हाथरस: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में जलेसर रोड पर बर्फ खाने के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर नगला अखई निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई है। पेशे से राजमिस्त्री प्रदीप कल रात अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में हाथरस शहर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने प्रदीप की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल प्रदीप को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव लाडपुर नगला अखई पहुंची, वहां मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हाथरस: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत, परिवार में मचा कोहराम हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में जलेसर रोड पर बर्फ खाने के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। एक अनियंत्रित कैंटर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाडपुर नगला अखई निवासी 28 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सोरन सिंह के रूप में हुई है। पेशे से राजमिस्त्री
प्रदीप कल रात अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में हाथरस शहर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने प्रदीप की बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायल प्रदीप को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन
वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदीप की मौत की खबर जैसे ही उसके गांव लाडपुर नगला अखई पहुंची, वहां मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- जनपद हाथरस की सदर तहसील पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा हाथरस द्वारा संवर्गीय समस्याओं का समाधान न होने के कारण आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील हाथरस के लेखपालों ने एकत्रित होकर अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता तहसील कार्यालय में जमा करा दिया गया है। इस दौरान जनता के कार्यों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए शासन प्रशासन को लेखपालों ने जिम्मेदार बताया है। भूलेख बस्ता जमा करने के दौरान लेखपालों ने कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी से अपनी बात रखते हुए समस्या बताई गई थी लेकिन कोई समाधान न होने पर लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता कार्यालय में जमा कराया गया है साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द ही लेखपालों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो लेखपाल धरना प्रदर्शन करेंगें।1
- *ब्रेकिंग अलीगढ़ --* LPG किल्लत के बीच गैस चोरी की वीडियो वायरल, इण्डेन गैस एजेंसी की गाड़ी में होकर गैस रिफिल कर चोरी करते हुए वीडियो वायरल, भरी आवादी में बीच सड़क पर सिलेंडर से लदे लोडर में अवैध गैस रिफिल कर चोरी करते वीडियो वायरल, कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है वायरल वीडियो, अलीगढ़ के मौलाना आज़ाद नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो.1
- Post by Vikram knmar Bra10
- Post by AP NEWS NEWS4
- हसायन कोतवाली क्षेत्र केगांव बरी का नगला भरता गैस गोदाम के पास अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिसमें राज किशोर उदयवीर सिंह राहुल यादव सेंवी कुमार आदि किसानों की करीब 60 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची दंमकल द्वारा किसनों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया अन्यथा और अधिक भारी नुकसान हो सकता था। ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंचने से पहले अपने उपायों से आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया।मगर वह सफल नहीं हो पाये ।जिससे भीषण आग की चपेट में आकर किसानों का लाखों रुपए का गेहूं जलकर सा हो गया जिसकी सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।2
