ट्रेन यात्री को लूटने की साजिश रच रहे 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार ट्रेन यात्री को लूटने की साजिश रच रहे 7 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार गढ़वा: जेल से बाहर आने के बाद बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश तिवारी को पुलिस ने उसके छह सहयोगियों के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सभी अपराधी शहर के नगवां मोहल्ला स्थित सरस्वतिया नदी किनारे एक अर्द्धनिर्मित मकान में बैठकर ट्रेन से उतरने वाले एक यात्री को लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने अपराधियों के पास से चार देसी कट्टा, चार जिंदा गोली, दो मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नगवां मोहल्ला निवासी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ राजन तिवारी, टंडवा देवीधाम निवासी प्रिंस कुमार, दीपुवां मोहल्ला निवासी आकाश कुमार दुबे, नहर चौक निवासी पवन कुमार चंद्रवंशी, टंडवा देवीधाम निवासी इनायत सिद्दीकी, पलामू के रेहला निवासी वैभव केशरी तथा चिनियां रोड निवासी संतोष सोनी शामिल हैं। एसडीपीओ ने बताया कि सूचना मिली थी कि जेल से निकला कुख्यात अपराधी ज्ञान प्रकाश अपने सहयोगियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस टीम ने नगवां मोहल्ला स्थित सरस्वतिया नदी किनारे अर्द्धनिर्मित मकान में छापेमारी कर सभी अपराधियों को रंगेहाथ दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन से उतरने वाले एक यात्री को लूटने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उनकी साजिश विफल हो गई। पुलिस के अनुसार ज्ञान प्रकाश तिवारी पर हत्या, रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। वहीं इनायत सिद्दीकी और संतोष सोनी पर चोरी समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आकाश कुमार दुबे का भी आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी मंडल, थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल

- सूचना आप सभी दो पहिया वाहन वाले बड़े भाई लोग सर पर हेलमेट लगाकर चलें ताकि आप सुरक्षित रहें आपके परिवार खुशहाल रहें यह मेरा आपसे निवेदन है3
- सोनभद्र के दुद्धी में एक हैंडपंप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसका पंप हेड, वायरिंग कवर, बेयरिंग रॉड और हैंडल बुरी तरह टूट गए हैं। इससे स्थानीय ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- सोनभद्र के धूमा ग्राम पंचायत में एक महिला ने कुएँ में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद कुएँ से महिला का शव बरामद किया।1
- गढ़वा के चिनिया प्रखंड में शनिवार को खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में दो दुकानें सही पाई गईं, लेकिन एक बंद मिली; विक्रेताओं को सरकारी निर्धारित दर पर ही खाद बेचने की सख्त हिदायत दी गई। अधिक कीमत वसूलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।1
- बिहार के एक सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में सांप मिलने से कई बच्चे बीमार पड़ गए। खाना खाने के बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और घबराहट हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाने के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।1
- गढ़वा के रंका में NH 343 के पास सड़क से 50 फीट दूर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह कुछ लोगों ने शव देखा था, लेकिन इसकी जानकारी तुरंत नहीं दी गई। रंका पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।1
- dudhi mein mila sav . Daily Vlog, Hindi Vlogs, Indian Vlogger, Desi Vlog, Daily Video Upload Challenge, New Vlogging Channel, Village Life, Chopan Vlog, Sonbhadra, Sourav Joshi Vlogs1
- गढ़वा के रंका प्रखंड स्थित झुमेलवा डैम में मछली पकड़ने गए 35 वर्षीय सुरेश सिंह के डूबने की आशंका है। शनिवार शाम से लापता युवक की तलाश में ग्रामीण और गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण रात में रुका खोज अभियान रविवार सुबह फिर शुरू हुआ।1