Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rudraa Pratap Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Rajendra kushwaha jee1
- टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना अंतर्गत #ग्राम_पंचायत_दरी से एक संवेदनशील मामला सामने आया है , जहां #महापुरुषों के बैनर फाड़े जाने की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीण लोगों के द्वारा बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत दरी में दिनांक 2-3 मार्च 2026 को डॉ. #भीमराव_अंबेडकर एवं संत गुरु #रविदास_महाराज की जयंती के अवसर पर अहिरवार समाज के लोगों द्वारा दीवारों पर पोस्टर एवं बैनर लगाए गए थे। लेकिन दिनांक 7 मार्च 2026 की रात को अज्ञात लोगों द्वारा इन बैनर-पोस्टरों को फाड़ दिया गया, जिससे सामाजिक भावना आहत हुई है। घटना के बाद ग्रामवासियों ने बुडेरा थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कृत्य असामाजिक एवं संकीर्ण मानसिकता रखने वाले लोगों द्वारा किया गया है, जिससे गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। 👉 शासन-प्रशासन से मांग: स्थल की जांच कर दोषियों की जल्द पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 📢 मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव आपसे अपील करता है कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। CM Madhya Pradesh Vivek Shrotriya SP Tikamgarh Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh Sanju Choudhary PRO Tikamgarh Hradesh Kushwaha Chandra Shekhar Aazad Damodar Singh yadav fanpage Rajak Samaj Tikamgarh Dharmendrashigh Lodhi Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY Satyendra Vidrohi @हाइलाइट1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा में ओबीसी महासभा ने विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन1
- नम आँखों से विदा हुए गुरुजी: अड़ाकू मजरा में उमड़ा जनसैलाब शिक्षा की अलख जगाने वाले प्रधान अध्यापक श्री लोधी की सेवानिवृत्ति पर भावुक हुए ग्रामीण और विद्यार्थी बल्देवगढ़ ।। मनपसार शिक्षक और विद्यार्थी का रिश्ता केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह एक आत्मिक जुड़ाव है। इसका जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत मनपसार के अड़ाकू मजरा में देखने को मिला, जहाँ प्रधान अध्यापक श्री जानकी प्रसाद लोधी की सेवानिवृत्ति पर पूरा गाँव भावुक हो उठा। स्कूल प्रांगण में आयोजित विदाई समारोह में जब लोधी जी ने अपनी अंतिम विदाई ली, तो बच्चों और ग्रामीणों की आँखें छलक आईं। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय सेवा श्री जानकी प्रसाद लोधी ने अपने कार्यकाल के दौरान अड़ाकू मजरा के शासकीय विद्यालय को न केवल शिक्षा का केंद्र बनाया, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि लोधी जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की मशाल को जलाए रखा। उनके मार्गदर्शन में यहाँ के कई विद्यार्थियों ने सफलता के नए आयाम छुए हैं। ग्रामीणों ने याद किए पुराने दिन विदाई के समय ग्रामीणों का उनके प्रति विशेष अनुराग स्पष्ट झलक रहा था। बड़े-बुजुर्गों ने बताया कि लोधी जी का व्यवहार सदैव एक मार्गदर्शक जैसा रहा। विदाई समारोह में स्कूल परिवार, पूर्व छात्र और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना समारोह के समापन पर सभी ने उनके सुखद और स्वास्थ्यप्रद सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षक के सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया। अंत में नम आँखों से श्री लोधी को विदा किया गया, लेकिन उनके द्वारा दी गई शिक्षा की थाती ग्रामीणों के बीच हमेशा जीवित रहेगी।1
- महरौनी, ललितपुर महरौनी तहसील के ग्राम छायन में एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब पड़ोसी जिले टीकमगढ़ से आए करीब 21 आरोपियों ने गांव में धावा बोल दिया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन स्थिति का फायदा उठाकर कई आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा1
- श्री बजनी बाबा धाम खडोवरा माता के विसर्जन #viralvideo #videochallenge @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- वंशकर समाज के नारायण वर्मा ने महावीर जयंती पर कराईं पुष्प वर्षा जैन सामुदायिक के लोग ने मंच पर किया जोरदार स्वागत जिला अध्यक्ष नारायण वर्मा सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों का जैन सामुदायिक की समिति ने किया मंच के माध्यम से सम्मान फिलहाल खबर निकाल कर सामने आईं हैं जतारा से देखें यह पुरी रिपोर्ट टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में महावीर जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाईं गई। जानकारी देते हुए मनोज जैन ने बताया कि सोमवार को नगर में जयंती जैन मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई जिसमें समाज के लोग हाथों में धर्म ध्वजा लेकर भगवान महावीर जी के जयकारे लगाते नज़र आए वहीं रथ पर विराजमान भगवान की जगह जगह आरती उतारकर गई वहीं शोभायात्रा यात्रा का वंशकर समाज के जिला अध्यक्ष नारायण वर्मा द्वारा पीये जल के साथ पुष्प वर्षा वर्षा कर समाज के लोगों का सम्मान किया वहीं शोभायात्रा यात्रा नगर के मैन मार्केट से गुजर कर पांडुकशीला पहुंची जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए वही नारायण वर्मा सहित विभिन्न दल के जन प्रतिनिधियों का मंच के माध्यम से सम्मान किया गया इस दौरान पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम देखने को मिलें इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। न्यूज़ जतारा से संवाददाता सागर सोनी की रिपोर्ट1
- Post by Jamil khan1