ईद-उल-फितर पर प्रशासन अलर्ट, धनघटा में अधिकारियों ने मस्जिदों का किया निरीक्षण ईद-उल-फितर पर प्रशासन अलर्ट, धनघटा में अधिकारियों ने मस्जिदों का किया निरीक्षण संतकबीरनगर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपजिलाधिकारी धनघटा सुनील कुमार एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र ने थाना महुली क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रातःकाल सभी पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिसके बाद अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर तैनात होकर मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का वातावरण बना रहा। अधिकारियों द्वारा भ्रमण के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए तथा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा पूरे क्षेत्र में निरंतर गश्त कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप ईद-उल-फितर का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा रामजी, नायब तहसीलदार हरेराम यादव, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

- आकाशवनी , 21 -3-2026 ई0', आज शानीवार है। शानीवर के दिन भगवान शनी देव को समर्पित माना जाता है। नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। माता चंद्रघंटा की पूजा अराधना किया जता है। मित्रों ! सो कर उठ गए हो ,तो आइए! भगवान शनी को प्रनाम करते हुऎ , माता रानी के चरणों में सिर झुकाते हुऎ, अपने मुरू का ध्यान करते हुऎ , 👉🏾विघ्नहर्ता का स्मरण करते हुए , आज के दिन चर्या प्रारंभ करते हैं! 🙏1
- Post by Vipin Rai Journalist1
- संतकबीरनगर। आज दिनाँक 20.03.2026 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन संतकबीरनगर में महिला सशक्तिकरण जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । "मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण" के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने हेतु बहुआयामी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं । पुलिस विभाग द्वारा जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु ठोस कदम उठाए जा रहे हैं । इस मिशन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है, जहाँ वे बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें। नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर राज्य के समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है । इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात/पुलिस लाईन प्रियम राजशेखर पाण्डेय, यातायात प्रभारी परमहंस, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक * सरोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, सहित पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे । *मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 द्वितीय चरण की मुख्य विशेषताएँ* • हर पुलिस स्टेशन पर महिला बीट अधिकारियों को तैनात किया गया है जो सीधे महिलाओं और लड़कियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी । • स्कूल और कॉलेज जैसे स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया जाएगा ताकि मनचलों पर सख्त कार्रवाई हो सके । • पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि सुरक्षा और निगरानी मजबूत हो। • महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरुकता बढ़ाने के लिए बाइक रैलियाँ आयोजित की जा रही हैं । • मौजूदा महिला हेल्पलाइन जैसे 1090, 181 और 112 के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी । • यह मिशन 12 राज्य विभागों के समन्वय के साथ काम करेगा ताकि सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास और वित्तीय सशक्तिकरण सहित कई क्षेत्रों में व्यापक सहयोग सुनिश्चित हो सके ।4
- बलिया पुलिस के आगे सारी हेकड़ी ठंडी ❄️ पहले वर्दी पर हाथ उठाया… फिर थाने पहुंचते ही हाथ जोड़ दिए 🙏 “साहब, जिंदगी में पहली बार गलती हुई… माफ कर दीजिए” मम्मी कसम खाकर बोले—अब कुछ नहीं करेंगे 😶 👉 कानून से बड़ा कोई नहीं!1
- ईद की तैयारी को लेकर गोरखपुर का प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ भीड़ को नियंत्रित करने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चुस्त नजर आ रहा है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी ने क्या बताया?1
- Eid Ul Fitr 2026: क्या सेवइयां बनाना जरूरी है? | ईद का असली मकसद क्या है? | Prophet Muhammad ﷺ ने ईद कैसे मनाई?1
- साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, 34,743 रुपये कराए गए वापस बेलहरकला साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई, हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद मिली सफलता संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम” अभियान के तहत साइबर सेल थाना बेलहरकला की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 34,743 रुपये की पूरी धनराशि वापस कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बेलहरकला क्षेत्र के ग्राम सांथा निवासी चन्द्रशेखर पुत्र रामकेवल के मोबाइल पर 13 मार्च 2026 को क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर एक लिंक भेजा गया। लिंक पर क्लिक करने के बाद अज्ञात साइबर अपराधी ने उनके क्रेडिट कार्ड से 34,743 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही साइबर सेल थाना बेलहरकला की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित माध्यमों से समन्वय स्थापित किया और पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक नन्दा प्रसाद, कांस्टेबल दीनानाथ, शैलेश यादव एवं महिला कांस्टेबल वैष्णवी शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की अपील: संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर विश्वास न करें। बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें या नजदीकी साइबर सेल को सूचित करें।1
- गोरखपुर में चाँद रात पर उमड़ी भारी भीड़ | सुरक्षा में मुस्तैद दिखी Gorakhpur Police | Eid Shopping 20261
- मूंगफली का दाना बना मौत की वजह: 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पुछिया ब्रह्म स्थान केवटानी टोला निवासी बेचन निषाद के 3 साल के बेटे अनुराग की सांस की नली में मूंगफली का दाना फंसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अनुराग घर के बाहर खेलते समय नमकीन के साथ मूंगफली खा रहा था। अचानक दाना उसकी सांस की नली में फंस गया, जिससे उसे तेज खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे बचाने के लिए पीठ थपथपाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आनन-फानन में परिजन पहले पास के मेडिकल स्टोर और फिर खोराबार सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर सर्वर डाउन होने के कारण पर्चा बनाने में देरी हुई, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। इस घटना ने एक बार फिर छोटे बच्चों के खाने-पीने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत को उजागर कर दिया है।1