अझुवा मे धूमधाम से निकला बराबफात मे मोहम्मदी जुलुस, बच्चों नें पढ़े नात, मोहम्मदी जुलुस का जगह जगह हुवा स्वागत *अजुहा में धूमधाम से निकला बारावफात मे मोहम्मदी जुलूस* *अजुहा ।* ईद मिलादुन्नबी (बारावफात ) के अवसर पर बुधवार को अझुवा नगर पंचायत क्षेत्र में धूमधाम से मोहम्मदी जुलूस निकाला गया , जुलुस मदरसा यादगारे आला से उठ कर वार्ड 11नेता नगर टांडा रोड जीटी रोड होते हुवे वार्ड 10नेहरूनगर एवं वार्ड 12नया नगर के बाद पुनः मदरसे मे समापन हुवा मोहम्मदी जुलुस का लोगो नें भव्य स्वागत किया टांडा रोड मे मो उबैद नें लंगर बटवाया वही जीटी रोड स्थित पूर्व जिलापंचायत प्रतिनिधि सदस्य महेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रदीप साहू नें जुलुस का स्वागत कर जलपान करवाया , जुलूस में वसीम अहमद सिद्दीकी , फैसल हसन , अख्तर हुसैन , मो उबैद , नसीम अहमद , रसीद अहमद , दीपक माले , होरीलाल साहू , सुघर सिंह , रवि कुमार वैश्य, नसीम अहमद, अनीश, चमन,रशीद अहमद,आदि लोग शामिल रहे । बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क दृष्टि रखते हुए थाना प्रभारी सैनी त्रिलोकी नाथ पांडेय व चौकी प्रभारी अजुहा अनुराग सिंह दलबल के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रूट मार्च , भ्रमण करते रहे।
अझुवा मे धूमधाम से निकला बराबफात मे मोहम्मदी जुलुस, बच्चों नें पढ़े नात, मोहम्मदी जुलुस का जगह जगह हुवा स्वागत *अजुहा में धूमधाम से निकला बारावफात मे मोहम्मदी जुलूस* *अजुहा ।* ईद मिलादुन्नबी (बारावफात ) के अवसर पर बुधवार को अझुवा नगर पंचायत क्षेत्र में धूमधाम से मोहम्मदी जुलूस निकाला गया
, जुलुस मदरसा यादगारे आला से उठ कर वार्ड 11नेता नगर टांडा रोड जीटी रोड होते हुवे वार्ड 10नेहरूनगर एवं वार्ड 12नया नगर के बाद पुनः मदरसे मे समापन हुवा मोहम्मदी जुलुस का लोगो नें भव्य स्वागत किया टांडा रोड मे मो उबैद नें लंगर बटवाया वही जीटी रोड स्थित
पूर्व जिलापंचायत प्रतिनिधि सदस्य महेन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रदीप साहू नें जुलुस का स्वागत कर जलपान करवाया , जुलूस में वसीम अहमद सिद्दीकी , फैसल हसन , अख्तर हुसैन , मो उबैद , नसीम अहमद , रसीद अहमद , दीपक माले , होरीलाल साहू , सुघर सिंह , रवि कुमार
वैश्य, नसीम अहमद, अनीश, चमन,रशीद अहमद,आदि लोग शामिल रहे । बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क दृष्टि रखते हुए थाना प्रभारी सैनी त्रिलोकी नाथ पांडेय व चौकी प्रभारी अजुहा अनुराग सिंह दलबल के साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रूट मार्च , भ्रमण करते रहे।
- दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट ।1
- फतेहपुर। जहां स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराया गया, वहीं उसी जगह पर दबंगों ने जमकर बवाल काट दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। फतेहपुर में तिरंगा स्थल पर दबंगई! मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी घमासान1
- 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला! कौशाम्बी से निकली भव्य पदयात्रा, लखनऊ तक होगा आंदोलन #69000शिक्षकभर्ती #UPSSSC #भर्तीघोटाला #आरक्षण #सरदारसेना सम्राटसेना कौशाम्बी उत्तरप्रदेश पदयात्रा युवाओंकाआंदोलन निष्पक्षजांच लखनऊ CMOffice अभिषेकपटेल चंद्रगुप्तमौर्य UPNews TeacherRecruitment UPGovernment *कौशाम्बी से जर्नलिस्ट मनोज कुमार की रिपोर्ट* 69000 शिक्षक भर्ती घोटाला! कौशाम्बी से निकली भव्य पदयात्रा, लखनऊ तक होगा आंदोलन #69000शिक्षकभर्ती #UPSSSC #भर्तीघोटाला #आरक्षण #सरदारसेना सम्राटसेना कौशाम्बी उत्तरप्रदेश पदयात्रा