रायबरेली के महाराजगंज मे शुक्रवार को एक युवक की मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज के बाद मौत रायबरेली औषधि निरीक्षक जनपद रायबरेली शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि मीडिया के द्वारा प्राप्त सूचना "रायबरेली के महाराजगंज मे शुक्रवार को एक युवक की मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज के बाद मौत हो गयी" व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 21.03.2026 को J.N. Hospital, Ratapur, रायबरेली के डॉक्टर मल्होत्रा से मृतक दशरथ के इलाज के सम्बद्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थाना चंदापुर तहसील महराजगंज पहुँचकर थाना प्रभारी से उक्त घटना के विषय में पूछताछ कि गयी उनके द्वारा यह बताया गया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमे मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण Viscera को संरक्षित करते हुए हुए उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है, अग्रेत्तर प्राप्त पुलिस बल के द्वारा माँ भगवती मेडिकल स्टोर नया पुरवा, चंदापुर, रायबरेली पहुँचे जहा पर मेडिकल स्टोर बंद पाए जाने पर मौके से मेडिकल स्टोर संचालक तथा मृतक के भाई जितेंद्र कुमार को बुलवाया गया, काफी पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि दिनांक 08.03.2026 को फर्म प्रोपराइटर/फार्मासिस्ट आलोक कुमार कि अनुपस्थिति में उनके भाई आदित्य कुमार के द्वारा DNS (500 ml) कि 1.5 बोतल, NS(100 ml) कि 1 बोतल के साथ Monocef 250, Vomikind Injection तथा Pantop मिलाकर मृतक दशरथ को Infusion अवैद्य रूप से दे दिया गया था, मृतक के भाई जितेंद्र कुमार तथा अन्य परिजन के द्वारा मौके पर बताया गया कि इलाज के अगले दिन दिनांक 09.03.2026 को दशरथ के पूरे शरीर में सूजन हो गया था, दिनांक 17.03.2026 को दशरथ को उनके परिजन द्वारा दिनाक 17.03.2026 को रतापुर स्थित J.N.Hospital, Ratapur, रायबरेली में ऐडमिट कराया गया था जहां से मरीज कि स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टर मल्होत्रा द्वारा दिनांक: 20.03.2026 को AIIMS /Medical College में रिफर किए जाने को कहा गया, रोगी दशरथ के भाई जितेंद्र द्वारा असमर्थता जताते हुए दिनांक 20.03.2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे दशरथ को घर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मेडिकल स्टोर से उपरोक्त अंकित औषधियों के कुल 4 का नमूने संकलित किया गया है जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है फर्म को तत्काल प्रभाव से पुलिस बल कि उपस्थित में सील करते हुए फर्म से समस्त औषधियों का क्रय विक्रय रोक दिया गया है फर्म को उक्त के संबंध में नोटिस निर्गत की जा रही है फर्म प्रोपराइटर का प्रतिउत्तर प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम कार्यवाही औषधि एव सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम के अंतर्गत की जाएगी।
रायबरेली के महाराजगंज मे शुक्रवार को एक युवक की मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज के बाद मौत रायबरेली औषधि निरीक्षक जनपद रायबरेली शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि मीडिया के द्वारा प्राप्त सूचना "रायबरेली के महाराजगंज मे शुक्रवार को एक युवक की मेडिकल स्टोर संचालक के इलाज के बाद मौत हो गयी" व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 21.03.2026 को J.N. Hospital, Ratapur, रायबरेली के डॉक्टर मल्होत्रा से मृतक दशरथ के इलाज के सम्बद्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए थाना चंदापुर तहसील महराजगंज पहुँचकर थाना प्रभारी से उक्त घटना के विषय में पूछताछ कि गयी उनके द्वारा यह बताया गया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है जिसमे मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं होने के कारण Viscera को संरक्षित करते हुए हुए उसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है, अग्रेत्तर प्राप्त पुलिस बल के द्वारा माँ भगवती मेडिकल स्टोर नया पुरवा, चंदापुर, रायबरेली पहुँचे जहा पर मेडिकल स्टोर बंद पाए जाने पर मौके से मेडिकल स्टोर संचालक तथा मृतक के भाई जितेंद्र कुमार को बुलवाया गया, काफी पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि दिनांक 08.03.2026 को फर्म प्रोपराइटर/फार्मासिस्ट आलोक कुमार कि अनुपस्थिति में उनके भाई आदित्य कुमार के द्वारा DNS (500 ml) कि 1.5 बोतल, NS(100 ml)
