logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हापुड़। जिलाधिकारी द्वारा बृजघाट व गढ़मुक्तेश्वर का किया गया। निरीक्षण। हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना द्वारा बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो उसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। कोई भी श्रद्धालु गहरे जल में स्नान करने का प्रयास न करें इसका विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर को निर्देश दिए निरंतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी नाविक लाइव जैकेट के साथ नाव में श्रद्धालुओं को बैठाए। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को एकत्रित न होने दिया जाए।

1 hr ago
user_Narender singh
Narender singh
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

हापुड़। जिलाधिकारी द्वारा बृजघाट व गढ़मुक्तेश्वर का किया गया। निरीक्षण। हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीना द्वारा बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो उसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए। कोई भी श्रद्धालु गहरे जल में स्नान करने का प्रयास न करें इसका विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर को निर्देश दिए निरंतर साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी नाविक लाइव जैकेट के साथ नाव में श्रद्धालुओं को बैठाए। घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को एकत्रित न होने दिया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव हवाल-मोड़ पर तेज रफ्तार कैंटर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में जुनैद नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धौलाना चौराहे पर वाहन को पकड़ लिया। पूरे मामले की जांच जारी है। वीडियो में देखिए हादसे की पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई।
    1
    हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव हवाल-मोड़ पर तेज रफ्तार कैंटर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में जुनैद नाम के युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धौलाना चौराहे पर वाहन को पकड़ लिया। पूरे मामले की जांच जारी है।
वीडियो में देखिए हादसे की पूरी खबर और पुलिस की कार्रवाई।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नवीन मंडी परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किया नुक्कड़ नाटक पम्पलेट बांट कर किया लोगो को जागरूक हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीणा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ को टीबी मुक्त बनाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नवीन मंडी परिसर, हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग एवम् शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवीन सब्जी मंडी हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल की छात्राओं स्तुति सिंह एवं परिधि द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से मंडी परिसर में उपस्थित सैकड़ों लोगों को टीबी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी उन्मूलन में जन-सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार पर बल दिया। शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष अजीत सिंह ने ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री वेद प्रकाश शर्मा का कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान शालोम ट्रस्ट की टीम द्वारा मंडी परिसर में उपस्थित जनसमुदाय को पैंफलेट वितरित कर टीबी के प्रमुख लक्षणों - दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना, भूख न लगना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य नितिन गर्ग, संजय कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, वंदना, क्षमा एवं भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
    1
    नवीन मंडी परिसर में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत किया  नुक्कड़ नाटक
पम्पलेट बांट कर किया लोगो को जागरूक 
हापुड़। जिलाधिकारी कविता मीणा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ को टीबी मुक्त बनाने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज नवीन मंडी परिसर, हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग एवम् शालोम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नवीन  सब्जी मंडी हापुड़ में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल की छात्राओं स्तुति सिंह एवं परिधि द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसके माध्यम से मंडी परिसर में उपस्थित सैकड़ों लोगों को टीबी के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में प्रभावी रूप से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने टीबी उन्मूलन में जन-सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार पर बल दिया।
शालोम ट्रस्ट के अध्यक्ष  अजीत सिंह ने ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री वेद प्रकाश शर्मा का कार्यक्रम में सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान शालोम ट्रस्ट की टीम द्वारा मंडी परिसर में उपस्थित जनसमुदाय को पैंफलेट वितरित कर टीबी के प्रमुख लक्षणों - दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन घटना, भूख न लगना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य नितिन गर्ग, संजय कुमार, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, वंदना, क्षमा एवं भारती सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि 
जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद को वर्ष 2030 तक टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
    user_Narender singh
    Narender singh
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हापुड़ में दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    हापुड़ में दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    पत्रकार Hapur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • हापुड़ के शेखपुरा खिचड़ा गाँव में एक मुख्य सड़क पर पिछले साढ़े तीन साल से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। यह सड़क कई गाँवों को जोड़ती है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रशासन से इस स्थायी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
    1
    हापुड़ के शेखपुरा खिचड़ा गाँव में एक मुख्य सड़क पर पिछले साढ़े तीन साल से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। यह सड़क कई गाँवों को जोड़ती है, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग प्रशासन से इस स्थायी समस्या का जल्द समाधान करने की मांग कर रहे हैं।
    user_Mohd Furkan
    Mohd Furkan
    धौलाना, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • MP:12 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार, कुल ₹2.50 लाख का मशरूका जप्त* गंजबासौदा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई। आरोपी अतुल पाठक पिता माधव प्रसाद पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी गली नं. 03 राजेन्द्र नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.02 किलोग्राम गांजा कीमती करीब ₹90,000/- जप्त किया गया। आरोपी अमित अहिरवार पिता थानसिंह अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना गुलाबगंज जिला विदिशा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.01 किलोग्राम गांजा कीमती ₹90,000/- एवं एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP40-ZG-5463 कीमती ₹70,000/- जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा
    1
    MP:12 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार, कुल ₹2.50 लाख का मशरूका जप्त*
गंजबासौदा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी गंजबासौदा शिखा भल्लावी के मार्गदर्शन में थाना देहात गंजबासौदा पुलिस द्वारा  मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई।
आरोपी अतुल पाठक पिता माधव प्रसाद पाठक उम्र 30 वर्ष निवासी गली नं. 03 राजेन्द्र नगर  को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.02 किलोग्राम गांजा कीमती करीब ₹90,000/- जप्त किया गया।
आरोपी अमित अहिरवार पिता थानसिंह अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना गुलाबगंज जिला विदिशा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.01 किलोग्राम गांजा कीमती ₹90,000/- एवं एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP40-ZG-5463 कीमती ₹70,000/- जप्त की गई।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • अपनी निधन की झूठी खबरों पर शक्ति कपूर ने दी सफाई ◆ वीडियो के जरिए उन्होंने कहा, "यह झूठी खबर है, मैं इसके ख़िलाफ़ साइबर कंप्लेंट करूंगा" . . . . . . #ShaktiKapoor | Shakti Kapoor Death Rumors | Cyber Complaint
    1
    अपनी निधन की झूठी खबरों पर शक्ति कपूर ने दी सफाई ◆ वीडियो के जरिए उन्होंने कहा, "यह झूठी खबर है, मैं इसके ख़िलाफ़ साइबर कंप्लेंट करूंगा" . . . . . . #ShaktiKapoor | Shakti Kapoor Death Rumors | Cyber Complaint
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Journalist Meerut, Uttar Pradesh•
    58 min ago
  • हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में राशिद नाम के व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    1
    हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में राशिद नाम के व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और नगर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ में प्राइवेट स्कूल की मनमानी, मासूम का अटका दाखिला हापुड़: ML पब्लिक स्कूल की मनमानी, शेखपुर गांव के 10 वर्षीय छात्र को सत्र पूरा होने पर भी नहीं दे रहे TC, परिवार दाखिले को परेशान #BSAHapur #BabuGarh
    1
    हापुड़ में प्राइवेट स्कूल की मनमानी, मासूम का अटका दाखिला
हापुड़: ML पब्लिक स्कूल की मनमानी, शेखपुर गांव के 10 वर्षीय छात्र को सत्र पूरा होने पर भी नहीं दे रहे TC, परिवार दाखिले को परेशान 
#BSAHapur #BabuGarh
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विदिशा लोकेशन गंजबासौदा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा चंद्र प्रभु कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार गंजबासौदा नगर के चंद्रप्रभु कॉलोनी में विगत दिनों हुई चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने किया फरियादी दिनेश पिता राकेश कुमार जैन निवासी चंद्र प्रभु कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई दिनांक 26 मई को रात्रि 12:00 घर में ताला डालकर छोटे भाई की शादी में सिरोंज गए थे सुबह पड़ोसियों ने देखा घर का ताला टूटा पड़ा है पड़ोसियों ने सूचना दी तब घर आकर देखा तो घर के अंदर का सामान विखरा पड़ा मिला लकड़ी की पेटी में रखें चांदी के जेवरात और गोदरेज में रखें नगदी रुपए गायब थे पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया भौतिक साक्ष्य तकनीकी साक्ष मुखबिर की सूचना पर दो आरोपी राकेश पिता प्रदीप रैकवार उमर 22 वर्ष वार्ड नंबर 1 फ्रीगंज धर्मेंद्र रैकवार पिता जीतेंद्र रैकवार उम्र 25 वर्ष वार्ड नंबर 1 फ्रीगंज को गिरफ्तार किया शक्ति से पूछताछ में चोरी करना कबूल किया आरोपियों से 25 ग्राम सोने के आभूषण पर चांदी के आभूषण बरामद किए और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
    1
    विदिशा लोकेशन गंजबासौदा 
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा 

