logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रशासन ने जेल में बंद राजकली पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सीतामढ़ी स्थित उनके मकान में की गई।

4 hrs ago
user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
SK Kashyapपत्रकार रींवापार
Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
4 hrs ago

प्रशासन ने जेल में बंद राजकली पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सीतामढ़ी स्थित उनके मकान में की गई।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • बिलासपुर जिले में अवैध जुआ-सट्टा और संगठित सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत सट्टा नेटवर्क से जुड़े चार आदतन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक रामनानी (53), अजहर जुननानी (50), सुधीर बोले (56) और शुभम पांडे (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पूर्व से जुआ-सट्टा के मामलों में शामिल रहे हैं और लंबे समय से अवैध सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़े हुए थे। हाल ही में सट्टा सरगना किशन चंद समेत चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना में मिले सुरागों के आधार पर इन चार सटोरियों को पकड़ा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में संगठित रूप से सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के कारण उनके विरुद्ध संगठित अपराध के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई। इन सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    बिलासपुर जिले में अवैध जुआ-सट्टा और संगठित सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत सट्टा नेटवर्क से जुड़े चार आदतन सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई संपन्न हुई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक रामनानी (53), अजहर जुननानी (50), सुधीर बोले (56) और शुभम पांडे (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी पूर्व से जुआ-सट्टा के मामलों में शामिल रहे हैं और लंबे समय से अवैध सट्टेबाजी के कारोबार से जुड़े हुए थे। हाल ही में सट्टा सरगना किशन चंद समेत चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद विवेचना में मिले सुरागों के आधार पर इन चार सटोरियों को पकड़ा गया है।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 6 एवं 7 के साथ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में संगठित रूप से सट्टा संचालन के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के कारण उनके विरुद्ध संगठित अपराध के प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई। इन सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    Korba, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हार्दीबाजार स्थित एक हाई स्कूल में चौकीदार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। चौकीदार द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के हार्दीबाजार स्थित एक हाई स्कूल में चौकीदार ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। चौकीदार द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाए जाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत छाल पुलिस ने ग्राम खेदापाली में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। मौके से करीब ₹6,000 मूल्य की शराब जब्त की गई, और महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदापाली में एक महिला अपने घर के समीप इमली के पेड़ के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला को ग्राहकों को महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी में महिला के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपिया की पहचान सविता सतनामी (27 वर्ष), पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय और महिला आरक्षक रंजिता चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत छाल पुलिस ने ग्राम खेदापाली में बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। मौके से करीब ₹6,000 मूल्य की शराब जब्त की गई, और महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेदापाली में एक महिला अपने घर के समीप इमली के पेड़ के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रही है। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर सहायक उप निरीक्षक शिव खरे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला को ग्राहकों को महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी में महिला के कब्जे से 15-15 लीटर क्षमता की दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 30 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपिया की पहचान सविता सतनामी (27 वर्ष), पति झंगलूराम सतनामी, निवासी ग्राम खेदापाली, थाना छाल, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक शिव खरे, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर सिंह क्षत्री, शंभू पाण्डेय और महिला आरक्षक रंजिता चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों की खराब हालत के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में मछली पालन कर अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे सड़क की बदहाली की ओर ध्यान आकर्षित किया जा सके।
    1
    बिलासपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों की खराब हालत के खिलाफ एक अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में मछली पालन कर अपना विरोध दर्ज कराया, जिससे सड़क की बदहाली की ओर ध्यान आकर्षित किया जा सके।
    user_Jay dhirhi
    Jay dhirhi
    Citizen Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • रायगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देर रात चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एक कार से देशी कट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी करके की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4.10 लाख रुपये कीमत की एक टोयोटा ग्लैंजा कार के साथ-साथ एक अवैध देशी कट्टा भी जब्त किया है। पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आ रही एक सफेद कार में सवार युवक अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। इस जानकारी पर सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर, निरीक्षक राकेश मिश्रा, और साइबर थाना प्रभारी, निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने पहाड़ मंदिर स्थित शराब भट्टी के पास घेराबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान, टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG-13 AQ-6663 को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत वाहन के भीतर छिपाकर रखा गया देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रायगढ़ निवासी 26 वर्षीय हरीश यादव और जांजगीर-चांपा निवासी, जो वर्तमान में रायगढ़ में रहता है, 24 वर्षीय प्रहलाद केंवट के रूप में बताई। आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने बरामद देशी कट्टा योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान से खरीदा था, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार होने में सफल रहा। अब पुलिस फरार हथियार सप्लायर की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच में भी जुट गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है और हथियारों के परिवहन, बिक्री और उपयोग में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रायगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए देर रात चलाए गए एक संयुक्त अभियान में एक कार से देशी कट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना चक्रधरनगर पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी करके की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 4.10 लाख रुपये कीमत की एक टोयोटा ग्लैंजा कार के साथ-साथ एक अवैध देशी कट्टा भी जब्त किया है।

पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से रायगढ़ आ रही एक सफेद कार में सवार युवक अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। इस जानकारी पर सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर, निरीक्षक राकेश मिश्रा, और साइबर थाना प्रभारी, निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने पहाड़ मंदिर स्थित शराब भट्टी के पास घेराबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान, टोयोटा ग्लैंजा कार क्रमांक CG-13 AQ-6663 को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत वाहन के भीतर छिपाकर रखा गया देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रायगढ़ निवासी 26 वर्षीय हरीश यादव और जांजगीर-चांपा निवासी, जो वर्तमान में रायगढ़ में रहता है, 24 वर्षीय प्रहलाद केंवट के रूप में बताई।

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्होंने बरामद देशी कट्टा योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल चौहान से खरीदा था, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार होने में सफल रहा। अब पुलिस फरार हथियार सप्लायर की तलाश के साथ-साथ अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वाले पूरे नेटवर्क की जांच में भी जुट गई है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने इस कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रायगढ़ पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति है और हथियारों के परिवहन, बिक्री और उपयोग में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • बिलासपुर जिले में अपराध, गुंडागर्दी और चाकूबाजी पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक विशेष सघन अभियान चलाया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सीधे निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत, आदतन गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों और आपराधिक प्रवृत्ति के संदिग्धों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस व्यापक कार्रवाई के दौरान कुल 90 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन और पूछताछ की गई। जांच पूरी होने के बाद, 76 आदतन गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त, 12 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अभियान के दौरान, पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार भी बरामद किए, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी चिन्हित असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्हें साफ तौर पर कहा गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, अवैध हथियार रखने या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर और अन्य निरोधात्मक प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई शामिल होगी। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे तत्वों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें, और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    बिलासपुर जिले में अपराध, गुंडागर्दी और चाकूबाजी पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक विशेष सघन अभियान चलाया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सीधे निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत, आदतन गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों और आपराधिक प्रवृत्ति के संदिग्धों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस व्यापक कार्रवाई के दौरान कुल 90 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनका सत्यापन और पूछताछ की गई।

जांच पूरी होने के बाद, 76 आदतन गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त, 12 व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। अभियान के दौरान, पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से अवैध धारदार हथियार भी बरामद किए, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी चिन्हित असामाजिक तत्वों, निगरानी बदमाशों और चाकूबाजों को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्हें साफ तौर पर कहा गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, मारपीट, अवैध हथियार रखने या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर और अन्य निरोधात्मक प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई शामिल होगी। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही, आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे तत्वों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें, और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    Korba, Chhattisgarh•
    15 hrs ago
  • लिटिल मास्टर इंग्लिश मीडियम विद्यालय, सरकंडा में छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
    1
    लिटिल मास्टर इंग्लिश मीडियम विद्यालय, सरकंडा में छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
    user_Akash Bhonsale
    Akash Bhonsale
    Bus charter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • बिलासपुर जिले के विकास खंड बिल्हा के ग्राम कराड़ सेवार में बारिश के बाद सड़कों पर हुए भीषण जलभराव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जमा पानी में जाल डालकर मछली पकड़ते हुए, कांग्रेसियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये सड़कें, जो कई गांवों को आपस में जोड़ती हैं, बरसात के कारण अब तालाब का रूप ले चुकी हैं, जिससे आम लोगों को हर दिन भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था को तुरंत सुधारने और क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत करने की पुरजोर मांग की है।
    1
    बिलासपुर जिले के विकास खंड बिल्हा के ग्राम कराड़ सेवार में बारिश के बाद सड़कों पर हुए भीषण जलभराव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जमा पानी में जाल डालकर मछली पकड़ते हुए, कांग्रेसियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ये सड़कें, जो कई गांवों को आपस में जोड़ती हैं, बरसात के कारण अब तालाब का रूप ले चुकी हैं, जिससे आम लोगों को हर दिन भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस ने इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था को तुरंत सुधारने और क्षेत्र की बदहाल सड़कों की मरम्मत करने की पुरजोर मांग की है।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter Bilaspur, Chhattisgarh•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.