आज का दैनिक पंचांग और अपना राशिफल देखें हर हर महादेव*** 🌄सुप्रभात🌄 *शनिवार* 04 अप्रैल 2026 सूर्योदय 🌄 05:49 सूर्यास्त 🌅 06:11 विक्रम सम्वत 👉 2083 (रौद्र) मास 👉 वैशाख पक्ष 👉 कृष्ण तिथि 👉 द्वितीया (08:36 दिन तक) नक्षत्र 👉 स्वाती (08:16 रात्रि तक) योग 👉 हर्षण (01:11 दिन तक) प्रथम करण 👉 गर (08:36 दिन तक) द्वितीय करण 👉 वणिज (09:12 रात्रि तक) राहुकाल 👉09:00 से 10:30 दिन तक। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ आज का राशिफल 🐐🐂💏💮🐅👩 〰️〰️〰️〰️〰️〰️ मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज के दिन आपका स्वभाव के विपरीत व्यवहार सभी जानने वालों को अचंभित करेगा अपना काम बनाने के लिये किसी की चापलूसी करने से भी परहेज नही करेंगे। बाहर के लोगो मे आपकी छवि परोपकारी इंसान जैसी रहेगी लेकिन घर के सदस्यों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नही कर पाएंगे विशेषकर घर के बुजुर्ग आपकी मानसिकता को भली भांति जानकर भी कुछ बोलेंगे नही। कार्य व्यवसाय से भागदौड़ के पश्चात मध्यम आय होगी नौकरी करने वाले अपने झंझट वाले काम सहकर्मियों का ऊपर थोपेंगे जिससे कुछ समय के लिये वातावरण गर्म हो सकता है। धर्म कर्म में दिखावे की आस्था रहेगी आडंबर अधिक करेंगे मन कही और ही भटकेगा। आरोग्य सामान्य रहेगा विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन सामान्य रहेगा मध्यान तक पेट संबंधित व्यादि अथवा अन्य शारीरिक अंगों अंगों में शिथिलता रहने से मन उदास रहेगा फिर भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे दैनिक कार्यो को थोड़े विलंब से ही सही बिना सहयोग के पूरा कर लेंगे। मध्यान बाद कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय बढ़ने से व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन धन की आमद के लिये इंतजार करना पड़ेगा आज अधिकांश कार्य उधारी में होने से धन की प्राप्ती अल्प ही रहेगी फिर भी खर्च निकालने लायक आसानी से हो जाएगी। आज आपकी बातों में स्पष्टता अधिक रहेगी मीठी बातो से काम निकालने की जगह स्पष्ट बोलना पसंद करेंगे इससे कुछ लोगो को तकलीफ भी होगी लेकिन आप इसकी परवाह नही करेंगे। घर का वातावरण स्थिर रहेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज के दिन आपके मन मे अंदर से उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन बाहरी तौर पर इसका प्रदर्शन नही करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर आपका स्वभाव और व्यवहार अत्यंत रूखा रहेगा वाद करके अंत समय मे मुकरने पर किसी से विवाद भी हो सकता हैं। व्यवसायी वर्ग योजनाएं बनाएंगे लेकिन इन्हें साकर रूप नही दे सकेंगे फिर भी आज जिस कार्य से लाभ की आशा नही रहेगी उससे ही धन की प्राप्ती होगी। कंजूसी कर खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन आकस्मिक खर्च आज ज्यादा परेशान करेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा मित्र संबंधी की नजर में आपकी छवि अभिमानी जैसी बनेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखे लापरवाही आगे परेशानी में डालेगी। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज भी दिन का अधिकांश भाग मानसिक रूप से अशांत रखेगा। घर एवं बाहर मनमौजी वृति झगड़े का कारण बनेगी आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे कोई सही बात बोलेगा वह भी आपको कड़वी लगेगी। कार्य क्षेत्र पर धन संबंधित व्यवहार विशेष कर उधारी ना करे अगर है तो प्राथमिकता से चुकाए अन्यथा विवाद के साथ सम्मान हानि भी निश्चित है। आज आप धन को लेकर अनैतिक कार्य करने से भी नही चूकेंगे फिर भी धन की प्राप्ति में संशय ही रहेगा। घर मे कोई नई या पुरानी बात खुलने से तकरार होगी। आज विशेष कर विपरीत लिंगीय आकर्षण से बचे