*मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया* ------ *सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है* ------- *सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक आंगनबाड़ी किट पहुँचे, जिससे बच्चों को बैठने और पढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके* ------- *खतौनी से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये* ------- *जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराए जाए* ------- *केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी का माननीया राज्यपाल महोदया जी ने किया अवलोकन* ------------------------------------------ सोनभद्र/दिनांक 26 फरवरी,2026। *मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया* ------ *सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है* ------- *सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक आंगनबाड़ी किट पहुँचे, जिससे बच्चों को बैठने और पढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके* ------- *खतौनी से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये* ------- *जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराए जाए* ------- *केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी का माननीया राज्यपाल महोदया जी ने किया अवलोकन* ------------------------------------------ प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज सोनभद्र जनपद के विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किये। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट (200), पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पोटली (200), आयुष्मान कार्ड (500), वनाधिकार पट्टा (50), मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र (10), प्रधानमंत्री सूर्य योजना के (10) एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अन्तर्गत (10) लाभार्थियों, मोटराइज्ड दोना मशीन (2) सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी रहे बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रूपये का चेक प्रदान किया गया। माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आज 200 आंगनबाड़ियों को किट उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक किट में कुर्सी, साइकिल सहित 22 से 23 प्रकार के उपकरण बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए जाते हैं, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी सुगमता से पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो वनाधिकार के तहत आज लाभार्थियों को पट्टा दिया जा रहा है, इसके साथ ही वनाधिकार खतौनी का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किये जाने वाला यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित होती है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लोगों को मिले, उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जिस कार्य के लिए जो भी बजट की मांग की जाती है, उसका उपभोग समय से करना चाहिए और समय से बजट की मांग भी की जानी चाहिए, बजट को समय से खर्च होने पर समाज के अंतिम व्यक्तियों, गरीब, असहाय, दिव्यांग, आदिवासी वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ समय से मिल जाता है। राजस्व विभाग द्वारा खतौनी से सम्बन्धित जो भी मामले होते हैं, उसका निस्तारण निर्धारित समय अवधि में किया जाना चाहिए, ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर खतौनी से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण किये जाने चाहिए, समय से खतौनी से सम्बन्धित मामले के निस्तारण होने से व्यक्ति अपने जमीन का मालिकाना हक प्राप्त होता है और भूमि से सम्बन्धित विवाद की संभावना समाप्त होती है। उन्होंने कहा कि भूमि से सम्बन्धित मामलों जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्परता के साथ कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे कि पीड़ित व्यक्तियों को समय से न्याय मिले, जिससे कि माफिया दबंग द्वारा किसी की भूमि पर गलत तरीके से कब्जा न कर सकें और किसी गरीब का शोषण न कर सकें। इच्छा व्यक्त की कि पूरे प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक इस प्रकार की सामग्री पहुँचे, जिससे बच्चों को बैठने और पढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके। राज्यपाल जी ने विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक 15 दिन में आधा घंटा निकालकर बच्चों के नाखून काटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मा0 राज्यपाल महोदया जी ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत गये सुन्दर व मनमोहक नृत्य की सराहना भी की। राज्यपाल जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों को बेहतर देखभाल एवं पोषक आहार की आवश्यकता है। प्रदेश में टीबी मुक्त अभियान व्यापक स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर यह न घोषित करें कि रोगी पूर्णतः टीबी मुक्त हो गया है, तब तक पोषण पोटली निरंतर दी जानी चाहिए। टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया जाय। राज्यपाल जी ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ जन-जन तक पहुँचना चाहिए। स्वामित्व कार्ड योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम पर होना चाहिए, क्योंकि आज महिला स्वतंत्र और सशक्त हो चुकी है। राज्यपाल जी ने मुख्यमंत्री सूर्य घर योजना को विशेष रूप से सराहा और कहा कि जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराए जाएं। उन्होंने जीरो पावर्टी योजना की भी प्रशंसा की और कहा कि इस योजना के अंतर्गत अच्छा कार्य हो रहा है। श्रम विभाग की योजनाओं से लाभार्थियों को मिली धनराशि का सदुपयोग शिक्षा एवं स्वास्थ्य में करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि एक भी रुपया व्यर्थ नहीं होना चाहिए। राज्यपाल जी ने बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफी वितरित कर प्रोत्साहित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने मा0 राज्यपाल जी को स्मृति चिन्ह, प्रेरणादायी पुस्तकों भेंट किया तथा जनपद के समग्र विकास की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान माननीया राज्यपाल महोदया जी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर पर विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किये, अवलोकन के दौरान उन्होंने कृषक बन्धुओं से मोटे अनाज की खेती के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। इस दौरान माननीय राज्यपाल महोदया जी ने 02 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण भी की। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, खादी विभाग, रेशम विभाग, उद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग, एन0आर0एल0एम0 समूह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी कीं। इसके उपरान्त मा0 राज्यपाल महोदया जी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में एच0पी0वी0 टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग की और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल कैम्प में 100 बच्चियों को एच0पी0वी0 टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौंड़, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, मा0 विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिाकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह सहित सम्मानित जनप्रतनिधिगण, अधिकारीगण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण उपस्थित रहें। ----------------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। ----------------------------------------
*मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया* ------ *सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है* ------- *सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक आंगनबाड़ी किट पहुँचे, जिससे बच्चों को बैठने और पढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके* ------- *खतौनी से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये* ------- *जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराए जाए* ------- *केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी का माननीया राज्यपाल महोदया जी ने किया अवलोकन* ------------------------------------------ सोनभद्र/दिनांक 26 फरवरी,2026। *मा राज्यपाल महोदया जी द्वारा सोनभद्र के विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किया* ------ *सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है* ------- *सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक आंगनबाड़ी किट पहुँचे, जिससे बच्चों को बैठने और पढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके* ------- *खतौनी से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये* ------- *जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराए जाए* ------- *केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी का माननीया राज्यपाल महोदया जी ने किया अवलोकन* ------------------------------------------ प्रदेश की मा0 राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज सोनभद्र जनपद के विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेन्टर में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट एवं सामग्री का वितरण किये। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्री-स्कूल किट (200), पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पोटली (200), आयुष्मान कार्ड (500), वनाधिकार पट्टा (50), मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र (10), प्रधानमंत्री सूर्य योजना के (10) एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अन्तर्गत (10) लाभार्थियों, मोटराइज्ड दोना मशीन (2) सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी रहे बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। 10 अनाथ बच्चियों को 1100 रूपये का चेक प्रदान किया गया। माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आज 200 आंगनबाड़ियों को किट उपलब्ध कराई गई हैं। प्रत्येक किट में कुर्सी, साइकिल सहित 22 से 23 प्रकार के उपकरण बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दिए जाते हैं, ताकि गरीब परिवारों के बच्चे भी सुगमता से पढ़ सकें और आगे बढ़ सकें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो वनाधिकार के तहत आज लाभार्थियों को पट्टा दिया जा रहा है, इसके साथ ही वनाधिकार खतौनी का वितरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा किये जाने वाला यह कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित होती है, उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक के लोगों को मिले, उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जिस कार्य के लिए जो भी बजट की मांग की जाती है, उसका उपभोग समय से करना चाहिए और समय से बजट की मांग भी की जानी चाहिए, बजट को समय से खर्च होने पर समाज के अंतिम व्यक्तियों, गरीब, असहाय, दिव्यांग, आदिवासी वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ समय से मिल जाता है। राजस्व विभाग द्वारा खतौनी से सम्बन्धित जो भी मामले होते हैं, उसका निस्तारण निर्धारित समय अवधि में किया जाना चाहिए, ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर खतौनी से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण किये जाने चाहिए, समय से खतौनी से सम्बन्धित मामले के निस्तारण होने से व्यक्ति अपने जमीन का मालिकाना हक प्राप्त होता है और भूमि से सम्बन्धित विवाद की संभावना समाप्त होती है। उन्होंने कहा कि भूमि से सम्बन्धित मामलों जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्परता के
साथ कार्यवाही की जानी चाहिए, जिससे कि पीड़ित व्यक्तियों को समय से न्याय मिले, जिससे कि माफिया दबंग द्वारा किसी की भूमि पर गलत तरीके से कब्जा न कर सकें और किसी गरीब का शोषण न कर सकें। इच्छा व्यक्त की कि पूरे प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तक इस प्रकार की सामग्री पहुँचे, जिससे बच्चों को बैठने और पढ़ने के लिए उपयुक्त वातावरण मिल सके। राज्यपाल जी ने विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक 15 दिन में आधा घंटा निकालकर बच्चों के नाखून काटने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मा0 राज्यपाल महोदया जी ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र की बच्चियों द्वारा प्रस्तुत गये सुन्दर व मनमोहक नृत्य की सराहना भी की। राज्यपाल जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे रोगियों को बेहतर देखभाल एवं पोषक आहार की आवश्यकता है। प्रदेश में टीबी मुक्त अभियान व्यापक स्तर पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टर यह न घोषित करें कि रोगी पूर्णतः टीबी मुक्त हो गया है, तब तक पोषण पोटली निरंतर दी जानी चाहिए। टीबी रोगियों के साथ अछूत जैसा व्यवहार न किया जाय। राज्यपाल जी ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड योजना की सराहना करते हुए कहा कि इसका लाभ जन-जन तक पहुँचना चाहिए। स्वामित्व कार्ड योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि घर का मालिकाना हक पति और पत्नी दोनों के नाम पर होना चाहिए, क्योंकि आज महिला स्वतंत्र और सशक्त हो चुकी है। राज्यपाल जी ने मुख्यमंत्री सूर्य घर योजना को विशेष रूप से सराहा और कहा कि जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल स्थापित कराए जाएं। उन्होंने जीरो पावर्टी योजना की भी प्रशंसा की और कहा कि इस योजना के अंतर्गत अच्छा कार्य हो रहा है। श्रम विभाग की योजनाओं से लाभार्थियों को मिली धनराशि का सदुपयोग शिक्षा एवं स्वास्थ्य में करने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि एक भी रुपया व्यर्थ नहीं होना चाहिए। राज्यपाल जी ने बच्चों को चॉकलेट एवं टॉफी वितरित कर प्रोत्साहित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने मा0 राज्यपाल जी को स्मृति चिन्ह, प्रेरणादायी पुस्तकों भेंट किया तथा जनपद के समग्र विकास की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान माननीया राज्यपाल महोदया जी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर पर विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किये, अवलोकन के दौरान उन्होंने कृषक बन्धुओं से मोटे अनाज की खेती के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दियें। इस दौरान माननीय राज्यपाल महोदया जी ने 02 दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल का वितरण भी की। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, खादी विभाग, रेशम विभाग, उद्योग विभाग, महिला कल्याण विभाग, एन0आर0एल0एम0 समूह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उद्यान विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन भी कीं। इसके उपरान्त मा0 राज्यपाल महोदया जी ने विकास भवन के पंचायत रिसोर्स सेन्टर में एच0पी0वी0 टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग की और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल कैम्प में 100 बच्चियों को एच0पी0वी0 टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौंड़, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, मा0 विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिाकारी श्री हेमन्त कुमार सिंह सहित सम्मानित जनप्रतनिधिगण, अधिकारीगण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थीगण उपस्थित रहें। ----------------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। ----------------------------------------
- सोनभद्र/दिनांक 26 फरवरी,2026। *माननीय राज्यपाल महोदया जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक* ------------------------------------------ प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान माननीय राज्यपाल जी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाआं में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्योंं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने कहा कि जनपद के दुरूह क्षेत्रों ग्रामीणांचलों में जाकर महिलाओं को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाये कि होम डिलीवरी न करायें, होम डिलीवरी कराने से जच्चा, बच्चा के जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीण अनपढ़ व्यक्तियों को इसके लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाये, मेडिकल कालेज में पढ़ रहे छात्राओं द्वारा भी गांव में जाकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाये कि, गांव में डिलीवरी न करायें और महिलाओं का समय पर टीकाकरण कराया जाये, इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने जनपद में टी0बी0 मुक्त ग्रामों की संख्या के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र में 250 ग्राम पंचायतों को अब तक टी0बी0 मुक्त बनाया गया है, शेष अन्य ग्रामों को भी टी0बी0 मुक्त बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी न देश को टी0बी0 मुक्त बनाने के लिए संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने हेतु टी0बी0 रोगियों को बेहतर देख-भाल के साथ ही पोषाहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाये, जिससे कि टी0बी0 से ग्रसित मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। इसके पश्चात मा0 राज्यपाल जी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गरम भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराये जाये और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहें, 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों का पूरे जनपद में सर्वे कराया जाये और उन बच्चों का प्रवेश आंगनबाड़ी केन्द्रों में कराया जाये और छः वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का सर्वे कराकर उनका प्रवेश प्राथमिक विद्यालयों में कराया जाये, इस कार्य में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से कार्य सुनिश्चित कराया जाये, जिससे कोई भी बच्चा आंगनबाड़ी केन्द्र व प्राथमिक विद्यालयों में जाने से वंचित न रहें। इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने नमामि गंगे द्वारा हर घर को नल से जल योजना की भी समीक्षा की, समीक्षा के दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु की जा रही जल आपूर्ति की नियमित रूप से टेस्टिंग करायी जाये, जिससे कि पेयजल हेतु की जा रही जल आपूर्ति में दूषित पानी न पहंुचने पायें। दूषित पानी से अनेक प्रकार की बीमारी होने की संभावना बनी रहती है, इण्डस्ट्रियल क्षेत्र में भी इण्डस्ट्रिज से निकलने वाले पानी की भी निगरानी करायी जाये कि वह वहां पर जाता, क्योंकि इण्डस्ट्रिज से निकलने वाले पानी से भी बीमारी की संभावना बनी रहती है, मानव जीवन के लिए शुद्ध पेयजल सबसे आवश्यक है। इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी राशन की दुकानें आवंटित की जाये, ग्रीन आर्मी की महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाये और अच्छे कार्य करने पर उन्हें भी राशन की दुकान आवंटन किया जाये, इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने आंकाक्षी जनपद सोनभद्र के विकास के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र देश के आकांक्षी 112 जनपदों में से विकास के मामले मे तीसरे स्थान पर है। इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं हेतु जो भी बजट प्राप्त होते हैं, उसका समय से उपभोग किया जाये