कि 1 बोतल के साथ Monocef 250, Vomikind Injection तथा Pantop मिलाकर मृतक दशरथ को Infusion अवैद्य रूप से दे दिया गया था, मृतक के भाई जितेंद्र कुमार तथा अन्य परिजन के द्वारा मौके पर बताया गया कि इलाज के अगले दिन दिनांक 09.03.2026 को दशरथ के पूरे शरीर में सूजन हो गया था, दिनांक 17.03.2026 को दशरथ को उनके परिजन द्वारा दिनाक 17.03.2026 को रतापुर स्थित J.N.Hospital, Ratapur, रायबरेली में ऐडमिट कराया गया था जहां से मरीज कि स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टर मल्होत्रा द्वारा दिनांक: 20.03.2026 को AIIMS /Medical College में रिफर किए जाने को कहा गया, रोगी दशरथ के भाई जितेंद्र द्वारा असमर्थता जताते हुए दिनांक 20.03.2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे दशरथ को घर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। मेडिकल स्टोर से उपरोक्त अंकित औषधियों के कुल 4 का नमूने संकलित किया गया है जिसे परीक्षण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है फर्म को तत्काल प्रभाव से पुलिस बल कि उपस्थित में सील करते हुए फर्म से समस्त औषधियों का क्रय विक्रय रोक दिया गया है फर्म को उक्त के संबंध में नोटिस निर्गत की जा रही है फर्म प्रोपराइटर का प्रतिउत्तर प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम कार्यवाही औषधि एव सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम के अंतर्गत की जाएगी।
- थाना अन्तू क्षेत्रातंर्गत ग्राम डुहिया के पास 01 व्यक्ति को गोली लगने से उसकी मृत्यु होने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल ने क्या कहा देखें।1
- Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ1
- *प्रतापगढ़* अंतू थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना स्थल पर अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।1
- Post by REPORTER ANKIT4
- प्रतापगढ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत गौरा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम क्षेत्रीय रामापुर बाजार स्थित मैरिज हाल में विधिवत प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण और माल्यार्पण के साथ किया गया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गान कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सत्र के मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. शिवाकांत ओझा रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, उसके राष्ट्रवादी विचारों और संगठनात्मक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि त्याग, समर्पण और अनुशासन के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है और निरंतर राष्ट्र सेवा में सक्रिय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में इ. पूर्णांशु ओझा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्यामू भइया, जिला उपाध्यक्ष श्री अशोक सरोज, मंडल प्रभारी श्री अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश पटेल, मंडल महामंत्री श्री ओमप्रकाश एवं श्री लालचंद, मंडल उपाध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश सिंह, श्री प्रदीप सिंह, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती कुसुमदेवी कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला बिंद सहित मंडल के शक्ति केंद्र संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, मातृशक्ति एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण प्रदान करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के मार्ग में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना बताया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यशाला और समूह सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी1
- प्रतापगढ़ -पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लापता युवक पेसे से जूता और चप्पल का कारोबार करता है। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार, मोहम्मद यासीन उम्र लगभग 40 वर्ष, पुत्र खुदाबख्श, गुरुवार को पट्टी बाजार स्थित अपनी दुकान से दोपहर में प्रतापगढ़ जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात करीब 9 बजे तक वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उसका फोन बंद मिला। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। लापता युवक का हुलिया बताते हुए परिजनों ने बताया कि वह गेहुआं रंग का है, कद लगभग 5 फीट 3 इंच है और शरीर से थोड़ा मोटा है। घटना के समय उसने गुलाबी रंग का कुर्ता, नीले रंग की पैंट पहन रखी थी तथा आंखों पर चश्मा लगाया था। परिजनों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस से मामले में गायब युवक की जल्द से जल्द तलाश किए जाने की मांग की है।1
- गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DM Amethi Samajwadi Party3
- प्रतापगढ़। दर्शन करने जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुरानी रंजिश में गोली मारने की जताई आशंका, सूचना पर एसपी दीपक भूकर घटनास्थल पहुंचे, फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।पुलिस अंतू थाना के रेबी रजानीपुर गांव का मामला1