संतानों की गतिविधियों पर भी ध्यान दे गलत संगत में पड़ने की संभावना है। मानसिक तनाव के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन धन प्राप्ती के योग बन रहे है इसका कम या अधिक होना आपकी मानसिकता और व्यवहार कुशलता पर निर्भर रहेगा। दिन के आरंभ से मन मे किसी मनोकामना पूर्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन कोई ना कोई बीच मे बाधा डालेगा विशेष कर आज घर के सदस्य ही आपको गलत मार्गदर्शन देंगे जिससे कुछ समय के लिये दुविधा में फसेंगे फिर भी मध्यान बाद विवेक जाग्रत होगा थोड़ी हिम्मत भी बनने से मन की बात खोलकर कहने से भ्रामक स्थिति से बाहर निकल जाएंगे। व्यवसाय से आज आशाजनक तो नही फिर भी आवश्यकता से अधिक लाभ होगा। परिवार में थोड़ी बहुत नोकझोंक के बाद शांति स्थापित होगी। सेहत के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज के दिन आपका स्वभाव संतोषि रहेगा फिर भी मन मे अधिक धन पाने की लालसा अवश्य रहेगी भले ही जाहिर ना करे फिर भी परिजन आपकी मानसिकता पढ़ते देर नही लगाएंगे। घर के सदस्यों से संबंध भावनात्मक रहेंगे लेकिन कुछ कटु अनुभव भी मिलेंगे। बड़े बुजुर्ग आपके मन मे चल रही उलझन को जानकर उचित मार्गदर्शन भी करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा भागदौड़ के पक्ष में नही रहेंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन कही न कही से आसानी से मिल जाएगा। नौकरी करने वाले आज कार्यो में जल्दबाजी करेंगे जिससे चूक होने की संभावना बढ़ेगी। महत्तवपूर्ण कागजात संभालकर रखे गुम होने पर परेशानी होगी। सेहत आज पहले से बेहतर रहेगी। तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आज आपके व्यवहार में स्वार्थ रहेगा लेकिन फिर भी मीठा बोलना हर किसी को पसंद आएगा किसी से भी अपना काम आसानी से निकाल लेंगे बाहर के लोग आपके ऊपर ज्यादा विश्वास दिखाएंगे लेकिन घर के सदस्य आपके ऊपर भरोसा करने की जगह आत्मनिर्भर रहना अधिक पसंद करेंगे। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा लाभ की आशा ना रखें लेकिन आज की मेहनत निकट भविष्य में शीघ्र ही लाभदायक बनेगी। सरकार संबंधित उलझने व्यवहारिकता के दम पर कम होंगी। आज प्रलोभन में आकर अनैतिक कर्म करने से बचे अन्यथा जहां लाभ होने है वहां धन और सम्मान हानि भी हो सकती है। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन दूर दूर तक लाभ की संभावना नजर नही आने पर आप निराशा से भरे रहेंगे कार्य क्षेत्र पर जोखिम लेने से डर लगेगा मध्यान तक का समय व्यर्थ दौड़ धूप में व्यतीत होगा जिससे मदद मांगेंगे वही मीठा बोलकर आपको टरकाने का प्रयास करेगा। नौकरी पेशाओ से अनजाने में बड़ी गलती होने की संभावना है अपने दम पर आज कोई कार्य ना करे हानि के योग ज्यादा है। व्यवसायी वर्ग आर्थिक विषयो को लेकर उलझे रहेंगे। कार्य करने के अवसर मिलेंगे लेकिन धन और निर्णय क्षमता की कमी आगे बढ़ने से रोकेगी। पारिवारिक वातावरण उथल पुथल रहेगा आर्थिक कारणों से यहां भी असंतोष देखने को मिलेगा। आज धर्य से समय बिताये कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज के दिन भी परिस्थितियां लाभदायक बन रही है लेकिन आज आपका ध्यान काम-धंधे को छोड़ मनोरंजन की तरफ ज्यादा आकर्षित होगा। मध्यान तक का समय सोच विचार में खराब करेंगे बाते बड़ी बड़ी बनाएंगे लेकिन कर्म उसके अनुरूप नही रहेगा। लेकिन आज आपकी भेद लेने की कला किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ दिलाएगी। अपना काम निकालने के लिये स्वयं को सामने वाले के आगे समर्पण कर देंगे जिससे कोई भी ना चाहते हुए भी सहयोग के लिये मना नही कर सकेगा। धन आमद की संभावना के बार बनेगी लेकिन अचानक ही होगी। दैनिक खर्च आज आसानी से निकल जाएंगे। घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस भी होगी लेकिन आज आपका पक्ष भारी रहने के कारण विजय आपकी ही होगी। आरोग्य के प्रति आशंकित रहेंगे। