उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज का ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज का ईद मिलन समारोह हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। आज दिनांक 21 मार्च 2026 दिन शनिवार सुबह फर्रुखाबाद की नई ईदगाह के सामने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज की जानिब से ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की गई लोगों को पानी के साथ कोल्ड ड्रिंक का एहतमाम किया गया। ईद की नमाज़ से फारिग होने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य, डॉ अतुल बाथम, अनिल श्रीवास्तव, नवीन कुमार शाक्य, जगत पाल शाक्य, डॉ महावीर सिंह, अजय कुमार शाक्य, अंकित शाक्य, अजीत कुमार शाक्य, विकास अग्निहोत्री, एडवोकेट लक्ष्मण सिंह, एडवोकेट उदित मिश्रा, संदीप बाथम, संजय बाथम, गौरव कुशवाहा, रोहित कश्यप, इरशाद सैफी, इस्लाम मंसूरी, रिज़वान अहमद ताज, मुजीब अंसारी, इस्लाम चौधरी, नईम सिद्दीकी, जावेद खान बंगश, जीशान कुरैशी, तस्लीम मंसूरी, अशफाक मंसूरी, अदनान शाकिर आदि मौजूद रहे। ईद के इस पावन अवसर पर ईदगाह से लौट रहे नमाजियों को इत्र लगाकर उनसे ईद मिले और मुबारकबाद देते हुए शरबत, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाई और पानी का वितरण किया और गंगा जमुनी तहज़ीब को दर्शाया।

- ब्रेकिंग न्यूज़ महिला ने गुस्से में टोल प्लाजा का फाटक तोड़ा1
- देर शाम घर के बाहर टहल रहीं वरिष्ठ नागरिक महिला को उनके ही परिवार के युवक ने अपनी थार गाड़ी से कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत हुई थीं। घटना के बाद स्वजन ने चुप्पी साध रखी है। पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं है। गुरुवार शाम करीब 8:30 बजे शहर के आवास विकास कॉलोनी में न्यू एलआईसी बिल्डिंग के सामने वाली गली में निवासी 70 वर्षीय सरला कटियार घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान उनके परिवार के युवक ने लापरवाही से अपनी थार गाड़ी बैक कर दी तो वह सरला कटियार के ऊपर चढ़ गई। इससे गंभीर रूप से घायल सरला कटियार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद स्वजन मामले को दबाने में जुट गए। थार गाड़ी घर के अंदर खड़ी करवा दी गई। मामला पारिवारिक होने के कारण स्वजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। कादरीगेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने कहा कि इस संबंध में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कई बार थार से हादसे कर चुका है युवक मोहल्ले के लोगों ने बताया कि थार को जो युवक चला रहा था, वह पहले भी लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए कई हादसे कर चुका है। हालांकि समृद्ध परिवार होने के कारण हर बार मामले को रफा-दफा करवा दिया जाता रहा।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा। गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।3
- Post by पत्रकार विकास दीक्षित1
- कन्नौज ब्रेकिंग - सम्पूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील पहुंचे डीएम, एसपी। डीएम आशुतोष मोहन ने शिकायतें सुन संबंधित को निस्तारण के दिये निर्देश। राजस्व की लंबित शिकायतों पर डीएम ने जतायी नाराजगी। एसपी विनोद कुमार ने पुलिस संबंधित शिकायतों का मौके पर टीम भेज कराया निस्तारण। डीएम, एसपी के पहुंचने पर समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या बढ़ी।2
- जल्द बाजी के चक्कर में ट्रेन से कटा आदमी1