- जिला हाथरस की तहसील सादाबाद विधानसभा क्षेत्र ग्राम कोका खुर्द में डॉ बी आर अंबेडकर जी की 135 विजयंती धूमधाम से मनाई गई मैं पुलिस प्रशासन के साथ धूमधाम से मनाई गई4
- जनपद हाथरस की सदर तहसील पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले विभिन्न समस्याओं का समाधान न होने के कारण आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत तहसील सासनी पर तैनात लेखपालों ने एकत्रित होकर अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता तहसील कार्यालय में जमा कराया है। इस दौरान लेखपालों ने जनता के कार्यों में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के लिए शासन प्रशासन को जिम्मेदार बताया है। लेखपालों ने भूलेख बस्ता जमा करने के दौरान कहा कि जिलाधिकारी से अपनी बात रखते हुए समस्या बताई गई थी लेकिन कोई समाधान न होने पर लेखपालों द्वारा अतिरिक्त क्षेत्र का भूलेख बस्ता कार्यालय में जमा किया गया है। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो लेखपाल मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करेंगें।1
- carpenter uchit Damon per kam Kiya jata Hai anyatha Seva ka mauka den 8791 5253 86 HD Faheem Khan alveera modular kitchen bed natha LED panel uchit majduri ke rate per kiye jaate Hain Seva ka mauka den2
- मैं प्रार्थी श्यामवीर पुत्र रायजीलाल मूलनिवासी गांव अलीपुर द्वार उक्त जमीन में जिसकीगाटा संख्या 856,836हैतथा,123रकवा0.777हैलगानी6खहै, की रामजीलाल पुत्र गोकुलचंद मूलनिवासी अलीपुर हाल निवासी शाशि गार्डन मयूर विहार सरदा खादर पूर्वी दिल्ली में दूसरे परिवार के साथ रहते थे स्व श्री राम जी लाल, दूसरा परिवार कातारानी पत्नी दूसरी रामजीलाल तीन सन्तान दूसरी एक, संदिग्ध पुत्र अमितलाल क्योंकि माताजी की अपनी की शादी बर्ष 1982मे, बता रहा है शादी/मजीद बयान मेसीओसिटी, तृतीय अलीगढ़ जो, चार्जसीट मैं वादी द्वारा बताया विवेचक ने जांच सम्पादित किया बयान तथा चार्जसीट में अवलोकन किया गया है तथा अमित लाल अपना जन्म होना बताया दिनांक 5-6-1982मे,जिसकी जन्मतिथि अमितलाल के आधारकार्ड तथा शैक्षिक प्रमाण पत्र अंकित होंगी, आधारकार्ड की प्रतिलिपि मुझ,(प्रति वादी के पास है इसलिए स्व श्री राम जी लाल पुत्र गोकुलचंद मूलनिवासी अलीपुर हाल निवासी शाशि गार्डन मयूर विहार सरदा खादर पूर्वी दिल्ली का पुत्र नहीं, है बेमतलब, में रामजीलाल की विरासत परदावा, कर रहा है डीएनए टेस्ट में फेल होगा। रामजीलाल उर्फ रामजीत पुत्र गोकुलचंद मूलनिवासी अलीपुर हाल निवासी शाशि गार्डन मयूर विहार सरदा खादर पूर्वी दिल्ली का निधन दिनांक 2-5-2021, में हुआ था उसकी विरासत केलिए वारिश,प्रथम पत्नी श्रीमती रामवती उर्फ रुमाली के पुत्र श्यामवीर, राजकुमार पुत्र गणरामजीलाल दरअशलमेहक,अधिकार इन्हीं होता है दूसरी पत्नी का नहीं बनता है रही उसके पुत्रों,कीउनकोजब, मिलेगा रामजीलाल के जैविक पुत्र हो, माननीय न्यायालय एनटी कोल, जलाली द्वारा अबविरासत दर्ज कराई गयी दिनांक 17-3-25, में कब्जा खैतो में करके अपनी -अपनीखेतीकरते,चलेआरहै, है अमितलाल संदिग्ध पुत्र रामजीलाल ने, रेस्टोरेशन वकील, के माध्यम लिया मुकदमा अपराधसखया,7182/25,7219/25माननीय न्यायालय एनटी कोल,व, जलाली चलरहाटायलपर,तारीख,दिनाक16-4-25हैतथाअपरउपजिलाधिकारी,जाॅइनट मजिस्ट्रेट कोल अलीगढ़ में अपील, श्यामवीर राजकुमार पुत्र गण, स्व श्री राम जी लाल केनाम, से फिरभी संदिग्ध पुत्र अमितलाल विरासत में उसने और उसके भाड़े के टटटूओ ने रेस्टोरेशन के बाद पुलिस से सांठगांठ कर मुक़दमा अपराध संख्या 111/25धाराबीएनएस, में 351/1/61/2/318/4/336/3/338,340/2/, में जो फर्जी साबित होगा, वादी के विवेचक कोदिये ब्याननुसार, तथा डीएनए टेस्ट से डीएनए, टेस्ट का वादी अमितलाल उक्त प्रति वादी श्यामवीर उक्त का कराने के लिये वकील के माध्यम से प्रार्थना पत्र अदालत में दे चुके है हम, खेत में गोबर का खाद का चूरा पड़ा है वर्तमान स्थिति मे और फसल भी, करेंगे धन्यवाद नमस्कार4