मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, चालक की अपनी ही गाड़ी के नीचे दबने से मौत बुधवार तड़के मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे जा गिरे, जबकि चालक अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गया। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि हादसा सुबह करीब तीन बजे ज्ञान विहार रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर हुआ। रेत से भरा मिनी ट्रक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरी तरफ से ट्रैक्टर मालवा की ओर से आ रहा था। पुलिस के अनुसार साहू मैरिज गार्डन के पास अचानक मिनी ट्रक रॉन्ग साइड में आ गया, जिससे ट्रैक्टर और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में ट्रेक्टर चला रहे विशाल उर्फ विशु कहार (22) उछलकर अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह सरधना नदी फर्स्ट के निवासी थे। वहीं दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और मिनी ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विशाल पिछले करीब पांच महीनों से एक ठेकेदार के साथ ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। वह अपने परिवार के पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार मिनी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, चालक की अपनी ही गाड़ी के नीचे दबने से मौत बुधवार तड़के मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे जा गिरे, जबकि चालक अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गया। थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि हादसा सुबह करीब तीन बजे ज्ञान विहार रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर हुआ। रेत से भरा मिनी ट्रक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरी तरफ से ट्रैक्टर मालवा की ओर से आ रहा था। पुलिस के अनुसार साहू मैरिज गार्डन के पास अचानक मिनी ट्रक रॉन्ग साइड में आ गया, जिससे ट्रैक्टर और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में ट्रेक्टर चला रहे विशाल उर्फ विशु कहार (22) उछलकर अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह सरधना नदी फर्स्ट के निवासी थे। वहीं दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और मिनी ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। विशाल पिछले करीब पांच महीनों से एक ठेकेदार के साथ ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। वह अपने परिवार के पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार मिनी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगलवार को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की कुशलक्षेम पूछी।1
- रायपुर (ब्यावर) NH 25 पर सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।1
- भीम के जस्साखेड़ा में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, रायपुर के सिरमा निवासी युवक का लाखों का सामान जलकर राख भीम उपखंड क्षेत्र के जस्साखेड़ा गांव में रविवार देर रात एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की इस घटना में रायपुर उपखंड के सिरमा गांव निवासी युवक की मेहनत से खड़ी दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरमा निवासी अजय सिंह (पुत्र भगवान सिंह) जस्साखेड़ा में रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान चलाते हैं। रविवार रात करीब 9 बजे अजय सिंह रोज की तरह दुकान बंद कर घर पहुंचे ही थे कि कुछ देर बाद ग्रामीणों का फोन आया कि उनकी दुकान से आग की लपटें निकल रही हैं। सूचना मिलते ही अजय सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल पुलिस व दमकल को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही भीम पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल चुका था। पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि दुकान में करीब 10 से 12 लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े, फर्नीचर और अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। अजय सिंह के पिता भगवान सिंह एक साधारण किसान हैं, जिन्होंने खेती-बाड़ी से पैसे जोड़कर बेटे के लिए यह दुकान शुरू करवाई थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। पीड़ित अजय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि घटना का सर्वे कर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए ताकि वे दोबारा अपना रोजगार शुरू कर सकें।1
- रायपुर (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत सड़क मरम्मत के दौरान व्यवस्थाओं की अनदेखी से लगता जाम, वाहन चालक झेल रहे परेशानी एंकर_झाला की चौकी के समीप नेशनल हाईवे 25 ब्यावर पिंडवाड़ा फोरलेन हाईवे पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है । जिससे हाइवे को वन वे किया हुआ है और वाहनों का एक साइड से हाइवे पर आना जाना है । लेकिन टोल कंपनी व NHAI के द्वारा हाईवे सड़क की मरम्मत के दौरान डायवर्ड किए गए स्थान पर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से हो सके इसको लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है । जिससे कई बार वन वे हाइवे पर वाहनों का लंबा जाम लग जाता है। जिससे वाहन चालको को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं । इसके अलावा सड़क की मरम्मत करने से पटरी के समीप सड़क की ऊंचाई ज्यादा होने से दुपहिया वाहनों के हादसे का खतरा बढ़ गया है । लेकिन इन खामियों की तरफ NHAI व टोल कंपनी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है ।4
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का साध्य कालीन ताजा अपडेट। भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजे का वडता हुआ राजनीतिक ग्राफ। राज्य के दौरान प्रधानमंत्री को उनके लिए अब राजस्थान की राजनीति में कौन सा पद या फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का मानस बनाया है। हाल ही में अजमेर में प्रधानमंत्री ने जैसे ही। उनका नाम लिया वसुंधरा राजे जिंदाबाद तालिया की भीष्ण गड़गड़ाहट ने प्रधानमंत्री को सोचने पर मजवूर कर दिया।1
- Manish palace Bhavan Nawada bus stand ke pass Gangasagar Kisi Ko Lena Ho to Bhai sampark kariye hamara number de raha hun 797635 02591
- अजमेर जिला मुख्यालय के बाहर कल हुए प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड गिराकर प्रदर्शनकारियों के जिला मुख्यालय परिसर में प्रवेश करने की घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आज जिला मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नए सिरे से योजना तैयार की जा रही है। अब जिला मुख्यालय के बाहर लगाए जाने वाले बैरिकेड्स के नीचे लोहे के एंगल लगाए जाएंगे, जिससे बैरिकेड्स को मजबूत सपोर्ट मिलेगा और उन्हें गिराना आसान नहीं होगा। इसके साथ ही मौके पर तैनात किए जाने वाले पुलिस जाप्ते में भी बदलाव किया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त बनाते हुए जिला मुख्यालय परिसर की घेराबंदी नए स्वरूप में की जाएगी।1
- रायपुर (ब्यावर) पुलिस थाना रायपुर की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृत्ताधिकारी वृत रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निकटतम सुपरविजन मे व राजूराम सीरवी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर के निर्देशन मे सरवर खान उनि मय टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध मदाक पदार्थ अफीम के 42 पौधे जब्त कर एक मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.03.2026 को दौराने गश्त सरहद पचानपुरा खेत मे एक व्यक्ति द्वारा सरकारी वाहन व पुलिस जाप्ता को देखकर छुपने लगा । जिस पर सरवर खान उनि मय जाप्ता द्वारा उक्त व्यक्ति को खेत में जाकर नाम पता पुछा तो अपना नाम पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रायत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द होना बताया। जिसको दस्तयाब कर छुपने का कारण पूछा तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मैने अपने खेत मे धनिया के पौधो के साथ अफीम के पौधे लगा रखे है । जिससे डरकर मैं छुपने लगा । जिस पर खेत में अवैध अफीम के कुल 42 पौधे उगाये हुऐ मिले । जिनको जब्त किया जाकर मुल्जिम पूनमसिंह को गिरफतार किया गया। वगैरा पर प्रकरण संख्या 48 दिनांक 11.03.2026 घारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया।पुलिस ने इस प्रकरण मे जब्ती अवैध मादक पदार्थ अफीम के कुल 42 पौधे जब्त किए और आरोपी पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रावत निवासी सालरवाडा कालब खुर्द पुलिस थाना रायपुर,जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में राजूराम सीरवी निपु. थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर,सरबर खान उनि , कैलाशचंद सउनि ,सुरेश कानि.,प्रेमसुख कानि. शामिल रहे ।1