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन आप बेहतर रूप से गुजारेंगे। मध्यान तक मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे आस पास के लोगो को भी अपनी हास्य भरी बातो से हंसाएंगे लेकिन घर मे अमर्यादित बोलना भारी पड़ सकता है इसका ध्यान रखे बड़ो से फटकार सुनने को मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर आप आज कम समय मे अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करेंगे कुछ हद तक इसमे सफल भी रहेंगे लेकिन जल्दबाजी में निर्णय आगे नुकसान दायक भी रहेगा। धन के लेन देन में स्पष्टता कम रहने के कारण किसी का भरोसा तोड़ेंगे। संध्या के समय आकस्मिक धन प्राप्ती के योग बन रहे है लापरवाही से बचे अन्यथा लंबे समय तक लाभ के लिये तरसना पड़ेगा। घर मे सुख शान्ति अनुभव होगी महिलाओ के चिड़चिड़े स्वभाव की अनदेखी करें। ठंड के कारण सेहत कुछ नरम रहेगी। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन आपका व्यवहार अत्यंत लापरवाह रहेगा आलस्य भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। लाभ के नजदीक पहुच कर भी लचीले स्वभाव के कारण इससे वंचित रह सकते है। दिन के आरंभ से ही परिस्थितियां विजय दिलाने वाली बनेगी लेकिन आज के दिन से लाभ पाने के लिये आपको लक्ष्य बनाकर कार्य करना पड़ेगा तभी दिन का सकारात्मक फल मिल सकेगा अन्यथा आपके हिस्से का लाभ किस अन्य की झोली में जा सकता है। मध्यान के बाद मन इधर उधर की बातों में रहेगा अपना काम छोड़ बड़ाई पाने के लिये अन्य लोगो को बिना मांगे सहयोग करेंगे घर के सदस्य एवं सहकर्मी से विरोध होगा। व्यवसायियों को धन की आमद के लिये ज्यादा भागदौड़ नही करनी पड़ेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव रहेगा लेकिन दिनचर्या प्रभावित नही होगी। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज के दिन परिस्थितियां प्रत्येक कार्य मे बाधक बनेंगी पहले नौकरी संबंधित अथवा व्यावसायिक किसी कार्य को करने में उत्साह नही दिखाएंगे। करेंगे भी तो बेमन से ही जिससे जो थोड़ा बहुत लाभ होने है उसमें भी कमी आएगी। आज आपका मन मौज शौक की तरफ ज्यादा केंद्रित रहेगा मनोरंजन के ऊपर बिना विचारे खर्च करेंगे। घर के सदस्य भी आज किसी मांग को लेकर परेशान करेंगे धन की आमद थोड़े प्रयास करने पर अवश्य होगी लेकिन व्यर्थ दिखावे के खर्च भी अधिक रहने से संचित कोष में कमी आएगी आज आपको इससे आनंद ही मिलेगा लेकिन निकट भविष्य में ग्लानि भी होगी इसलिये इसपर नियंत्रण करने का प्रयास करें। सेहत कुछ समय के लिये खराब होने से कार्य बीच मे रोकने पड़ेंगे। 〰️〰️〰️〰️〰️〰️

- Admission open1
- आज रविवार है । रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित माना जाता है । * आज संकष्टी भी है । संकष्टी भगवान गणेश जी का त्योहार माना जाता है। मित्रों! सोकर उठ गए हो तो आइए, भगवान श्री गणपति महाराज जी का ध्यान करते हुए, भगवान सूर्य देव को प्रणाम करते हुए, अपने कुल देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए, गुरुदेव की कृपा से आज की दिनचर्या का प्रारंभ करते हैं। !! भगवान श्री गणेशाय नम: !!1
- संतकबीरनगर। पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों की अनिश्चित ड्यूटी, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा। सत्र के दौरान हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से तनाव प्रबंधन और मानसिक संतुलन बनाए रखने के प्रभावी तरीके बताए गए। इस अवसर पर हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय ने पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न योगासनों एवं ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराते हुए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के उपाय बताए। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान और योग से न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।1
