logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जर्जर सड़क से परेशानी :आकना-सटकी सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,बरसात में आवागमन मुश्किल जामताड़ा के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में आकना गांव से सटकी स्कूल तक जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। इस सड़क से ग्रामीणों के अलावा बंगाल के बाबूजोड़ बाजार और कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लंबे समय से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

3 hrs ago
user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
3 hrs ago

जर्जर सड़क से परेशानी :आकना-सटकी सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,बरसात में आवागमन मुश्किल जामताड़ा के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में आकना गांव से सटकी स्कूल तक जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। इस सड़क से ग्रामीणों के अलावा बंगाल के बाबूजोड़ बाजार और कॉलेज आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविंद्र नाथ महतो को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लंबे समय से समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जामताड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि। जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे।
    1
    जामताड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि।
जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष थे।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • जामताड़ा पुलिस को मिलीं 14 नई डायल-112 बोलेरो, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना जामताड़ा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन जामताड़ा में जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने 14 नई डायल-112 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जिले में शामिल होने से आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच और लोगों को बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है। नई डायल-112 बोलेरो को विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जामताड़ा पुलिस को अब तक 40 नई बाइक और कुल 28 नई डायल-112 बोलेरो वाहन प्राप्त हो चुके हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था, आपातकालीन सेवा और घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता में इजाफा होगा। इस मौके पर पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सकेगी। नई गाड़ियों के संचालन से खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    1
    जामताड़ा पुलिस को मिलीं 14 नई डायल-112 बोलेरो, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जामताड़ा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइन जामताड़ा में जिले की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नई पहल की गई। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने 14 नई डायल-112 बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जिले में शामिल होने से आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित पहुंच और लोगों को बेहतर सेवा मिलने की उम्मीद है।
नई डायल-112 बोलेरो को विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार तैनात किया जाएगा। किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी। इससे जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में जामताड़ा पुलिस को अब तक 40 नई बाइक और कुल 28 नई डायल-112 बोलेरो वाहन प्राप्त हो चुके हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था, आपातकालीन सेवा और घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता में इजाफा होगा।
इस मौके पर पुलिस विभाग के पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक संसाधनों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम लोगों को जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द उपलब्ध कराई जा सकेगी। नई गाड़ियों के संचालन से खासकर दूरदराज के क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
    user_Bishnu nandal
    Bishnu nandal
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • करमाटांड़ क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों और थानों में दिखा गजब का उत्साह ​
    1
    करमाटांड़ क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस, स्कूलों और थानों में दिखा गजब का उत्साह      
                               ​
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    22 hrs ago
  • हाईवा हादसे में मृतक मंगल भुइया के आश्रितों को मिला ₹10 लाख मुआवजा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सौंपा चेक निरसा। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा मोड़ के समीप करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में मृतक मंगल भुइया के परिजनों को रविवार को ₹10 लाख का मुआवजा दिया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और उनके आश्रितों को मुआवजे की कुल राशि का चेक सौंपा। वहीं, दाह-संस्कार के लिए पूर्व में ₹50 हजार की अग्रिम राशि का भुगतान किया जा चुका था। बताया जाता है कि घटना के दिन मंगल भुइया अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिनेमा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से मंगल भुइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार उनके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद धरना पर बैठे परिजनों और एमपीएल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, जिसमें मुआवजे की राशि पर सहमति बनी। रविवार की सुबह निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा चेक सौंपा। इसके अलावा हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को भी ₹50-₹50 हजार की मुआवजा राशि दी गई। मुआवजा मिलने के बाद मृतक मंगल भुइया के पुत्र ने विधायक अरूप चटर्जी की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।
    5
    हाईवा हादसे में मृतक मंगल भुइया के आश्रितों को मिला ₹10 लाख मुआवजा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने सौंपा चेक
निरसा। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा मोड़ के समीप करीब एक सप्ताह पूर्व हुए सड़क हादसे में मृतक मंगल भुइया के परिजनों को रविवार को ₹10 लाख का मुआवजा दिया गया। निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और उनके आश्रितों को मुआवजे की कुल राशि का चेक सौंपा। वहीं, दाह-संस्कार के लिए पूर्व में ₹50 हजार की अग्रिम राशि का भुगतान किया जा चुका था।
बताया जाता है कि घटना के दिन मंगल भुइया अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिनेमा मोड़ के समीप एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से मंगल भुइया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार उनके दोनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया था। इसके बाद धरना पर बैठे परिजनों और एमपीएल प्रबंधन के बीच वार्ता हुई, जिसमें मुआवजे की राशि पर सहमति बनी।
रविवार की सुबह निरसा विधायक अरूप चटर्जी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा चेक सौंपा। इसके अलावा हादसे में घायल हुए दोनों युवकों को भी ₹50-₹50 हजार की मुआवजा राशि दी गई।
मुआवजा मिलने के बाद मृतक मंगल भुइया के पुत्र ने विधायक अरूप चटर्जी की पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    54 min ago
  • मार्गोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस। देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जोश खरोश के साथ झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।वहीं आजादी के जश्न पर कई जगहों में परेड, खेलकूद, नृत्य, झांकी आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ओर जश्ने आजादी को धूमधाम से मनाया।
    1
    मार्गोमुंडा प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस।
देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में जश्ने आजादी का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, भवनों तथा सार्वजनिक स्थलों पर जोश खरोश के साथ झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।वहीं आजादी के जश्न पर कई जगहों में परेड, खेलकूद, नृत्य, झांकी आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ओर जश्ने आजादी को धूमधाम से मनाया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    18 hrs ago
  • गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया झंडोत्तोलन
    1
    गोबिंदपुर अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किया गया झंडोत्तोलन
    user_मो० फारुख (पत्रकार)
    मो० फारुख (पत्रकार)
    Newspaper publisher गोविंदपुर, धनबाद, झारखंड•
    23 hrs ago
  • दुमका 15 अगस्त पर बाइकर्स गैंग और पुलिस के बीच ऐसा किया हुआ देखिए पूरी खबर
    1
    दुमका 15 अगस्त पर बाइकर्स गैंग और पुलिस के बीच ऐसा किया हुआ देखिए पूरी खबर
    user_The KB Live
    The KB Live
    मसालिया, दुमका, झारखंड•
    48 min ago
  • जामताड़ा न्यूज,:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में जिला प्रशासन बनाम मंत्री एकादश के बीच में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन,जिसमें मैच बराबरी पर समाप्त हो ।
    2
    जामताड़ा न्यूज,:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में जिला प्रशासन बनाम मंत्री एकादश के बीच में फ्रेंडली क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन,जिसमें मैच बराबरी पर समाप्त हो ।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.