीवा में 9 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज। कार्रवाई के बारे में जानकारी देते EOW रीवा के एसपी डॉ.अरविंद सिंह ठाकुर
    2
    मैहर - फर्जी वारिसाना एंव ऋण पुस्तिका तैयार कर आदिवासियों की जमीन हड़प कर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी मैहर को बेचने के मामले में EOW रीवा में 9 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज।
कार्रवाई के बारे में जानकारी देते EOW रीवा के एसपी डॉ.अरविंद सिंह ठाकुर
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मैहर: आदिवासियों की साढ़े तीन हेक्टेयर जमीन हड़पने का पर्दाफाश; EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला ​रीवा/मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले में आदिवासियों की बेशकीमती जमीन को फर्जीवाड़े के जरिए बेचने और करोड़ों रुपये के गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने इस संबंध में राजस्व विभाग के तत्कालीन अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​क्या है पूरा मामला? ​EOW रीवा के एसपी डॉ. अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला मैहर जिले के ग्राम बदनपुर का है। यहाँ अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के समीप स्थित आदिवासियों की लगभग 3.5 हेक्टेयर (साढ़े तीन हेक्टेयर) जमीन को फर्जी तरीके से हड़प लिया गया।
    1
    मैहर: आदिवासियों की साढ़े तीन हेक्टेयर जमीन हड़पने का पर्दाफाश; EOW ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला
​रीवा/मैहर:
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में आदिवासियों की बेशकीमती जमीन को फर्जीवाड़े के जरिए बेचने और करोड़ों रुपये के गबन का एक बड़ा मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) रीवा ने इस संबंध में राजस्व विभाग के तत्कालीन अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
​क्या है पूरा मामला?
​EOW रीवा के एसपी डॉ. अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला मैहर जिले के ग्राम बदनपुर का है। यहाँ अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के समीप स्थित आदिवासियों की लगभग 3.5 हेक्टेयर (साढ़े तीन हेक्टेयर) जमीन को फर्जी तरीके से हड़प लिया गया।
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत में घटिया सामग्री की सप्लाई
    1
    जनपद पंचायत उचेहरा की ग्राम पंचायत में घटिया सामग्री की सप्लाई
    user_Ravi Shankar pathak
    Ravi Shankar pathak
    Local News Reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Pushpendra Kumar Ravi
    1
    Post by Pushpendra Kumar Ravi
    user_Pushpendra Kumar Ravi
    Pushpendra Kumar Ravi
    रामपुर बघेलन, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Monday
    1
    Monday
    user_Damodar kushwaha
    Damodar kushwaha
    Farmer Rampur Naikin, Sidhi•
    3 hrs ago
  • रीवा में बीच ओवरब्रिज गाड़ियां लगाकर लेट गए बदमाश, VIDEO: गैंगस्टर रील मेकर गैंग ने फैलाई दहशत, लोगों को धमकाया रीवा शहर के सिरमौर चौराहा ओवर ब्रिज पर एक खतरनाक घटना ने लोगों की रफ्तार रोक दी। जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 युवकों की एक गैंग ने ओवर ब्रिज के बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया और खुद गाड़ियों में लेटकर आराम फरमाया। इस दौरान उन्होंने अपने आप को 'गैंगस्टर' साबित करने के लिए वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। गैंगस्टर रील की इस करतूत ने राहगीरों में दहशत फैला दी। कुछ लोगों ने बताया कि जब उन्होंने सड़क रोकने का विरोध किया, तो युवकों ने अभद्रता की और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया। इस पूरी घटना से आम लोग भयभीत नजर आए और वहां मौजूद वाहन चालक फंस गए। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद चालानी कार्यवाही की। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि युवकों को वीडियो के सामने आने के बाद थाने लाया गया और उनकी बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि, पुलिस की यह कार्रवाई आम लोगों के लिए राहत का कारण रही, लेकिन गैंगस्टर रील की इस निडर हरकत ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि कुछ युवा खुद को कानून से ऊपर समझते हैं और सड़क को अपनी 'गैंगस्टर' स्टाइल की रील शूटिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। शहरवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    रीवा में बीच ओवरब्रिज गाड़ियां लगाकर लेट गए बदमाश, VIDEO: गैंगस्टर रील मेकर गैंग ने फैलाई दहशत, लोगों को धमकाया
रीवा शहर के सिरमौर चौराहा ओवर ब्रिज पर एक खतरनाक घटना ने लोगों की रफ्तार रोक दी। जानकारी के मुताबिक, 7 से 8 युवकों की एक गैंग ने ओवर ब्रिज के बीच सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया और खुद गाड़ियों में लेटकर आराम फरमाया।
इस दौरान उन्होंने अपने आप को 'गैंगस्टर' साबित करने के लिए वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
गैंगस्टर रील की इस करतूत ने राहगीरों में दहशत फैला दी। कुछ लोगों ने बताया कि जब उन्होंने सड़क रोकने का विरोध किया, तो युवकों ने अभद्रता की और धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया। इस पूरी घटना से आम लोग भयभीत नजर आए और वहां मौजूद वाहन चालक फंस गए।
पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद चालानी कार्यवाही की। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि युवकों को वीडियो के सामने आने के बाद थाने लाया गया और उनकी बाइक जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
हालांकि, पुलिस की यह कार्रवाई आम लोगों के लिए राहत का कारण रही, लेकिन गैंगस्टर रील की इस निडर हरकत ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि कुछ युवा खुद को कानून से ऊपर समझते हैं और सड़क को अपनी 'गैंगस्टर' स्टाइल की रील शूटिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। शहरवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Tikar se desh duniya ki khabar
    1
    Post by Tikar se desh duniya ki khabar
    user_Tikar se desh duniya ki khabar
    Tikar se desh duniya ki khabar
    Actor गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कार्रवाई के बारे में जानकारी देते EOW रीवा के एसपी डॉ.अरविंद सिंह ठाकुर
    1
    कार्रवाई के बारे में जानकारी देते EOW रीवा के एसपी डॉ.अरविंद सिंह ठाकुर
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.