और अतिरिक्त बजट की मांग समय से की जाये, जिससे कि पात्र व्यक्तियों को समय से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने कहा कि आज की समीक्षा बैठक में मा0 राज्यपाल महोदया जी द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका सभी अधिकारी द्वारा सम्यक निर्वहन किया जायेगा। किशोरियों के टीकाकरण से सम्बन्धित जनपद को टी0बी0 मुक्त बनाने के क्षेत्र में विशेष कार्य किये जायेंगें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण दिया गया है, साथ ही जनजातीय समाज की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, एक लव्य विद्यालय स्थापित है, जिसमें जनजातीय समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। इस मौके पर मा0 राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौंड़, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, मा0 विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ला सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। ----------------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। ----------------------------------------4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र के विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट और सामग्री का वितरण किया। राज्यपाल ने 200 आंगनबाड़ी किट, आयुष्मान कार्ड, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र और सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही 10 अनाथ बच्चियों को आर्थिक सहायता और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल भी प्रदान की गई। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने खतौनी मामलों के त्वरित निस्तारण, आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं और जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।सोनभद्र के विकास भवन स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, किट और सामग्री का वितरण किया। राज्यपाल ने 200 आंगनबाड़ी किट, आयुष्मान कार्ड, वनाधिकार पट्टा, मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र और सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही 10 अनाथ बच्चियों को आर्थिक सहायता और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल भी प्रदान की गई। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने खतौनी मामलों के त्वरित निस्तारण, आंगनबाड़ी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं और जनपद के प्रत्येक घर पर सोलर पैनल लगाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1
- सोनभद्र। - राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची सोनभद्र - कलेक्ट्रेट में सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का निरीक्षण किया - वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का किया निरीक्षण - कलेक्ट्रेट में नाबार्ड,आरसेटी,एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर के स्टालों का किया निरीक्षण - कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए हुईं रवाना2
- सोनभद्र (26 फरवरी, 2026): उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित 'सरदार वल्लभ भाई पटेल वाटिका' का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने परिसर को एक नई पहचान देते हुए वाटिका का अवलोकन भी किया। वित्तीय समावेशन पर विशेष जोर लोकार्पण के उपरान्त, माननीय राज्यपाल महोदया ने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का फीता काटकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस शिविर का उद्देश्य आम जनमानस को बैंकिंग और सरकारी वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। प्रदर्शनी का अवलोकन: राज्यपाल ने शिविर में विभिन्न विभागों और संस्थानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया, जिनमें प्रमुख थे: बैंकिंग संस्थान: इण्डियन बैंक, स्टेट बैंक और नाबार्ड (NABARD)। प्रशिक्षण एवं विकास: आरसेटी (RSETI) और कोषागार विभाग। कृषि उद्यमिता: फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) के स्टाल। गरमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गौंड़, सदर विधायक श्री भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह और लीड बैंक मैनेजर श्री सलन बागे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।3
- सोनभद्र दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा - आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को सोनभद्र पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यक्रमों और योजनाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सोनभद्र में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल वाटिका का निरीक्षण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का जायजा लिया तथा नाबार्ड, आरसेटी और एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर संगठनों के स्टॉल देखे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में राज्यपाल ने विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थी आंगनबाड़ी महिलाओं को किट वितरित कीं और आदिवासी परिवारों को जमीन के पट्टे प्रदान किए। राज्यपाल ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।1
- Bjp raj me1
- सोनभद्र/दिनांक 26 फरवरी,2026। *माननीय राज्यपाल महोदया जी ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का किये लोकार्पण* *माननीय राज्यपाल महोदया जी द्वारा वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का किया गया शुभारम्भ * ------------------------------------------ प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण की, इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ फीता खोलकर की। इस दौरान मा0 राज्यपाल महोदया जी ने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर में बैंकर्स व कोषागार, नाबार्ड, आरसेटी, इण्डियन बैंक, स्टेट बैंक, फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन की। इस मौके पर मा0 राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौंड़, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे, मा0 विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, लीड बैंक मैनेजर श्री सलन बागे सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। ----------------------------------------------------- जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। ----------------------------------------4