युवाओंकाआंदोलन निष्पक्षजांच लखनऊ CMOffice अभिषेकपटेल चंद्रगुप्तमौर्य UPNews TeacherRecruitment UPGovernment *कौशाम्बी से जर्नलिस्ट मनोज कुमार की रिपोर्ट*1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- *रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बहनो को मिला तोफा, फ्री बस सेवा पा कर खुश हुई बहने* रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ के साथ एक शहयात्री निःशुल्क बस सेवा दिए जाने से आज से हीं रोडवेज बसें पूरी तरह फूल जा रही है महिलाओ नें सरकार द्वारा दी गयी सेवा की खूब सराहना की4
- गौशाला में बछड़ा छोड़ने के नाम पर 500 रुपये की मांग का आरोप, कर्मचारी पर सरकार को गाली देने का भी आरोप; वीडियो वायरल *गौशाला में बछड़ा छोड़ने के नाम पर 500 रुपये की मांग का आरोप,* *कर्मचारी पर सरकार को गाली देने का भी आरोप; वीडियो वायरल* कौशाम्बी से ब्यूरो रिपोर्ट सुशील कुमार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के म्योहर ग्राम पंचायत के लक्ष्मणपुर में स्थित गौशाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर गौशाला में काम करने वाले कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि गौशाला में गाय के बछड़े को छोड़ने पहुंचे व्यक्ति से कर्मचारी ने 500 रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर कथित तौर पर बछड़े को वापस कर दिया गया और बातचीत के दौरान नकारात्मक एवं अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। वहीं वायरल वीडियो में कर्मचारी द्वारा सरकार के खिलाफ भी कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कर्मचारी और दूसरे व्यक्ति के बीच बातचीत होती दिखाई दे रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से वायरल वीडियो की जांच कराने, गौशाला में पैसे की मांग के आरोपों की जांच करने और दोषी पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि गौशाला में बछड़ा छोड़ने के लिए क्या वास्तव में 500 रुपये की मांग की गई थी और वीडियो में सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति कौन है। पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट1
- उप जिलाधिकारी सिराथू ने ग्राम परास में भूमि विवाद की 04 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को ग्राम परास में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 04 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता मुन्ना की शिकायत पर वरासत दर्ज कर खतौनी की प्रति उपलब्ध करा दिया गया। इसी प्रकार ग्राम की चकरोड की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। उप जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।1
- कौशांबी। गिरधरपुर गढ़ी ग्राम सभा में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस गांव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों से होकर गुजरा। बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर धार्मिक नारों के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। जुलूस के दौरान गांव का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। आयोजकों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में हाफिज मोहम्मद आसिफ, हाफिज मोहम्मद आलम साहब, हाफिज गुलाम रसूल साहब, मौलाना शादाब साहब, हाफिज मोहम्मद अख्तर साहब, हाफिज मोहम्मद शाहिद साहब, हाफिज मोहम्मद अखलाक साहब, हाफिज मोहम्मद आफताब साहब, मोहम्मद मुस्तफा नेताजी, हाजी मोहम्मद अच्छान, मोहम्मद अब्बास, फरदीन, अखिल, आसिफ, अक्कू हुसैन, जीशान समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।1