 चंद्र प्रभु कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
गंजबासौदा नगर के चंद्रप्रभु कॉलोनी में विगत दिनों हुई चोरी के मामले का खुलासा पुलिस ने किया फरियादी दिनेश पिता राकेश कुमार जैन निवासी चंद्र प्रभु कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई दिनांक 26 मई को रात्रि 12:00 घर में ताला डालकर छोटे भाई की शादी में सिरोंज गए थे सुबह पड़ोसियों ने देखा घर का ताला टूटा पड़ा है पड़ोसियों ने सूचना दी तब घर आकर देखा तो घर के अंदर का सामान विखरा पड़ा मिला लकड़ी की पेटी में रखें चांदी के जेवरात और गोदरेज में रखें नगदी रुपए गायब थे पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया भौतिक साक्ष्य तकनीकी साक्ष मुखबिर की सूचना पर  दो आरोपी राकेश पिता प्रदीप रैकवार उमर 22 वर्ष वार्ड नंबर 1 फ्रीगंज धर्मेंद्र रैकवार पिता जीतेंद्र रैकवार उम्र 25 वर्ष वार्ड नंबर 1 फ्रीगंज को गिरफ्तार किया शक्ति से पूछताछ में चोरी करना कबूल किया आरोपियों से 25 ग्राम सोने के आभूषण पर चांदी के आभूषण बरामद किए और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.