- किरन सेंट्रल एकेडमी में पेरेंट्स मीटिंग व रिजल्ट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र नाथनगर, संत कबीर नगर। किरन सेंट्रल एकेडमी महुआ पार नाथनगर में पेरेंट्स मीटिंग एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर रिपोर्ट कार्ड वितरित किए तथा अभिभावकों को बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी वर्ग में सौम्या चौरसिया ने 1400 में 1389 अंक (99.21 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 1 से 3 वर्ग में सत्यम यादव (कक्षा 1) ने 1600 में 1599 अंक (99.93 प्रतिशत) प्राप्त कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कक्षा 3(ए), 4(ए), 5(ए) वर्ग में अमृता (कक्षा 5ए) ने 1600 में 1587 अंक (99.18 प्रतिशत) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 3(बी), 4(बी), 5(बी) वर्ग में आयुष निगम (कक्षा 5बी) ने 1600 में 1582 अंक अर्जित कर बेहतर प्रदर्शन किया। कक्षा 6, 7 एवं 8 वर्ग में रेनू (कक्षा 8) ने 1600 में 1575 अंक (98.87 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया। विद्यालय में योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा शिक्षण कार्य, स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, वाई-फाई सुविधा, प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे एवं नवोदय, अटल आवासीय तथा सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की विशेष तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही सभी मार्गों पर वाहन सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मैनेजर रितेश कुमार, प्रिंसिपल आशुतोष कुमार एवं डायरेक्टर महेश यादव का विशेष योगदान रहा।4
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में आज थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ध्यान (Meditation) एवं योग सत्र का सफल आयोजन किया गया । मुख्य उद्देश्य: वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमितता के कारण उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव (Stress) को कम करना और कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना । प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु: • विशेषज्ञ प्रशिक्षक: हार्टफुलनेस मेडिटेशन ट्रेनर आनन्द कुमार, अभय कुमार श्रीवास्तव एवं मनीष राय द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया । सिखाए गए गुर: तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखना और शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योगासनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया । लाभ: प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित ध्यान से न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर होती है ।2
- Jai mata di 🙏🙏🙏1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- संतकबीरनगर । जनपद में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते से निकाली गई 5,31,000 रुपये की पूरी धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी राकेश मौर्या की पत्नी शशिकला मौर्या, निवासी प्लॉट नंबर ई-78, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, के नाम से पंजीकृत फर्म “सम्राट इंडस्ट्रीज” के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 5,31,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1